logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सम्मान से बढ़ा गांव का मान, कशमाबाद में डॉ. अभिनंदन की उपलब्धि बनी चर्चा का विषय सुलतानगंज नवादा पंचायत के कशमाबाद गांव के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब गांव के समर्पित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिनंदन को उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान नमस्कार ग्रुप के डायरेक्टर दीपक कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में उनकी सफलता चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर कशमाबाद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डॉ. अभिनंदन का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल, दुधैला पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल, नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल तथा पूर्व उप सभापति मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। ग्रामीणों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों और चिकित्सक दोनों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. अभिनंदन की यह सफलता अब युवाओं के लिए प्रेरणा बनती नजर आ रही है।

1 hr ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद। शिवनंदनपुर में पुरानी रंजिश में चली थी गोली। भागलपुर पुलिस का एक्शन जारी! कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुलतानगंज।
    2
    तीन आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद।
शिवनंदनपुर में पुरानी रंजिश में चली थी गोली।
भागलपुर पुलिस का एक्शन जारी!
कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुलतानगंज।
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    16 hrs ago
  • डॉ अभिनंदन को भारत गौरव सम्मान मिलने पर गांव में खुशी का माहौल
    1
    डॉ अभिनंदन को भारत गौरव सम्मान मिलने पर गांव में खुशी का माहौल
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • TRE-4 परीक्षा की तैयारी के लिए नई क्लास शुरू की जा रही है। संस्थान द्वारा बताया गया कि अभ्यर्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतर तैयारी कराई जाएगी। इच्छुक छात्र जल्द नामांकन कर सकते हैं।
    1
    TRE-4 परीक्षा की तैयारी के लिए नई क्लास शुरू की जा रही है। संस्थान द्वारा बताया गया कि अभ्यर्थियों को अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतर तैयारी कराई जाएगी। इच्छुक छात्र जल्द नामांकन कर सकते हैं।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • यह मुरलीगंज का वीडियो है जड़ा देखिए मुलीगंज थाना के तैनात होमगार्ड कैसे बद सुलकी कर रहा हैं। Bihar Police Madhepura District Administration Madhepura Police
    1
    यह मुरलीगंज का वीडियो है जड़ा देखिए मुलीगंज थाना के तैनात होमगार्ड  कैसे बद सुलकी कर रहा हैं।
Bihar Police Madhepura District Administration Madhepura Police
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Bhagalpur•
    20 hrs ago
  • अमरपुर में बच्चा चोर या भीड़ का आतंक?” जगत पोखर बना रणभूमि! खंभे से बंधी महिला, पुलिस की एंट्री से बची जान! #अमरपुर #बांका #बच्चाचोरी #जगतपोखर #पुलिसकार्यवाही #सावधानी #ग्रामीणउग्रता #अफवाह #सुरक्षासंदेश #बच्चोंकीसुरक्षा #BreakingNews #Biharpolice #ChildSafety #Alert
    1
    अमरपुर में बच्चा चोर या भीड़ का आतंक?”
जगत पोखर बना रणभूमि! खंभे से बंधी महिला, पुलिस की एंट्री से बची जान!
#अमरपुर #बांका #बच्चाचोरी #जगतपोखर #पुलिसकार्यवाही #सावधानी #ग्रामीणउग्रता #अफवाह #सुरक्षासंदेश #बच्चोंकीसुरक्षा #BreakingNews #Biharpolice #ChildSafety #Alert
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by मानवाधिकार(जिला मीडिया प्रभारी)
    1
    Post by मानवाधिकार(जिला मीडिया प्रभारी)
    user_मानवाधिकार(जिला मीडिया प्रभारी)
    मानवाधिकार(जिला मीडिया प्रभारी)
    Rajaun, Banka•
    28 min ago
  • सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना 16 फरवरी की शाम की है, जब अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते मदन यादव के घर पर धावा बोल दिया और उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद मदन यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी आपसी दुश्मनी का परिणाम था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है।
घटना 16 फरवरी की शाम की है, जब अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते मदन यादव के घर पर धावा बोल दिया और उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद मदन यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी आपसी दुश्मनी का परिणाम था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • भागलपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जोगसर थाना क्षेत्र का है, जहां 77 हजार रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। #BhagalpurPolice #BiharPolice #ATMFrud #JogsarThana #CrimeNews #PraveshReporterNews #HainTaiyarHum कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार, सुलतानगंज। location: Bhagalpur
    1
    भागलपुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला जोगसर थाना क्षेत्र का है, जहां 77 हजार रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।
#BhagalpurPolice #BiharPolice #ATMFrud #JogsarThana #CrimeNews #PraveshReporterNews #HainTaiyarHum
कैमरापर्सन के साथ प्रवेश कुमार, सुलतानगंज।
location: Bhagalpur
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    1 day ago
  • kabhi Tut raha hai 3 inch Dala hua Hai
    2
    kabhi Tut raha hai 3 inch Dala hua Hai
    user_CHANDAN KUMAR
    CHANDAN KUMAR
    Alamnagar, Madhepura•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.