Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय जिनेंद्र सा आप के लिए शिक्षा प्रद न्यूज वीडियो शूटिंग दोस्तों जय जिनेंद्र दोस्तों आनंद के पल दोस्तों लुहारिया में योग के लिए जिम का आनंद शरीर फीट तो आनंद ही आनंद दोस्तो पहला सुख निरोगी काया है
अनिल जैन चांखेड़
जय जिनेंद्र सा आप के लिए शिक्षा प्रद न्यूज वीडियो शूटिंग दोस्तों जय जिनेंद्र दोस्तों आनंद के पल दोस्तों लुहारिया में योग के लिए जिम का आनंद शरीर फीट तो आनंद ही आनंद दोस्तो पहला सुख निरोगी काया है
More news from राजस्थान and nearby areas
- 🌷🌷🙏🙏🏽🌷🌷SRI Lakshminath Bhagvan Ji ka bhavya julus yatra me anand lete hue bhakat Jan Hari Om 🕉 Nmo Bhagvate Vasuydevay1
- केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, लगातार बढ़ती महंगाई तथा रसोई गैस और कमर्शियल गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कपासन विधानसभा क्षेत्र में 18 मार्च को धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया की सहमति से नगर कांग्रेस कमेटी कपासन के अध्यक्ष पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धरना-प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपासन A एवं B तथा नगर कांग्रेस कमेटी कपासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को सुबह 10 बजे हर्षित पैलेस, कपासन में यह धरना-प्रदर्शन आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, रसोई गैस और कमर्शियल गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि से आमजन, गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आमजन की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है। धरना-प्रदर्शन में कपासन विधानसभा के प्रभारी आशीष पाल पदावत, जिला कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद सिंह सिसोदिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. ललित बोरीवाल सहित विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग लेंगे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी A राशमी के अध्यक्ष नारायण लाल जाट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी B कपासन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम टांक तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी B के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष ममतेश शर्मा ने कपासन विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।1
- चित्तौड़गढ़, चंदेरिया में स्थित हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड अभी-अभी जिंक द्वारा फर्टिलाइजर का नया प्लांट डाला जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार आजोलिया खेड़ा, मूंगा खेड़ा ,पुठोली,बिलिया,नगरी,आदि के किसानो बताया कि 20 वर्ष पहले हिंदुस्तान जिंक प्लांट पडा गया था उस समय से लगाकर अभी तक हमारी फसलों में नुकसान ही हुआ है करीब करीब 500 बीघा जमीन बिल्कुल नष्ट हो गई खेती करने के लायक नहीं रही जिंक द्वारा अभी हाल ही में एक नया प्लांट की ओर शुरुआत की जा रही है जो फर्टिलाइजर के नाम से होगा यह प्लांट बहुत जहरीला होता है यह बहुत खराब व गन्धहीन अपशिष्ट पदार्थ है जो किसानों के लिए व अन्य जीव जंतुओं के लिए एवं खेती के लिए भी बहुत बड़ा हानिकारक है किसानों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिंक प्रशासन व जिला प्रशासन को पहले भी अवगत कराया गया था लेकिन जिंक प्रशासन व जिला प्रशासन इनकी मांगों को अनदेखा कर दिया , इस फर्टिलाइजर प्लांट का निर्माणाधीन कार्य बढ़ता ही जा रहा है इन सभी गांव के ग्राम वासियों द्वारा इस प्लांट का उग्र विरोध किया जा रहा है, फिर भी यह प्लांट दिन रात अपने कार्य को रुकावट नहीं देखकर आगे से आगे बढ़ रहा है जिंक द्वारा जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया था उसमें भी सभी किसानों ने अपना विरोध ही जताया था, फिर भी इस प्लांट का कार्य आगे से आगे बढ़ रहा है उपस्थित किसान रामेश्वर जाट, मनोहर जाट,हरीश बैरवा, कमलेश जाट,आशीष जाट, नारायण बैरवा, मदन बैरवा, गोवर्धन सालवी,धीरज बैरवा, गोवर्धन सालवी, नारायण लाल जाट, जगदीश जाट, प्रभु लाल जाट ,श्यामलाल जाट, विनोद साहू,दिपक जाट, विनोद शाहु,कोमल जाट,सत्यनारायण जाट,कैलाश जाट आदि उपस्थित ग्रामीणों ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर बताया बताया गया की हमारी मांगे जिंक द्वारा पूरी नहीं की जाती है किसानों की मुख्य मांगे यह फर्टिलाइजर यहां पर नहीं लगना चाहिए अन्यथा उग्र विरोध व आंदोलन किया जाएगा तो हम सभी ग्राम वासी जिला कलेक्ट्रेट चौराहे पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।1
- सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- mahoday hamre ganv modi, post Tankawas tehsil sawar district ajmer me Pani ki nikasi ke liye nale ka kam nirman kiya gya jo bisalpur pipeline ko tod diya gya jisse pani aaye huye 2 months ho gye jisse pine ke pani ki bahut kilat ho rhi h kripya bisalpur pipeline ko thik karwane ki krpa kre aur pani ki vyavastha sucharu rup se chalu karwane ki krpa kre2
- बर गांव में शीतला सप्तमी पर भव्य डांडिया गैर सम्पन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण आयोजन मंगलवार शाम 5,बजे मिली जानकारी अनुसार बर ग्राम में शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य डांडिया गैर का सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन किया गया। आयोजन में आसपास सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गैर दलों और नृत्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। गैर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेश-भूषा में आकर्षक स्वांग रचते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। रंग-बिरंगे परिधानों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बर थाना अधिकारी पन्नालाल सैनी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। उनकी मौजूदगी में पूरे आयोजन के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनी रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। गैर समिति के अध्यक्ष रतन लाल बागड़ी ने बताया कि आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों एवं आकर्षक वेशभूषा धारण करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। सफल आयोजन के बाद ग्रामीणों ने समिति एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।1
- 💖🌹SRI Lakshminath bhagvan ke rang mein rang gaye bhakt jan🌹💖2
- सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत बर में निकली भव्य डांडिया गैर, पूरे कस्बे में छाया उत्सव का माहौल हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में आयोजन, जगह-जगह पुष्प वर्षा व जलपान की व्यवस्था, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था रायपुर मारवाड़ । बर ग्राम में मंगलवार को हिंदू नवयुवक गैर मंडल के तत्वावधान में विशाल व भव्य डांडिया गैर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेगड़दा रोड़ स्थित रामदेव गेट से हुई, जहां से गैर नृत्य यात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुएं ठाकुरजी के मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। डांडिया गैर मेगड़दा रोड से पाली रोड़, मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़ एवं मुख्य दरवाजा होते हुएं आगे बढ़ी। इस दौरान पूरे मार्ग में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। स्थानीय समाजसेवियों, भामाशाहों व व्यापारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, शरबत व नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे प्रतिभागियों व दर्शकों को राहत मिली। मुख्य बस स्टैंड पाली रोड़ पर पूर्व सरपंच धर्मेश रिणवा, एडवोकेट अनुराग रिणवा एवं गणपतलाल जलवानियां सहित अन्य मौजूद ग्रामीणों ने गैरियो का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डांडिया गैर में भाग लेने वाले कलाकारों ने पारंपरिक वेश-भूषा व विभिन्न स्वांग रचकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। "बर थाना पुलिस रही मुस्तैद.. कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बर थाना प्रभारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता मेगड़दा रोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड, जोधपुर रोड़, पाली रोड़ व ब्यावर रोड़ तक तैनात रहा। पुलिस ने पूरे आयोजन के दौरान सतर्कता बरतते हुएं यातायात का सफल संचालन किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। "समाजसेवियों व भामाशाहों का हुआ सम्मान" हिंदू नवयुवक गैर मंडल के अध्यक्ष रतनलाल बागड़ी व उनकी टीम ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों, समाजसेवियों, पत्रकारों व अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। "महिलाओं व बच्चों ने लिया भरपूर आनंद" कार्यक्रम में दूर-दराज से आएं गैर दलों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं, बच्चों व ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और वातावरण उत्सवमय बना रहा। "डांडिया गैर नृत्य कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित" कार्यक्रम में संत पांचू राम तंवर, राजेश मेवाड़ा, कानसिंह इंदा, फतेहराज दगदी, मोतीलाल बागड़ी, संदीप मेवाड़ा, मनोहर गहलोत, सम्पत राज एस सैनी, विरेंद्र मेवाड़ा, घनश्याम सिसोदिया, हनुवंत बागड़ी, राजूराम भाटी, बाबूलाल गुर्जर, डूंगाराम बागड़ी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, रामेश्वर बागड़ी, सोहनलाल चौहान, नाथूराम माली, सुरेश माली, देवा मारवाड़ी, गौतम दगदी, महेंद्र प्रजापत, कैलाश भाटी, दीपक, श्रवण नाथ, राजू बागड़ी, पत्रकार श्याम सैनी, मोहनलाल रेगर, रायपुर ब्लॉक पत्रकार संघ अध्यक्ष बलवीर जलवानियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- *वकीलों ने खोला तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा* *पंजीयन मे भ्रस्टाचार सहित दलालो के जरिये पंजीयन करने के जड़े आरोप* *केकड़ी 17 मार्च (पवन राठी )* *तहसील कार्यालय मे पंजीयन मे व्याप्त भारी भ्रस्टाचार से आक्रोषित वकीलों ने आज तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुये अतिरिक्त जिला कलेक्टर सी एस भंडारी को ज्ञापन सौंप तत्काल सख्त कार्यवाही की मांग की हैं l* *उक्त ज्ञापन मे तहसील कार्यालय मे पंजीयन मे भारी भारस्टाचार होने तथा दलालो के माध्यम से पंजीयन कार्य करके भरस्टाचार बढ़ाने जैसे गंभीर आरोप बार एसोसिएशन द्वारा जड़े गए है l* *इससे पूर्व सेंकड़ो अधिवक्तागण कोर्ट परिसर से रैली के रूप मे तहसील प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुये अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय पंहुचे और ज्ञापन सौंप कर त्वरित कार्यवाही की मांग की l*4