बहराइच: श्री महासर माता काली माता मंदिर के 100 वर्ष पूरे, भव्य कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू बहराइच स्थानीय क्षेत्र के ऐतिहासिक श्री महासर माता काली माता मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर जीर्णोद्धार के पावन अवसर पर आज श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माता के जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा मटेरा बाजार भक्तिमय हो उठा। मटेरा बाजार स्थित श्री महासर माता काली माता मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है। इस ऐतिहासिक मंदिर की आधारशिला ब्रिटिश काल में वर्ष 1926 में रखी गई थी। आज वर्ष 2026 में मंदिर की स्थापना के गौरवमयी 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार (पुनर्निर्माण) कार्य पूरा किया गया है, जिसके तहत मंदिर में नवीन मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। शताब्दी वर्ष और मूर्तियों की पुनर्स्थापना के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में 5 दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक महोत्सव 17 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त तक पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। इसी कड़ी में आज निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर भ्रमण किया। इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कुलदीप गर्ग एवं समस्त गर्ग परिवार के साथ संदीप गर्ग, अंकित गर्ग, अनुज गर्ग, राजा गर्ग और वैभव गर्ग कुश शुक्ला मुख्य रूप से जुटे रहे। इसके साथ ही मटेरा बाजार के समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
बहराइच: श्री महासर माता काली माता मंदिर के 100 वर्ष पूरे, भव्य कलश यात्रा के साथ 5 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू बहराइच स्थानीय क्षेत्र के ऐतिहासिक श्री महासर माता काली माता मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर जीर्णोद्धार के पावन अवसर पर आज श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माता के जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा मटेरा बाजार भक्तिमय हो उठा।
मटेरा बाजार स्थित श्री महासर माता काली माता मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली है। इस ऐतिहासिक मंदिर की आधारशिला ब्रिटिश काल में वर्ष 1926 में रखी गई थी। आज वर्ष 2026 में मंदिर की स्थापना के गौरवमयी 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार (पुनर्निर्माण) कार्य पूरा किया गया है, जिसके तहत मंदिर में नवीन
मूर्तियों की स्थापना की जा रही है। शताब्दी वर्ष और मूर्तियों की पुनर्स्थापना के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में 5 दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक महोत्सव 17 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त तक पूरी भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। इसी कड़ी में आज निकाली गई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने सिर
पर कलश धारण कर भ्रमण किया। इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में कुलदीप गर्ग एवं समस्त गर्ग परिवार के साथ संदीप गर्ग, अंकित गर्ग, अनुज गर्ग, राजा गर्ग और वैभव गर्ग कुश शुक्ला मुख्य रूप से जुटे रहे। इसके साथ ही मटेरा बाजार के समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में अपना सराहनीय योगदान दिया।
- “बहराइच में भक्ति की गूंज: मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा” बहराइच में भक्ति की गूंज: मां काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा1
- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी संविधान के मुताबिक जिलाधिकारी की उपस्थिति में ही चुनाव संपन्न कराया जाएगा बहराइच रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद बहराइच का बीते दिवस संपन्न जनपद स्तरीय कार्यकारिणी चुनाव में हुए अनियमितता एवं धांधली को लेकर आज संगठन से जुड़े आजीवन सदस्यों ने जिलाधिकारी को प्रेषित नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर चुनाव को अवैध घोषित किए जाने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि , नगर मजिस्ट्रेट (जिलाधिकारी द्वारा नामित पअधिकारी) की उपस्थिति में संपन्न कराए गए चुनाव में जम कर अनियमितता बरती गई है दशकों पुराने आजीवन सदस्यों को सम्पन्न कराये गये चुनाव की सूचना भी नहीं दी गई जिससे वे लोग चुनाव में सहभागिता से वंचित रह गए साथ ही उपस्थित सदस्यों के आग्रह पर भी चुनाव अधिकारी अथवा प्रवेक्षक ने सदस्यों की सूची चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक नहीं जारी किया यह चुनावी प्रकिया का खुला उन्लंघन है और समूचे चुनावी प्रकिया को संदेह के दायरे में लाता है। आजीवन सदस्यों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि , भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी संविधान के मुताबिक जिलाधिकारी की उपस्थिति में ही चुनाव संपन्न कराया जाएगा न कि उनके द्वारा अधिकृत नामित प्राधिकारी /मजिस्ट्रेट या अन्य के द्वारा। आजीवन सदस्यों ने नगर मजिस्ट्रेट/ चुनाव अधिकारी पर आरोप लगाया है कि , कथित निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य में से कुछ लोग जो समूचे चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनावी स्थल तक पहुंचे ही नहीं और न ही उन लोगों ने नामाकन पपत्र में हस्ताक्षर ही किया है उनका भी नाम सूची में शामिल किया गया है ऐसे में सम्पूर्ण चुनावी प्रकिया संदेह के दायरे में आजाती है और चुनाव को अवैध घोषित किया जाना न्याय संगत होगा। इसका जब सदस्यों ने विरोध दर्ज कराना चाहा तो उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया। ज्ञापन देने वाले आजीवन सदस्य ओम प्रकाश सक्सेना , अयोध्या प्रसाद अवस्थी , उमेश चंद्र , कृष्ण चंद्र अग्रवाल , संजीव कुमार , पी० के श्रीवास्तव , राकेश चंद्र , भगवान दीन मिश्र , विनय मित्तल , आदि ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि एक सफ्ताह के अंदर चुनाव को निरस्त करने की प्रक्रिया न शुरू किया गया तो वे लोग लोकतांत्रिक ढंग से समूचे जनपद ने चुनाव संपन्न करवाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे तथा स्टेट प्रेसिडेंट महामहिम राज्यपाल से भी हस्तक्षेप की मांग कर चुनावी प्रकिया को निरस्त कराए जाने की मांग करेंगे।1
- बहराइच क्षेत्र थाना खैरीघाट ग्राम पंचायत छत्तरपुर न हो रही भागवत कथा1
- ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग बहराइच। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को जनपद बहराइच में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा इंदिरा स्टेडियम से शुरू होकर शहीद स्मारक स्थल, कलेक्ट्रेट तक पहुंची। तिरंगा यात्रा के दौरान कर्मचारी शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद संगठन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ने प्राप्त किया और उसे संबंधित स्तर तक भेजने का आश्वासन दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की। तिरंगा यात्रा में पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल शरण सिंह, महामंत्री तरुण मिश्रा, कोषाध्यक्ष अलीम अहमद, संगठन मंत्री तिलकराम, संप्रेक्षक संजय कुमार, मंडल महामंत्री आनंद सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह, सुजीत पांडेय, उपेंद्र कुमार सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान ओम प्रकाश बाजपेयी, फिरोज अहमद, राजेश सिंह, राम नरायन, राम कुमार, सुशील सिंह, मनोज कुमार, पारसनाथ, शिवजी शेखर, नरेश कुमार सरोज, महाराज दीन, राम गोपाल यादव, गुलाम जिलानी, शंकर दयाल यादव, युवराज साहू, नीरज शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, महेश चंद्र, अजय कुमार शुक्ला, सहाबुद्दीन, जय प्रकाश, कैलाश यादव, मो. उस्मान, विनय कुमार सिंह, आनंद मौर्य, कुतुबुद्दीन, फिरोज खान, सुभाष चौधरी, संजय चक्रवर्ती, राजेश कुमार मौर्य, सीमा सिंह, पुष्पा वर्मा, रमेश मौर्य, संगीता यादव, अनूप कुमार मौर्य, बिट्टा शुक्ला, मो. रफीक, अनूप श्रीवास्तव, मो. सलमान सहित सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- जनपद बहराइच के नानपारा कसाई टोला में जमीन के विवाद में दृष्टि जमीन थी उसको लोग घर नहीं बनाई दे रहे थे इसी में सब प्रशासन की साथ पानी की वजह से और सब के साथ1
- बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 316927.00 क्यूसेक पानी निचले इलाकों के गांवों में भर रहा पानी, प्रशासन अलर्ट बहराइच: तराई में हो रही बारिश व बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बैराजों से 316927.00 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने के बाद सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। निचले इलाकों के गांवों में पानी भर रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुये है। गुरुवार सुबह शारदा बैराज से 146172, गिरजा बैराज से 170505 व सरयू बैराज से 250 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर 106.48 मीटर पहुंच गया जो खतरे के निशान से ज्यादा है।1
- बहराइच मटेरा थाने की कमान संभालते ही थाना अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने किया पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की चेकिंग बहराइच। मटेरा थाना के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई। चार्ज संभालने के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त कर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच की। थाना अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। चेकिंग एवं पैदल गश्त के दौरान मटेरा चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे, उपनिरीक्षक हीरा लाल यादव, उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार वर्मा, कांस्टेबल राजेश चौहान, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह सहित मटेरा पुलिस फोर्स मौजूद रही। नए थाना अध्यक्ष के पदभार संभालते ही पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में सकारात्मक संदेश गया।4
- बहराइच ब्रेकिंग: नानपारा के कालीकुंडा मंदिर के सरोवर में जलभराव मामला। 👉 अब मंदिर गेट पर प्रदर्शन शुरू। 👉 अतिक्रमण के कारण पानी के दबाव से नाला टूटने का आरोप। 👉 जलभराव और अतिक्रमण हटाने की मांग।1
- नानपारा (बहराइच), दिनांक 19 अगस्त 2026 श्रावण मास के पावन अवसर पर आज नानपारा जनपद बहराइच के रारण टोला मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली । यह यात्रा अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रारंभ होकर तकिया घाट तक पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे । इस धार्मिक यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाया। यात्रा के दौरान संविधान चौक सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा जलपान एवं विश्राम की भी उत्तम व्यवस्था की गई है , जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, कोतवाली प्रभारी नानपारा गुरुसेन सिंह, राजा बाजार चौकी प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी रही। नानपारा (बहराइच), दिनांक 19 अगस्त 2026 श्रावण मास के पावन अवसर पर आज नानपारा जनपद बहराइच के रारण टोला मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली । यह यात्रा अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में प्रारंभ होकर तकिया घाट तक पहुँचेगी, जहाँ श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान करेंगे । इस धार्मिक यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे मार्ग में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं, जिन्होंने पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा को सफल बनाया। यात्रा के दौरान संविधान चौक सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया गया तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा जलपान एवं विश्राम की भी उत्तम व्यवस्था की गई है , जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, कोतवाली प्रभारी नानपारा गुरुसेन सिंह, राजा बाजार चौकी प्रभारी, कस्बा चौकी प्रभारी सहित पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी रही।1