Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
खीरी न्यूज़ अपडेट
लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मछली मंडी रोड की बदहाली से लोग परेशान बरसात में तालाब बनी सड़क, निर्माण का भरोसा पलिया नगर की प्रमुख मछली मंडी रोड वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी हुई है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव होने से यह किसी तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों और भरे पानी के कारण राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। बरसात के दौरान जलभराव के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल होने का खतरा उठाते हैं, जबकि छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। मोहल्ले के बब्लू, सोमपाल, करन गुप्ता, सिराज अली, विकास कुमार एवं बुन्दू मियां ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायत और मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर ने बताया कि मछली मंडी रोड के निर्माण को कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।2
- लखीमपुर खीरी: जनपद के आवास विकास क्षेत्र में नहर पटरी के किनारे निर्माणाधीन नाले में भ्रष्टाचार और कछुआ गति से हो रहे कार्य को लेकर स्थानीय सदर विधायक योगेश वर्मा का गुस्सा फूट पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक लगातार दूसरे दिन खुद जमीनी हकीकत का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। वहां की बदहाली और जलभराव से परेशान नागरिकों की समस्याओं को देखकर उन्होंने अपना गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर मौजूद मीडिया और नागरिकों से बातचीत करते हुए विधायक योगेश वर्मा ने स्पष्ट कहा कि नाले का निर्माण शुरू हुए 5 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन काम अभी तक अधूरा है। निर्माण गुणवत्ता बेहद खराब होने के कारण नाला जगह-जगह से लीक हो रहा है, जिससे गंदा पानी लोगों के घरों के भीतर तक भर रहा है। उन्होंने कहा, "जनता हर दिन समाधान की उम्मीद में मुझे फोन करती है। लोग बुरी तरह परेशान हैं, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। अगर जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं होगी, तो हम न्याय के लिए किसके पास जाएं?" उल्लेखनीय है कि आवास विकास नहर पटरी के किनारे लाखों रुपये की भारी-भरकम लागत से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, हैरत की बात यह है कि इस निर्माण कार्य को कौन सी संस्था करा रही है और इसका ठेका किसके पास है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पिछले दो दिनों से भाजपा विधायक लगातार मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को फोन मिला रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी बरकरार है। अधिकारियों के रवैये से आहत होकर विधायक ने आज खुद पहल करते हुए बंद पड़े नाले का पानी खुलवाया, ताकि क्षेत्रीय निवासियों के घरों में जमा गंदा पानी बाहर निकल सके और उन्हें फौरी राहत मिल सके। इस घटनाक्रम ने स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब जनता के काम के लिए एक सत्ताधारी विधायक को ही सिस्टम के आगे संघर्ष करना पड़ रहा है, तो आम नागरिक की सुनवाई कैसे होगी। लखीमपुर खीरी: जनपद के आवास विकास क्षेत्र में नहर पटरी के किनारे निर्माणाधीन नाले में भ्रष्टाचार और कछुआ गति से हो रहे कार्य को लेकर स्थानीय सदर विधायक योगेश वर्मा का गुस्सा फूट पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक लगातार दूसरे दिन खुद जमीनी हकीकत का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। वहां की बदहाली और जलभराव से परेशान नागरिकों की समस्याओं को देखकर उन्होंने अपना गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर मौजूद मीडिया और नागरिकों से बातचीत करते हुए विधायक योगेश वर्मा ने स्पष्ट कहा कि नाले का निर्माण शुरू हुए 5 महीने से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन काम अभी तक अधूरा है। निर्माण गुणवत्ता बेहद खराब होने के कारण नाला जगह-जगह से लीक हो रहा है, जिससे गंदा पानी लोगों के घरों के भीतर तक भर रहा है। उन्होंने कहा, "जनता हर दिन समाधान की उम्मीद में मुझे फोन करती है। लोग बुरी तरह परेशान हैं, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। अगर जनप्रतिनिधियों की भी सुनवाई नहीं होगी, तो हम न्याय के लिए किसके पास जाएं?" उल्लेखनीय है कि आवास विकास नहर पटरी के किनारे लाखों रुपये की भारी-भरकम लागत से इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, हैरत की बात यह है कि इस निर्माण कार्य को कौन सी संस्था करा रही है और इसका ठेका किसके पास है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पिछले दो दिनों से भाजपा विधायक लगातार मौके पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को फोन मिला रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी बरकरार है। अधिकारियों के रवैये से आहत होकर विधायक ने आज खुद पहल करते हुए बंद पड़े नाले का पानी खुलवाया, ताकि क्षेत्रीय निवासियों के घरों में जमा गंदा पानी बाहर निकल सके और उन्हें फौरी राहत मिल सके। इस घटनाक्रम ने स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब जनता के काम के लिए एक सत्ताधारी विधायक को ही सिस्टम के आगे संघर्ष करना पड़ रहा है, तो आम नागरिक की सुनवाई कैसे होगी।1
- कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। शुक्रवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाना खतौली क्षेत्र स्थित कांवड़ मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूरे कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं एवं आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा की। मार्ग पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अधिकारियों ने मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों एवं भोजनालयों का भी निरीक्षण किया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और साफ-सफाई की जांच करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि कांवड़ियों को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने स्पीड बोट के माध्यम से नहर क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। जलस्तर, सुरक्षा प्रबंध, गोताखोरों की तैनाती तथा बचाव उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रहें। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा पर्व है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए, यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी भी अफवाह या अव्यवस्था पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनपद प्रशासन का लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सकुशल संपन्न कराना है।1
- लखीमपुर खीरी- आवास विकास नहर पटरी पर बन रहे नाले में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा लगातार दूसरे दिन भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाला जगह-जगह से रिस रहा है, लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है और पांच महीने बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ, अधिकारियों की अनदेखी पर नाराज विधायक ने नाले का पानी खुलवाकर जलभराव से लोगों को राहत दिलाई, निर्माण एजेंसी और ठेकेदार को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है1
- थाना मैगलगंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग 03 कुंतल एल्युमिनियम बिजली तार एवं घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल बरामद* *थाना मैगलगंज पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लगभग 03 कुंतल एल्युमिनियम बिजली तार एवं घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल बरामद* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल निर्देशन में थाना मैगलगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना मैगलगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 316/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस टीम ने 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 14 अदद बंडल (लगभग 03 कुंतल) एल्युमिनियम बिजली तार बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक कार संख्या UP16BA2376 एवं एक मोटरसाइकिल संख्या UP31BZ0399 भी बरामद की गई है। आज दिनांक 31.07.2026 को प्रातः लगभग 04:15 बजे थाना मैगलगंज पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अज्ञात अभियुक्तों की पतारसी एवं सुरागरसी के दौरान प्रकाश में आए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण* 1.शोभित वर्मा पुत्र नारद वर्मा, निवासी गोबिन्दनगर सुलेमपुर कोन, थाना खीरी, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र लगभग 23 वर्ष। 2.बीरेन्द्र वर्मा पुत्र शिवकुमार वर्मा, निवासी गोबिन्दनगर सुलेमपुर कोन, थाना खीरी, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र लगभग 28 वर्ष। 3.सुनील कुमार पुत्र रामप्रकाश निषाद, निवासी मोहल्ला बीनापुरम, गोबिन्दनगर सुलेमपुर कोन, थाना खीरी, जनपद लखीमपुर खीरी, उम्र लगभग 27 वर्ष। *बरामदगी* 1.चोरी के 14 अदद बंडल (लगभग 03 कुंतल) एल्युमिनियम बिजली तार 2.घटना में प्रयुक्त एक कार संख्या UP16BA2376 3.घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल संख्या UP31BZ0399 *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* 1.उ0नि0 मुईन अहमद खां, थाना मैगलगंज 2.उ0नि0 शुभम कुमार, थाना मैगलगंज 3.का0 अजय कुमार, थाना मैगलगंज 4.का0 प्रदीप सरोज, थाना मैगलगंज 5.का0 भूपेन्द्र सिंह, थाना मैगलगंज 6.रि0आ0 दीपांशु सिंह, थाना मैगलगंज1