logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पब्बर नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद* *एसडीएम रोहड़ू ने पीड़ित परिवारों को जारी की फौरी राहत* रोहड़ू उपमंडल में पब्बर नदी में नहाने के दौरान डूबे दोनों छात्रों के शव स्थानीय लोगों, एनडीआरएफ, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से बरामद कर लिए गए हैं। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्षीय शिवेन रोशन पुत्र शिशु पाल, निवासी करासा तथा 16 वर्षीय सक्षम पुत्र राजदेव, निवासी बनोटी, पब्बर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एनडीआरएफ की टीम को भी सूचित किया गया, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग किया। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान कोटडु (करासा) निवासी मंगत राम डोगरा ने पहले छात्र का शव पब्बर नदी से बाहर निकाला, जबकि दूसरे छात्र के शव को एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से नदी से बाहर निकाला गया। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दुखद हादसे की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने दोनों मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

4 hrs ago
user_Roshan Sharma
Roshan Sharma
Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
4 hrs ago
42527941-a583-4250-9e48-0a5e64bce03d

*पब्बर नदी में डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद* *एसडीएम रोहड़ू ने पीड़ित परिवारों को जारी की फौरी राहत* रोहड़ू उपमंडल में पब्बर नदी में नहाने के दौरान डूबे दोनों छात्रों के शव स्थानीय लोगों, एनडीआरएफ, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से बरामद कर लिए गए हैं। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्षीय

a6a9d614-ee73-4d6d-9809-6e2b33e9803b

शिवेन रोशन पुत्र शिशु पाल, निवासी करासा तथा 16 वर्षीय सक्षम पुत्र राजदेव, निवासी बनोटी, पब्बर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एनडीआरएफ की

f956e800-1484-4fd4-b0f7-33526e15ea6f

टीम को भी सूचित किया गया, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग किया। उपमंडलाधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान कोटडु (करासा) निवासी मंगत राम डोगरा ने पहले छात्र का शव पब्बर नदी से बाहर निकाला, जबकि दूसरे छात्र के शव को एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से नदी से बाहर निकाला गया। एसडीएम ने बताया

6cbff6f2-8a45-49a6-b5cd-76e93b36152a

कि प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस दुखद हादसे की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने दोनों मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रामपुर बुशहर में न्यू बस स्टैंड में परिवहन निगम द्वारा इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पवांइट का कार्य जोरों पर #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    1
    रामपुर बुशहर में न्यू बस स्टैंड में परिवहन निगम द्वारा  इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पवांइट का कार्य जोरों पर
#kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने हरियाणा विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र जनहित के मुद्दों पर चर्चा और मंथन का मंच है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सदन में बैठकर सरकार की बात सुनने और सकारात्मक तरीके से कार्यवाही में हिस्सा लेने की अपील की।
    1
    विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने
विधानसभा सत्र को लेकर CM नायब सैनी का बड़ा बयान, बोले- चर्चा के लिए तैयार है सरकार, विपक्ष भी सदन में बैठकर सुने
हरियाणा विधानसभा सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार सदन में हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र जनहित के मुद्दों पर चर्चा और मंथन का मंच है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष से सदन में बैठकर सरकार की बात सुनने और सकारात्मक तरीके से कार्यवाही में हिस्सा लेने की अपील की।
    user_Shri ram
    Shri ram
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • वेस्टीज स्पेशल टूर होटल क्लार्क आगरा और आगरा फोर्ट आज ही बिजनेस का जानकारी के लिए मुझे कॉल करें 98161 33991 राजकुमार आपका बिजनेस कोच बिलासपुर हिमाचल प्रदेश दोस्तों वेस्टीज से मिला हमें घूमने का मौका यहां इस बिजनेस का खासियत है आज ही इस बिजनेस के बारे में जानकारी ली और आज ही स्टार्ट करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
    4
    वेस्टीज स्पेशल टूर होटल क्लार्क आगरा और आगरा फोर्ट आज ही बिजनेस का जानकारी के लिए मुझे कॉल करें 98161 33991 राजकुमार आपका बिजनेस कोच बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
दोस्तों वेस्टीज से मिला हमें घूमने का मौका यहां इस बिजनेस का खासियत है आज ही इस बिजनेस के बारे में जानकारी ली और आज ही स्टार्ट करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
    user_RAJ KUMAR CROWN HB Power
    RAJ KUMAR CROWN HB Power
    Health and beauty shop Jhanduta, Bilaspur•
    14 hrs ago
  • 🚨 सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार 📍 पंचकूला: सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन लूटने के मामले में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 👮‍♂️ आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और लूटे गए मोबाइल के संबंध में पूछताछ कर रही है। ⚡ क्राइम ब्रांच की तेज कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे। #Panchkula #PanchkulaPolice #CrimeBranch #CrimeNews #BreakingNews #Sector7 #LootCase #PoliceAction #HaryanaPolice #KhabarAaj #सचकेसाथ
    1
    🚨 सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
📍 पंचकूला: सेक्टर-7 में युवती से चाकू की नोक पर मोबाइल फोन लूटने के मामले में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
👮‍♂️ आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और लूटे गए मोबाइल के संबंध में पूछताछ कर रही है।
⚡ क्राइम ब्रांच की तेज कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे।
#Panchkula #PanchkulaPolice #CrimeBranch #CrimeNews #BreakingNews #Sector7 #LootCase #PoliceAction #HaryanaPolice #KhabarAaj #सचकेसाथ
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • मॉडिफाइड बाइक और, प्रेशर होरन लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पंचकुला पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बाइक का क्यों किया, 21.500 का चालान और की कंपाउंड, ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, मोडिफाइड और प्रेशर होरन लगाने बालों पर करवाई,
    1
    मॉडिफाइड बाइक और, प्रेशर होरन लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई,
पंचकुला पुलिस का बड़ा ऐक्शन, बाइक का क्यों किया, 21.500 का चालान और की कंपाउंड,
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन,
मोडिफाइड और प्रेशर होरन लगाने बालों पर करवाई,
    user_News Public Live Kuldeep
    News Public Live Kuldeep
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • सोलन से रहा भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रूप से बीमार युवती पंचकूला पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया सोलन से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रुप से बीमार युवती, पुलिस ने सुरक्षित परिजनो से मिलवाया पंचकूला पुलिस गुमशुदा लोगों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। एक नये मामलें में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाकर एक सराहनीय कार्य किया है। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे एक 25 वर्षीय युवती, जो सोलन (हिमाचल प्रदेश) की निवासी है, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। बीती रात करीब 11 बजे हमारी टीम को गश्त के दौरान चंडीमंदिर लाईटों के पास वही युवती लावारिस अवस्था में भटकते हुए मिली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल की अगुवाई में टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित चंडीमंदिर थाना लाया गया जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित ठहराया गया। पूछताछ के दौरान युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं पाई गई, जिस पर संवेदनशीलता के साथ उनकी जानकारी एकत्र कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा युवती का पता लगाने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार चल रहा है, साथ ही वह पहले भी घर से निकल चुकी थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को आज सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पंचकूला पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    1
    सोलन से रहा भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रूप से बीमार युवती पंचकूला पुलिस ने सुरक्षित परिजनों से मिलवाया
सोलन से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची मानसिक रुप से बीमार युवती, पुलिस ने सुरक्षित परिजनो से मिलवाया
पंचकूला पुलिस गुमशुदा लोगों की सुरक्षित बरामदगी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। एक नये मामलें में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से रास्ता भटककर पंचकूला पहुंची एक युवती को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाकर एक सराहनीय कार्य किया है। 
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 25 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे एक 25 वर्षीय युवती, जो सोलन (हिमाचल प्रदेश) की निवासी है, मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। बीती रात करीब 11 बजे हमारी टीम को गश्त के दौरान चंडीमंदिर लाईटों के पास वही युवती लावारिस अवस्था में भटकते हुए मिली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल की अगुवाई में टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित चंडीमंदिर थाना लाया गया जहां महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में युवती को सुरक्षित ठहराया गया। पूछताछ के दौरान युवती की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं पाई गई, जिस पर संवेदनशीलता के साथ उनकी जानकारी एकत्र कर पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा युवती का पता लगाने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि युवती मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसका उपचार चल रहा है, साथ ही वह पहले भी घर से निकल चुकी थी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद युवती को आज सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पंचकूला पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।
    user_खबर आज
    खबर आज
    Local News Reporter पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शामली मे हरयाणवी गायक अंकित बलियान को मारी गोली हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक वारदात शामली कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी नाला पटरी पर स्थित जिम के बाहर हुई। बताया जा रहा है कि अंकित जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति से उनकी कथित तौर पर हॉट-टॉक/बहस हुई। जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर 20 से अधिक राउंड फायरिंग किए जाने की रिपोर्ट है। अंकित के शरीर में पांच गोलियां लगीं, जबकि उनकी गाड़ी पर भी गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अंकित बालियान करीब 35 वर्ष के थे और मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थे और मासूम शर्मा सहित अन्य कलाकारों के साथ काम कर चुके थे। � मीडिया रिपोर्ट में सोनीपत के भोलू शाहपुरिया द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। हालांकि इसे अभी पुलिस द्वारा सिद्ध तथ्य नहीं माना जाना चाहिए;
    1
    उत्तर प्रदेश के शामली मे हरयाणवी गायक अंकित बलियान को मारी गोली 
हरियाणवी सिंगर और एक्टर अंकित बालियान की  बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक वारदात शामली कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी नाला पटरी पर स्थित जिम के बाहर हुई।
बताया जा रहा है कि अंकित जिम में वर्कआउट कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति से उनकी कथित तौर पर हॉट-टॉक/बहस हुई। जैसे ही वह जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो में बैठने लगे, पहले से मौजूद हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटनास्थल पर 20 से अधिक राउंड फायरिंग किए जाने की रिपोर्ट है। अंकित के शरीर में पांच गोलियां लगीं, जबकि उनकी गाड़ी पर भी गोलियां लगीं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
अंकित बालियान करीब 35 वर्ष के थे और मूल रूप से शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थे और मासूम शर्मा सहित अन्य कलाकारों के साथ काम कर चुके थे। �
मीडिया रिपोर्ट में सोनीपत के भोलू शाहपुरिया द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। हालांकि इसे अभी पुलिस द्वारा सिद्ध तथ्य नहीं माना जाना चाहिए;
    user_Karuna mittal
    Karuna mittal
    City Star पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • पंचकूला के पिंजौर में बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या, डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प’... वारदात से संबंधित एक CCTV वीडियो भी हो रहा है वायरल... पंचकूला के पिंजौर में रौनकg होटल के सामने वाली गली में एक बुटीक शॉप के अंदर महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी। जानकारी के अनुसार, महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में दुकान के बाहर गली में पड़ी थी और उसके हाथ में एक डायरी थी। स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो राजू नामक व्यक्ति को इसकी सूचना दी। राजू ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ राजीव भारद्वाज के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर थी और उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था। वह पूरी तरह होश में नहीं थी। डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। CCTV में कैद हुई वारदात। संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद वही व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर शटर बंद करता नजर आया। इसके बाद घायल राजेंद्र कौर ने खुद दुकान का शटर खोला और बाहर निकली। CCTV फुटेज में वह गंभीर रूप से घायल हालत में तड़पती हुई भी दिखाई दे रही है। डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है’... मामले में सबसे सनसनीखेज पहलू यह सामने आया है कि महिला के पास से बरामद डायरी में कथित तौर पर लिखा मिला— “मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प… व सास और मेरी दो ननदें प्रीति व नीतू हैं और मेरा देवर है।” बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। डायरी में लिखी बातों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, डायरी में लिखी बातों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। महिला की हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
    1
    पंचकूला के पिंजौर में बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या, डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प’...
वारदात से संबंधित एक CCTV वीडियो भी हो रहा है वायरल...
पंचकूला के पिंजौर में रौनकg होटल के सामने वाली गली में एक बुटीक शॉप के अंदर महिला की गला काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई। 
मृतका की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है, जो रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी और अपना बुटीक चलाती थी।
जानकारी के अनुसार, महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में दुकान के बाहर गली में पड़ी थी और उसके हाथ में एक डायरी थी। 
स्थानीय लोगों ने जब उसे देखा तो राजू नामक व्यक्ति को इसकी सूचना दी। 
राजू ने एक बाइक सवार की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉ राजीव भारद्वाज के मुताबिक, महिला की हालत बेहद गंभीर थी और उसका गला पूरी तरह कटा हुआ था। 
वह पूरी तरह होश में नहीं थी। 
डॉक्टरों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। 
शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
CCTV में कैद हुई वारदात।
संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
पुलिस ने घटनास्थल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। 
फुटेज में एक व्यक्ति बुटीक के अंदर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। 
कुछ देर बाद वही व्यक्ति दुकान से बाहर निकलकर शटर बंद करता नजर आया।
इसके बाद घायल राजेंद्र कौर ने खुद दुकान का शटर खोला और बाहर निकली। 
CCTV फुटेज में वह गंभीर रूप से घायल हालत में तड़पती हुई भी दिखाई दे रही है।
डायरी में लिखा- ‘मुझे मारने वाला मेरा पति है’...
मामले में सबसे सनसनीखेज पहलू यह सामने आया है कि महिला के पास से बरामद डायरी में कथित तौर पर लिखा मिला— “मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प… व सास और मेरी दो ननदें प्रीति व नीतू हैं और मेरा देवर है।”
बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। 
डायरी में लिखी बातों और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।
फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, डायरी में लिखी बातों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। महिला की हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
    user_Exclusive Bharat News
    Exclusive Bharat News
    Media Consultant पंचकूला, पंचकूला, हरियाणा•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.