जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, आयरन-फोलिक एसिड का कोर्स पूरा करने की अपील जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, आयरन-फोलिक एसिड का कोर्स पूरा करने की अपील गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच से समय रहते सामने आ सकते हैं स्वास्थ्य संबंधी खतरे, संतुलित पोषण पर भी जोर आगरा, 14 सितंबर 2026। गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है। प्रसव पूर्व जांच के माध्यम से गर्भवती महिला में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है और आवश्यक उपचार शुरू किया जा सकता है। इसी को लेकर आगरा स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों से नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने और संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया यानी खून की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि समय रहते इसकी पहचान और उपचार न किया जाए तो इसका असर मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को पूरी गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से रक्त की जांच, विशेष रूप से हीमोग्लोबिन की जांच करानी चाहिए, ताकि शरीर में खून की कमी का समय रहते पता लगाया जा सके। पीएमएसएमए दिवस पर उपलब्ध कराई जाती हैं जरूरी जांचें डिप्टी सीएमओ (आरसीएच) डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के लिए जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पीएमएसएमए दिवस आयोजित किया जाता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) और एसएन मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। पीएमएसएमए दिवस का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की पहचान समय रहते की जा सके और जरूरत के अनुसार उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा सके। कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचों की सुविधा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीएमएसएमए दिवस के दौरान गर्भवती महिलाओं की आवश्यकतानुसार कई महत्वपूर्ण जांचें की जाती हैं। इनमें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, यूरिन, वजन, पेट की जांच, ब्लड ग्रुप, सीबीसी, एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी और टीबी जैसी जांचें शामिल हैं। जरूरत के अनुसार अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण तथा आयरन और कैल्शियम की गोलियों का वितरण भी किया जाता है। एनीमिया की स्थिति में चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार आयरन सुक्रोज जैसी उपचार सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आयरन-फोलिक एसिड की दवा बीच में न छोड़ें जिला महिला चिकित्सालय लेडी लॉयल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. आशु ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर को सामान्य समय की तुलना में अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इस दौरान आयरन और फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक द्वारा निर्धारित आयरन-फोलिक एसिड की दवा का कोर्स पूरा करना चाहिए और अपनी मर्जी से इसे बीच में बंद नहीं करना चाहिए। कई बार दवा लेने के बाद होने वाली सामान्य असुविधा के कारण महिलाएं दवा छोड़ देती हैं। ऐसी स्थिति में दवा बंद करने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित समाधान लेना चाहिए। डॉ. आशु ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान थकान, कमजोरी, चक्कर आना या सांस फूलना जैसे लक्षण दिखाई दें तो इन्हें सामान्य कमजोरी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच कराने से एनीमिया समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान की जा सकती है और आवश्यक उपचार शुरू किया जा सकता है। थाली में शामिल करें पौष्टिक खाद्य पदार्थ आयुष्मान आरोग्य मंदिर जीवनीमंडी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित और विविधतापूर्ण भोजन लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, राजमा, साबुत अनाज, मौसमी फल, मेवे और बीज जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से युक्त संतुलित आहार महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसलिए परिवार को भी गर्भवती महिला के खान-पान और आराम का विशेष ध्यान रखना चाहिए। परिवार का सहयोग भी बेहद जरूरी जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता संगीता भारती ने बताया कि गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी केवल महिला की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की होती है। परिवार के सदस्यों को चाहिए कि वे गर्भवती महिला को समय पर भोजन, पर्याप्त आराम और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाएं लेने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को नियमित प्रसव पूर्व जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने और चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं का नियमित सेवन कराने में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण है। समय पर जांच से कम किया जा सकता है जोखिम स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, समय पर उपचार, आयरन-फोलिक एसिड का सेवन और संतुलित पोषण मां एवं बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। खासतौर पर हाई-रिस्क गर्भावस्था की समय रहते पहचान होने से चिकित्सकीय निगरानी और आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि अपने परिवार और आसपास की गर्भवती महिलाओं को और गर्भावस्था के दौरान किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह का पालन सुरक्षित मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। — TV92 NEWS, आगरा
जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, आयरन-फोलिक एसिड का कोर्स पूरा करने की अपील जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच जरूरी, आयरन-फोलिक एसिड का कोर्स पूरा करने की अपील गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच से समय रहते सामने आ सकते हैं स्वास्थ्य संबंधी खतरे, संतुलित पोषण पर भी जोर आगरा, 14 सितंबर 2026। गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी बेहद जरूरी है। प्रसव पूर्व जांच के माध्यम से गर्भवती महिला में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है और आवश्यक उपचार शुरू किया जा सकता है। इसी को लेकर आगरा स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों से नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करने और संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया यानी खून की कमी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि समय रहते इसकी पहचान और उपचार न किया जाए तो इसका असर मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को पूरी गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से रक्त की जांच, विशेष रूप से हीमोग्लोबिन की जांच करानी चाहिए, ताकि शरीर में खून की कमी का समय रहते पता लगाया जा सके। पीएमएसएमए दिवस पर
उपलब्ध कराई जाती हैं जरूरी जांचें डिप्टी सीएमओ (आरसीएच) डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के लिए जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पीएमएसएमए दिवस आयोजित किया जाता है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लॉयल) और एसएन मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। पीएमएसएमए दिवस का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को निशुल्क और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों की पहचान समय रहते की जा सके और जरूरत के अनुसार उपचार एवं विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा सके। कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचों की सुविधा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीएमएसएमए दिवस के दौरान गर्भवती महिलाओं की आवश्यकतानुसार कई महत्वपूर्ण जांचें की जाती हैं। इनमें ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, यूरिन, वजन, पेट की जांच, ब्लड ग्रुप, सीबीसी, एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस-बी और टीबी जैसी जांचें शामिल हैं। जरूरत के अनुसार अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण तथा आयरन और कैल्शियम की गोलियों का वितरण भी किया जाता है। एनीमिया की स्थिति में चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार आयरन सुक्रोज जैसी उपचार सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आयरन-फोलिक एसिड की दवा बीच में
न छोड़ें जिला महिला चिकित्सालय लेडी लॉयल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. आशु ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर को सामान्य समय की तुलना में अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इस दौरान आयरन और फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक द्वारा निर्धारित आयरन-फोलिक एसिड की दवा का कोर्स पूरा करना चाहिए और अपनी मर्जी से इसे बीच में बंद नहीं करना चाहिए। कई बार दवा लेने के बाद होने वाली सामान्य असुविधा के कारण महिलाएं दवा छोड़ देती हैं। ऐसी स्थिति में दवा बंद करने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित समाधान लेना चाहिए। डॉ. आशु ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान थकान, कमजोरी, चक्कर आना या सांस फूलना जैसे लक्षण दिखाई दें तो इन्हें सामान्य कमजोरी मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच कराने से एनीमिया समेत अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान की जा सकती है और आवश्यक उपचार शुरू किया जा सकता है। थाली में शामिल करें पौष्टिक खाद्य पदार्थ आयुष्मान आरोग्य मंदिर जीवनीमंडी की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेघना शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित और विविधतापूर्ण भोजन लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, राजमा, साबुत अनाज, मौसमी फल, मेवे और बीज जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से
युक्त संतुलित आहार महिला और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसलिए परिवार को भी गर्भवती महिला के खान-पान और आराम का विशेष ध्यान रखना चाहिए। परिवार का सहयोग भी बेहद जरूरी जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता संगीता भारती ने बताया कि गर्भवती महिला के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी केवल महिला की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की होती है। परिवार के सदस्यों को चाहिए कि वे गर्भवती महिला को समय पर भोजन, पर्याप्त आराम और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाएं लेने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला को नियमित प्रसव पूर्व जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने और चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं का नियमित सेवन कराने में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण है। समय पर जांच से कम किया जा सकता है जोखिम स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, समय पर उपचार, आयरन-फोलिक एसिड का सेवन और संतुलित पोषण मां एवं बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। खासतौर पर हाई-रिस्क गर्भावस्था की समय रहते पहचान होने से चिकित्सकीय निगरानी और आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि अपने परिवार और आसपास की गर्भवती महिलाओं को और गर्भावस्था के दौरान किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और चिकित्सकीय सलाह का पालन सुरक्षित मातृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। — TV92 NEWS, आगरा
- comedy comedy Hansi Jo sabki khole bol aise kaise logon kahan se aate Hain comedy aisi Jo sakhi bhole Pol1
- न्याय को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता बंधु समाज के ओपिनियन को बनाते हैं, जन विश्वास के प्रतीक माने जाते हैं। जनपद प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2025-26 द्वारा आज आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश मा. न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मा. न्यायमूर्ति गण, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की पूरी टीम एवं सभी अधिवक्ता बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन। न्याय को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता बंधु समाज के ओपिनियन को बनाते हैं, जन विश्वास के प्रतीक माने जाते हैं। जनपद प्रयागराज में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी 2025-26 द्वारा आज आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मा. उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश मा. न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। मा. न्यायमूर्ति गण, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की पूरी टीम एवं सभी अधिवक्ता बंधुओं का हार्दिक अभिनंदन।1
- शिकोहाबाद महिला मौत प्रकरण में आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने किया थाने का घेराव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के द्वारा महिला अंजलि की मौत के मामले में शिकोहाबाद थाने का किया घेराव तथा ऐ डी जी एस के भगत से फोन पर बात की कि शिकोहाबाद थाना के पूरे स्टाफ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए |समाजवादी नेताओं मे दिलीप यादव, अजीम भाई,जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह एडवोकेट सहित कई नेता शामिल रहें | Updated News-15/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- गर्भवती अंजली की मौत पर सियासी संग्राम! थाने में सपा का हल्ला बोल, रामजीलाल सुमन धरने पर1
- आगरा रेलवे ब्रेकिंग!!! अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का GRP पुलिस ने किया खुलासा,,, 2 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. एक शातिर चोर कर चुका है NEET परीक्षा पास... लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने की चाह में करते थे चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत चोरी की रकम से गर्लफ्रेंड की जरूरतों को भी करता था पूरी... गर्लफ्रेंड को हुआ कैंसर, तो पुनीत ने इलाज़ में खर्च कर दिए 80 लाख... आरोपी पुनीत का भाई एयरफोर्स बहन डॉक्टर और पिता है आर्मी से है रिटायर्ड... लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था पुनीत... लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर किया बंद फिर बन गया चोर... चोरी की घटनाओं के साथ ही NEET की तैयारी करता रहा आरोपी... जिस जिले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उस जिले में फिर नहीं करता था चोरी... मुख्य आरोपी पुनीत के खिलाफ 27 से ज्यादा मुकदमे पहले से है दर्ज... आरोपी पुनीत और आकाश को किया गिरफ्तार... कब्जे से लाखों की कीमत के सोने चांदी के आभूषण, और नगदी बरामद... आगरा कैंट GRP पुलिस ने की कार्रवाई... बाइट :-राजेश दीक्षित क्षेत्राधिकारी जीआरपी...1
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया फतेहाबाद सीएचसी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परखीं, जे एस वाई की समीक्षा फतेहाबाद (आगरा): मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सोमवार को फतेहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। सीएमओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में हड़कंप मच गया। उन्होंने सीएचसी की सभी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रीवास्तव ने सबसे पहले जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना से संबंधित रजिस्टरों, लाभार्थियों की सूची और भुगतान की स्थिति का अवलोकन किया। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के कार्यों में तेजी लाई जाए और पात्र लाभार्थियों के हित में अधिक प्रयास किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सके। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर सहित मौसमी बीमारियों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक विशेष रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की हर स्वास्थ्य समस्या की जानकारी अंकित की जाती है। इसी रजिस्टर में दर्ज समस्या के आधार पर स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराती हैं। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान सहित डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। सीएमओ ने स्टाफ को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिले, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सरकार की सभी स्वास्थ्य योजनाओं को ईमानदारी से धरातल पर उतारा जाए।1
- शिकोहाबाद पुलिस द्वारा दबिश के दौरान गर्भवती महिला मौत प्रकरण मे एसएसपी ने की बड़ी कार्यवाही 2 उपनिरीक्षकों सहित 6 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित जनपद फ़िरोज़ाबाद के शिकोहाबाद अंतर्गत ग्राम लाभोआ थाना क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान एक गर्भवती महिला (अंजलि) की मौत का मामला। घटना रविवार रात्रि की है जिसमें परिजनों ने पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पति (गौरव) पर पुरानी रंजिश के चलते एक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश देने पहुंची थी। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिस की कार्रवाई से महिला को धक्का लगा, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बहुत बिगड़ गई। आनन -फानन में महिला को शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद महिला की हालत और गंभीर होने पर उसे फिरोजाबाद के लक्ष्मी फाउंडेशन हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | नवजात बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद मां की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शिकोहाबाद थाने पर भारी हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच के बाद ही मौत के सटीक कारणों और आगे की विधिक कार्रवाई की स्थिति साफ होगी। शाम होते ही एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए 2 उपनिरीक्षक धर्मपाल उपनिरीक्षक सत्यपाल सहित 6 पुलिसकर्मियों मे एचसी मोहन ,अरविन्द, कांस्टेबल भवतोष और कुलदीप को निलंबित कर दिया है | बाइट -पति गौरव बाइट - एसपी ग्रामीण- अनुज चौधरी Updated News-14/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- अरांव मार्ग पर हादसे रोकने को किसानों का धरना, 10 दिन में ब्रेकर का आश्वासन PWD एक्सियन के भरोसे पर किसानों ने समाप्त किया धरना, चेतावनी—समय सीमा में काम नहीं हुआ तो 11वें दिन होगा कार्यालय का घेराव सिरसागंज। अरांव मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने और मार्ग के विभिन्न कटों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि अरांव मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और प्रमुख कटों पर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव आए दिन हादसों का कारण बन रहा है। इससे राहगीरों, ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरने की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सियन) विनय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता करते हुए मार्ग के चिन्हित कटों पर 10 दिनों के भीतर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार सिंह, प्रदेश सचिव अजीत यादव और जिला प्रभारी अंशुमान सिंह ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य किसी विभाग का विरोध करना नहीं, बल्कि जनहित में सड़क हादसों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित 10 दिनों में स्पीड ब्रेकर का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो 11वें दिन पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव कर आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज जादौन, अरविंद कुमार सहित क्षेत्रीय युवा और स्कूली छात्र भी मौजूद रहे। किसानों ने विभाग से आश्वासन को जल्द धरातल पर उतारने की मांग की, ताकि अरांव मार्ग पर हादसों का सिलसिला रोका जा सके।4
- यमुना में डूबे 15 वर्षीय ओमकार का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद फतेहाबाद ब्रेकिंग न्यूज़ 😭 यमुना में डूबे 15 वर्षीय ओमकार का शव करीब 20 घंटे बाद बरामद फतेहाबाद के पारौली सिकरवार गांव में यमुना नदी में नहाते समय डूबे 15 वर्षीय किशोर ओमकार का शव करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, शव ईंधोंन से नीचे पसीना वाले हनुमान मंदिर के पास से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद से ही पुलिस, पीएसी और गोताखोरों की टीम लगातार ओमकार की तलाश में जुटी हुई थी। 😭 परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ॐ शांति 🙏💐 #फतेहाबाद #आगरा #यमुना #ओमकार #ब्रेकिंगन्यूज #दुःखद_घटना1