ऑपरेशन मजनू के तहत एंटी रोमियो टीम ने आरबी मेमोरियल एजुकेशन सेंटर में चलाया जागरूकता अभियान हरपालपुर,हरदोई। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मजनू' अभियान के तहत थाना हरपालपुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने आरआरबी मेमोरियल एजुकेशन सेंटर में सघन जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। चेकिंग के दौरान टीम ने विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास का निरीक्षण किया। छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय के बाहर अनावश्यक रूप से खड़े युवकों की भी जांच की और उन्हें बिना कारण विद्यालय परिसर के आसपास भीड़ न लगाने की हिदायत दी। साथ ही छात्राओं को निडर होकर पढ़ाई करने और किसी भी असामाजिक तत्व से डरने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करने का संदेश दिया। थाना हरपालपुर पुलिस ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऑपरेशन मजनू के तहत इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

- श्रावण मास के पावन शनिवार को हरदोई जनपद के सुन्नी ग्राम स्थित मां महिषासुर मर्दिनी धाम में भगवान भोलेनाथ के दिव्य श्रृंगार एवं दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र, धतूरा, भस्म एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं विश्व कल्याण की कामना करते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रावण मास के चलते धाम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।3
- संडीला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में 02 बाँस के डण्डे, अवैध शस्त्र व मृतक के 02 मोबाइल फोन बरामद अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट1
- Neeb hapur pandala hasnapur Bilgram hardoi (u p) ....... kripya is nali ko dekhiae yah jab se bani hai tab Se yah 5 sal Ho Gaya 5 sal se yah iski Safai nahin Hui Hai Abhi Tak is nali ka Safai karmi salon sal Tak aata nahin Hai Safai karvane ke liye3
- *जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार।* रिपोर्टर आलोक सिंह जागो न्यूज हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि #कर्मचारी #समय पर अपनी #ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।1
- हरदोई: अलग-अलग स्थानों पर पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी #हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग संदिग्ध आत्महत्या की घटनाओं से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक और एक 30 वर्षीय महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके पाए गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अरवल थाना क्षेत्र के कुसुमखोर पुल के पास हैदराबाद गांव निवासी 18 वर्षीय जनवेश (पुत्र केशवराम) का शव जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। वहीं, इस घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर उसी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय सरोजनी (पत्नी खुशीराम) का शव एक बगीचे में गुलर के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय अरवल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ आई फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।1
- दहेलिया टावर के पास दहेलिया टावर के पास पानी के टंकी के पाइप से लीक हो रहा है1
- अरवल क्षेत्र में एक युवक और महिला के शव फंदे पर लटकते मिले, सीओ प्रवीण यादव ने दी जानकारी1
- Pile Cover Block 75mm Hai To Dia 150mm Kyu Hota Hai? | Pile Reinforcement Full1