अवैध टेंपो संचालन पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन वाहन जब्त बिना परमिट ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन, क्षमता से अधिक सवारी और अन्य नियमों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित टेंपो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे करीब दो दर्जन टेंपो को जब्त कर सीज किया। अचानक हुई कार्रवाई से टेंपो संचालकों में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कई टेंपो चालक नगर परिषद क्षेत्र की निर्धारित सीमा से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में बिना वैध परमिट के वाहनों का संचालन कर रहे थे। इसके अलावा कई वाहनों में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले तथा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने बताया कि जांच के दौरान टेंपो के परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक लाइसेंस, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कई वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत अल्टरेशन, प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत ध्वनि यंत्र, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालन जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं। बिना परमिट ग्रामीण मार्गों पर संचालन पर नजर परिवहन विभाग की ओर से ऐसे टेंपो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जो परमिट की निर्धारित शर्तों का उल्लंघन कर ग्रामीण मार्गों पर संचालित हो रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट अथवा वैध दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ओवरलोड सवारी पर भी सख्ती अधिकारियों ने कहा कि टेंपो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। तेज गति, लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में परिवहन विभाग किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा। विभाग ने टेंपो संचालकों से वाहन के सभी दस्तावेज वैध रखने, परमिट की शर्तों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यात्री सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जांच एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अवैध टेंपो संचालन पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन वाहन जब्त बिना परमिट ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन, क्षमता से अधिक सवारी और अन्य नियमों की अनदेखी पर हुई कार्रवाई धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित टेंपो के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने नियमों की अनदेखी कर संचालित किए जा रहे करीब दो दर्जन टेंपो को जब्त कर सीज किया। अचानक हुई कार्रवाई से टेंपो संचालकों में हड़कंप मच गया। जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि कई टेंपो चालक नगर परिषद
क्षेत्र की निर्धारित सीमा से बाहर ग्रामीण क्षेत्रों में बिना वैध परमिट के वाहनों का संचालन कर रहे थे। इसके अलावा कई वाहनों में आवश्यक दस्तावेज नहीं मिले तथा क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने बताया कि जांच के दौरान टेंपो के परमिट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक लाइसेंस, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। कई वाहनों में निर्धारित मानकों के विपरीत अल्टरेशन, प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत ध्वनि यंत्र, क्षमता से
अधिक सवारियां बैठाने तथा खतरनाक तरीके से वाहन संचालन जैसी अनियमितताएं भी सामने आईं। बिना परमिट ग्रामीण मार्गों पर संचालन पर नजर परिवहन विभाग की ओर से ऐसे टेंपो पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जो परमिट की निर्धारित शर्तों का उल्लंघन कर ग्रामीण मार्गों पर संचालित हो रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना परमिट अथवा वैध दस्तावेजों के वाहन संचालित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ओवरलोड सवारी पर भी सख्ती अधिकारियों ने कहा कि टेंपो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाना यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। तेज गति,
लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में परिवहन विभाग किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा। विभाग ने टेंपो संचालकों से वाहन के सभी दस्तावेज वैध रखने, परमिट की शर्तों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यात्री सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जांच एवं प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले दिनों में भी नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- विधायक पंकज उपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर कैलारस। शक्कर कारखाना पुनः शुरू कराने और किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे विधायक पंकज उपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति चौथे दिन गंभीर हो गई। उनका शुगर लेवल कम और ब्लड प्रेशर बढ़ा पाया गया। चार दिन बाद डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखने की जरूरत बताई। लगातार चार दिनों से केवल पानी ग्रहण कर अनशन करने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। विधायक पंकज उपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर कैलारस। शक्कर कारखाना पुनः शुरू कराने और किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे विधायक पंकज उपाध्याय की स्वास्थ्य स्थिति चौथे दिन गंभीर हो गई। उनका शुगर लेवल कम और ब्लड प्रेशर बढ़ा पाया गया। चार दिन बाद डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और विधायक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखने की जरूरत बताई। लगातार चार दिनों से केवल पानी ग्रहण कर अनशन करने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।1
- नायब तहसीलदार बलराम दोहरे ने ध्वजारोहण कर शहादत को किया नमन राष्ट्रीय पर्व 80वे स्वतंत्रता दिवस पर शियाचीन ग्लेशियर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित की स्मारक पर ध्वजारोहण के साथ हुआ वृक्षारोपण नायब तहसीलदार बलराम दोहरे ने ध्वजारोहण कर शहादत को किया नमन अम्बाह। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के अवसर पर सम्पूर्ण भारत राष्ट्रीय ध्वज के रंग में रंगा ,राष्ट्रभक्ति में लीन हो रहा तो वहीं सियाचिन ग्लेशियर शहीद शौर्य चक्र सम्मानित स्मारक रुअर नहर पर ध्वजारोहण के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर पधारे मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार - बलराम दौहरे ने ध्वजारोहण कर अमर शहीद हव. विवेक सिंह तोमर "शौर्य चक्र" एवं शौर्य स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदानियों के बलिदान को नमन किया । तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने शहीद के माता - पिता को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया । मुख्य अतिथि के द्वारा शहीद स्मारक परिसर में वृक्षारोपण भी किया "एक पेड़ मां के नाम" के तहत इसी प्रकार अमर शहीद सम्मान सेवा संघ ने भी 25 वें कारगिल विजय दिवस से " अनुकरणीय पहल "एक पेड़ शहीदों के नाम" जन जागरण अभियान प्रारंभ किया है इसी के तहत् पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया इस मौके पटवारी -पुष्पेन्द्र शर्मा ,सचिव-मुकेश सिंह तोमर ,सहायक सचिव-अलका, अमर शहीद सम्मान सेवा संघ अम्बाह के सभी सेवक , करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष-विनय सिंह तोमर , रामशेवक सिंह धानुक (सरपंच ,समाजसेवी, एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। शासकीय माध्यमिक विद्यालय नयापुरा(रुअर) , शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुम्हरपुरा(रछेड़), के स्कूलों के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का का समापन स्मारक पर किया गया शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पांजली अर्पित कर शहीद विवेक सिंह तोमर"शौर्य चक्र" के बलिदान को नमन किया ।#nonfollowers #follower #followerseveryone #friendship #Facebook #facebookpost #facebookreels #viralvideo #FacebookPage1
- कैलारस में मेमो ट्रेन के शुभ आरंभ के बाद भोजन पर मची लूटपाट स्थानीय लोग भोजन के पैकिटो को लूटने पर लगे। आपको बता दें कि कैलारस से वीरपुर के लिए मेमू ट्रेन को संसद शिव मंगल सिंह तोमर ने हरी जल्दी दिखाता रवाना किया भोजन के पैकेट वितरण होने से इसमें अव्यवस्थाओं के चलते भोजन के पाटो पर स्थानीय लोग पैकिटो को लूटने में लगे और कुछ लोगों को भोजन नहीं मिला और कुछ लोग चार-चार पैकेट लेकर भागे।1
- चंबल की रेत पर एसपी की सीधी नजर, रात में नाकों पर पहुंचे धर्मराज मीणा मुरैना। चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए मुरैना पुलिस अब रात के अंधेरे में निकलने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने देर रात जिले के अलग-अलग रेत परिवहन मार्गों पर बनाए गए पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत परखी। एसपी के अचानक नाकों पर पहुंचने से पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने मृगपुरा, महदूपुर चौराहा, मैथाना और सराय का पुरा गार्ड क्षेत्र में पहुंचकर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी और रात्रिकालीन चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों से यह भी जानकारी ली कि चंबल के घाटों से निकलने वाले संभावित रेत परिवहन मार्गों पर किस तरह निगरानी की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात के समय संदिग्ध वाहनों की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चंबल घाटों से निकलने वाले संभावित रास्तों पर लगातार पेट्रोलिंग और आकस्मिक चेकिंग की जाए तथा अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। एसपी की रात्रिकालीन औचक कार्रवाई को चंबल की रेत के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से जुड़े वाहनों तथा लोगों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।4
- रिपोर्टर देवेंद्र कुमार सिंघल सत्यार्थ न्यूज रुदावल, भरतपुर R24TV NEWS की खबर का असर रुदावल अस्पताल में हुई अस्थाई रूप से डॉक्टर की नियुक्ति अब मरीजों को मिल सकेगी कुछ हद तक राहत1
- रुपबास_नगरपालिका_चुनाव में राजनैतिक माफियाओं को हराने व मात देने की जरूरत, बोली रितु बनावत,, सुनिए,, रूपवास( भरतपुर)। राजस्थान सरकार की अमृत 2.0 योजना के तहत रूपवास कस्बे में 4.21 करोड़ रुपये की शहरी जलयोजना का शिलान्यास मंगलवार को विधायक डॉ. रितु बनावत ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक उपखंड अधिकारी जितेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर विधायक ने नगरपालिका चुनाव को लेकर कहा कि यदि राजनैतिक माफिया फिर जीत गए तो जनता के काम नहीं हो पाएंगे। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर चुनाव लड़ने और जनता की इच्छा वाला जनप्रतिनिधि चुनने की अपील की। रितु बनावत ने कहा कि विधानसभा चुनाव में माफिया ने पैसे के दम पर उन्हें हराने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। ऐसे में नगरपालिका का चुनाव जीतना कोई बड़ी बात नहीं है।1
- बसेड़ी में धर्म जागरण शिव यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से गूंजा कस्बा बसेड़ी। सनातन हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में धौलपुर जिले में निकाली जा रही चार दिवसीय धर्म जागरण भगवान भोलेनाथ शिव यात्रा का मंगलवार को बसेड़ी कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के कस्बे में प्रवेश करते ही जगह-जगह श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर संतों एवं यात्रियों का अभिनंदन किया। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा कस्बा शिवमय नजर आया। शिव यात्रा का शुभारंभ बयाना मोड़ से हुआ। इसके बाद यात्रा भारद्वाज मार्केट, हवेली थोक, मुख्य चौराहा और संस्कृत विद्यालय होते हुए गांधी तिराहे पर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर संतों एवं यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का माला व पट्टिका पहनाकर अभिनंदन भी किया गया। यात्रा में भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के दर्शन के लिए मार्ग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सामूहिक प्रयासों से हुआ भव्य स्वागत यात्रा संयोजक कवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि शिव यात्रा के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं और धर्मप्रेमियों में शुरुआत से ही उत्साह था। सभी के सामूहिक प्रयासों से बसेड़ी में यात्रा का भव्य स्वागत संभव हुआ। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। पूर्व यात्रा संयोजक नितिन कुशवाह ने कहा कि धार्मिक यात्राएं सनातन परंपरा और संस्कृति को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देती हैं। शिव यात्रा में लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता सराहनीय रही। जिला संयोजक अंजनी पाराशर ने कहा कि धर्म जागरण शिव यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। बसेड़ी में जिस श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, वह क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था को दर्शाता है। इस अवसर पर यात्रा संयोजक कवेन्द्र सिंह परमार, पूर्व संयोजक नितिन कुशवाह, संरक्षक महेन्द्र कोली, भागवेंद्र परमार, निरंजन परमार, सह संयोजक सीताराम कुशवाह, गौरव सोनी, भानुप्रताप सिंह, ब्रजराज परमार, ओंकार कटारा, पिंटू सरपंच, भानु परमार, रघु परमार, सुरेश बाबा, प्रदीप महेरे, लोकेश सोनी, चिंटू परमार, सुशील गोस्वामी, पीयूष शर्मा, रामनरेश कुशवाह, सत्यवीर चौहान, लोकेंद्र सिंह घड़ी, रामवीर कोली, नाहर सिंह कोली, भीकम कोली, मनोज परमार, संजू शर्मा, रघुवंश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं धर्मप्रेमी मौजूद रहे।2
- जौरा विधायक पंकज उपाध्याय का धरना स्थल पर मेडिकल टीम चेकअप करने के लिए पहुंची। जौरा विधायक पंकज उपाध्याय कैलारस शक्कर कारखाने को चालू करने के लिए आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और आज उनको चौथा दिन है 15 अगस्त 2026 से इनका आमरण अनशन प्रारंभ हो चुका है और आज चौथा दिन है आज मेडिकल की टीम उनका मेडिकल चेकअप करने के लिए पहुंची।1
- रुपबास_उपजिला_अस्पताल_को_लेकर_शंभू नट ने क्या कहा सुनिए,,,,1