logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार की शाम मुंगेर जिले में पड़ने वाले 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को हर हाल में 27 जुलाई तक सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पूरे श्रावणी मेला अवधि में प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कुमरसार एवं मनिया मोड़ धर्मशाला पहुंचकर कांवरियों से सीधी बातचीत की और पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल तथा अन्य सुविधाओं पर फीडबैक लिया, जिस पर श्रद्धालुओं ने इस वर्ष की व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके अलावा डीएम ने टेंट सिटी, धर्मशालाओं, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने की ताकीद की। इस मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार, एसडीओ राकेश रंजन कुमार और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने शनिवार की शाम मुंगेर जिले में पड़ने वाले 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को हर हाल में 27 जुलाई तक सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि पूरे श्रावणी मेला अवधि में प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कुमरसार एवं मनिया मोड़ धर्मशाला पहुंचकर कांवरियों से सीधी बातचीत की और पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल तथा अन्य सुविधाओं पर फीडबैक लिया, जिस पर श्रद्धालुओं ने इस वर्ष की व्यवस्थाओं की सराहना की। इसके अलावा डीएम ने टेंट सिटी, धर्मशालाओं, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने की ताकीद की। इस मौके पर अपर समाहर्ता मनोज कुमार, डीडीसी अजीत कुमार, एसडीओ राकेश रंजन कुमार और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • मुंगेर के तारापुर स्थित दरियापुर पंचायत के दरियापुर गाँव में एक खौफनाक हादसा सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने एक ग्रामीण की जान ले ली। इस दुखद घटना के बाद स्थानीय मुखिया द्वारा आश्वासन दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद मामले को लेकर कई सवाल लगातार सुलग रहे हैं।
    1
    मुंगेर के तारापुर स्थित दरियापुर पंचायत के दरियापुर गाँव में एक खौफनाक हादसा सामने आया है, जहाँ एक अज्ञात वाहन ने एक ग्रामीण की जान ले ली।

इस दुखद घटना के बाद स्थानीय मुखिया द्वारा आश्वासन दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद मामले को लेकर कई सवाल लगातार सुलग रहे हैं।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले दागे जाने के विरोध में शनिवार को मुंगेर के तारापुर में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला। आर कॉलेज मोड़ से शुरू हुआ यह मार्च शहीद चौक और तारापुर बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचा, जहां माल्यार्पण कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इस दौरान शहीद चौक पर छात्रों ने राष्ट्रगान भी गाया। आक्रोश मार्च में छात्र-छात्राएं तिरंगा, पेन, बैनर-पोस्टर और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की गई। छात्र नेता अंकित कुमार ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और यह छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा, वहीं छात्र अभिनव कुमार ने सरकार पर छात्रों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और पुलिस बल पूरे मार्च में मुस्तैद रहे।
    1
    दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले दागे जाने के विरोध में शनिवार को मुंगेर के तारापुर में छात्रों ने आक्रोश मार्च निकाला। आर कॉलेज मोड़ से शुरू हुआ यह मार्च शहीद चौक और तारापुर बाजार होते हुए प्रखंड कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचा, जहां माल्यार्पण कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया। इस दौरान शहीद चौक पर छात्रों ने राष्ट्रगान भी गाया।

आक्रोश मार्च में छात्र-छात्राएं तिरंगा, पेन, बैनर-पोस्टर और डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लेकर शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की गई। छात्र नेता अंकित कुमार ने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और यह छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे भी जारी रहेगा, वहीं छात्र अभिनव कुमार ने सरकार पर छात्रों की मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तारापुर थानाध्यक्ष राज कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी और पुलिस बल पूरे मार्च में मुस्तैद रहे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण नगर के सभी 32 बूथों पर सुना गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने किया। ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, युवा इनोवेशन, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने और जल संरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। इस मौके पर तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केसरी, जिला मंत्री रजनीश झा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    हवेली खड़गपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण नगर के सभी 32 बूथों पर सुना गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने किया।

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत, युवा इनोवेशन, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने और जल संरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।

इस मौके पर तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केसरी, जिला मंत्री रजनीश झा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • खगड़िया में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सीपीआईएम ने सीओ-बीडीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने, बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान करने, राशन कार्ड से नाम काटने पर रोक लगाने और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। इसके साथ ही नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित 'जेल भरो आंदोलन' में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
    2
    खगड़िया में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सीपीआईएम ने सीओ-बीडीओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी ने भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने, बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान करने, राशन कार्ड से नाम काटने पर रोक लगाने और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने सरकार की नीतियों की तीखी आलोचना की। इसके साथ ही नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों से आगामी 10 अगस्त को प्रस्तावित 'जेल भरो आंदोलन' में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    8 hrs ago
  • आखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू
    1
    आखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू
कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यूआखिर क्यों नही कर रहा है अपना गाना मिथुन भाई का इंटरव्यू
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress बाँका•
    23 hrs ago
  • जमुई के बरहट में जंगल के किनारे से प्लास के पौधों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रोपने का काम किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य प्लास के पौधों का बेहतर संरक्षण करना और क्षेत्र में हरियाली को बनाए रखना है।
    1
    जमुई के बरहट में जंगल के किनारे से प्लास के पौधों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर रोपने का काम किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य प्लास के पौधों का बेहतर संरक्षण करना और क्षेत्र में हरियाली को बनाए रखना है।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    16 min ago
  • 28 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित तारापुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने प्लस-टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, भवन निर्माण, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरे करने और नियमित मॉनिटरिंग कर समस्याओं का तुरंत समाधान निकालने का निर्देश दिया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के साथ नवनिर्मित आदर्श थाना हरपुर का संयुक्त निरीक्षण किया और वहां चल रहे शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सदर एवं तारापुर के एसडीओ समेत विभिन्न विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सारी तैयारियां पूरी करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
    1
    28 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित तारापुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने प्लस-टू किसान वैदिक उच्च विद्यालय, लौना सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, भवन निर्माण, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूरे करने और नियमित मॉनिटरिंग कर समस्याओं का तुरंत समाधान निकालने का निर्देश दिया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के साथ नवनिर्मित आदर्श थाना हरपुर का संयुक्त निरीक्षण किया और वहां चल रहे शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। इस निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सदर एवं तारापुर के एसडीओ समेत विभिन्न विभागों के कई अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सारी तैयारियां पूरी करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • बिहार बंद के दौरान भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव का वक्तव्य भी लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
    4
    बिहार बंद के दौरान भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर अचानक पथराव शुरू कर दिया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं और कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और सीनियर एसपी प्रमोद कुमार यादव का वक्तव्य भी लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.