Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली द्वारका ककरौला वार्ड में LED स्ट्रीट लाइट अभियान की शुरुआत 💡 आज ककरौला वार्ड में LED स्ट्रीट लाइट अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत वार्ड की मौजूदा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को अपग्रेड एवं आधुनिक LED लाइटों से बेहतर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की गलियाँ और मुख्य मार्ग अधिक रोशन होंगे। यह पहल केवल रोशनी बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि बेहतर सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और स्वच्छ-उजले ककरौला वार्ड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ✨ हमारा संकल्प है कि ककरौला वार्ड का हर कोना रोशन हो, हर रास्ता सुरक्षित हो और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिलें।
पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
दिल्ली द्वारका ककरौला वार्ड में LED स्ट्रीट लाइट अभियान की शुरुआत 💡 आज ककरौला वार्ड में LED स्ट्रीट लाइट अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत वार्ड की मौजूदा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को अपग्रेड एवं आधुनिक LED लाइटों से बेहतर किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की गलियाँ और मुख्य मार्ग अधिक रोशन होंगे। यह पहल केवल रोशनी बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि बेहतर सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और स्वच्छ-उजले ककरौला वार्ड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ✨ हमारा संकल्प है कि ककरौला वार्ड का हर कोना रोशन हो, हर रास्ता सुरक्षित हो और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ मिलें।
More news from North West Delhi and nearby areas
- दिल्ली में ‘सिंदूर से शौर्य तक’ कार्यक्रम, शहीदों और महिलाओं का होगा सम्मान दिल्ली में “सिंदूर से शौर्य तक” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मावलंकर ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ महिला सशक्तिकरण को सम्मानित किया जाएगा। वीओ: संगीतमय देशभक्ति पहल “सिंदूर से शौर्य तक” का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में शहीद परिवारों और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का निर्देशन शशिकला कौशिक कर रही हैं। बाइट: प्रियंका चौहान, टीवी कलाकार बाइट: पंकज सैनी, कोरियोग्राफर बाइट: शशिकला कौशिक1
- मुरादाबाद से अलीगढ़ हाईवे को मिली बड़ी अपडेट आइये जानते हैं muradabad से अलीगढ़ जाने bala ग्रीनफील्ड हाईवे करीब 148.5 KM लंबा होगा हाईवे 189 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा और जो किसानों कि भूमि हाईवे मैं आएगी तो उन किसानो का मुआवजा खाते में भेज दिया जायेगा1
- बिहार का माइंडसेट तालिवान से भी ज्यादा खराब है आप यह विडिओ को देख कर समझ सकते हैं बहुत ही शर्मनाक घटना ........1
- सरकारी स्कूल में जाने से रोके गए CJP प्रवक्ता Saurav Das. सरकारी स्कूल में जाने से रोके गए CJP प्रवक्ता Saurav Das. ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत Greater Noida पहुंचे CJP प्रवक्ता सौरभ दास को वहां एक सरकारी स्कूल में जाने से रोक दिया गया. सौरभ दास स्कूल की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे.1
- राजभर के इस बयान पर पलटवार करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा: "यह सिर्फ एक चुनावी जुमला और लोगों को गुमराह करने वाला बयान है। गोंडा: उत्तर प्रदेश को चार अलग-अलग राज्यों में विभाजित करने के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जोरदार हमला बोला है। गोंडा में मीडिया से बातचीत करते हुए बृजभूषण ने इसे महज एक "चुनावी जुमला" करार दिया और कहा कि यूपी को बांटने से उसकी राजनीतिक ताकत कमजोर होगी। हाल ही में सुभासपा प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तर्क दिया था कि बेहतर विकास के लिए उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल, पश्चिमांचल, बुंदेलखंड और अवध प्रदेश के रूप में चार हिस्सों में बांट दिया जाना चाहिए। राजभर के इस बयान पर पलटवार करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा: "यह सिर्फ एक चुनावी जुमला और लोगों को गुमराह करने वाला बयान है। जिस सज्जन ने यह बात कही है, उन्हें समझना चाहिए कि देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश का जो दबदबा है, वह उसकी 80 लोकसभा सीटों की वजह से ही है। देश का प्रधानमंत्री बनने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही गुजरता है।" उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश की असली पहचान और ताकत उसकी एकजुटता और 80 सीटें हैं। राजभर को शायद केवल पूर्वांचल का ख्याल है, वे पूरे प्रदेश की राजनीतिक साख को भूल रहे हैं। पूर्व सांसद ने स्पष्ट किया कि यूपी के विभाजन की न तो केंद्र सरकार की कोई मंशा है और न ही राज्य सरकार की ऐसी कोई योजना। राजभर के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और विभिन्न दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।1
- जमुई एनकाउंटर के बाद आरोपी नंदन यादव का वीडियो आया सामने. एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई. Nandan Yadav Encounter: जमुई एनकाउंटर के बाद आरोपी नंदन यादव का वीडियो आया सामने. एनकाउंटर में गोली लगने के बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई.1
- गुरुग्राम में हुए युवराज हत्याकांड में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा नमस्कार खबर हरियाणा के गुरुग्राम से आपको बता दे गुरुग्राम के अदानी रियल एस्टेट के कारोबारी युवराज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए सीन रीक्रिएट किया है इस मामले में ध्यान देने योग्य एक बात यह भी है कि युवराज की कलीग अन्य से युवराज को करीब एक करोड रुपए लेने थे और इस मामले को लेकर युवराज के हत्याकांड की साजिश फ्लैट में रची गई जिसके लिए 3 महीने पहले देसी कट्टा भी खरीदा गया था।और इसी के साथ-साथ युवराज की बहन ने साकेत कोर्ट में कैसे से जुड़े अहम सबूत को संभाल कर रखने के लिए अर्जी लगाई है आवेदन के आधार पर कोर्ट में गुरुग्राम पुलिस आयुक्त को सभी दस्तावेज को ध्यान से संभाल कर रखने की जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं और इसके साथ- साथ 22 तारीख को होने वाली सुनवाई के दौरान सभी सबूत को कोर्ट में पेश करने के आदेश भी दिए हैं आपको बता दे इस मामले में संबंधित एक पुलिस अधिकारी सोहेल खान को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है1
- राहुल गांधी ने हरियाणा में किसानों से मिले, खेतों में ट्रैक्टर चलाया और उनकी हर समस्या को करीब से समझा। जननायक राहुल गांधी ने हरियाणा में किसानों से मिले, खेतों में ट्रैक्टर चलाया और उनकी हर समस्या को करीब से समझा। किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारा स्वाभिमान हैं। उनकी तरक्की ही कांग्रेस का संकल्प है।1
- दिल्ली में यूईआई ग्लोबल की ओर से ‘मैजेस्टिक ड्रैगन–कैंटोनीज़ फूड फेस्टिवल’ का आयोजन किया गया। फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने कैंटोनीज़ व्यंजनों के साथ अपनी कुलिनरी, हॉस्पिटैलिटी और इवेंट मैनेजमेंट स्किल्स का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने मेन्यू प्लानिंग, फूड प्रोडक्शन, प्लेटिंग और सर्विस से लेकर गेस्ट इंटरैक्शन तक की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में परिवारों ने लाइव किचन और सर्विस ऑपरेशंस का अनुभव लिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रोफेशनल स्किल्स को बढ़ावा देना रहा।1