Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन पर अपेक्स पब्लिक स्कूल में दिखा भाई-बहन का प्रेम चौरी चौरा। रक्षाबंधन के अवसर पर अपेक्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिदेव निषाद एवं प्रबंधक प्रेमनाथ यादव ने कहा कि ऐसे संस्कारपरक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, प्रेम और रिश्तों के महत्व से जोड़ते हैं। यह खूबसूरत पल विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।
SARTAJ ALAM 'JOURNALIST'
रक्षाबंधन पर अपेक्स पब्लिक स्कूल में दिखा भाई-बहन का प्रेम चौरी चौरा। रक्षाबंधन के अवसर पर अपेक्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिदेव निषाद एवं प्रबंधक प्रेमनाथ यादव ने कहा कि ऐसे संस्कारपरक कार्यक्रम बच्चों को भारतीय संस्कृति, प्रेम और रिश्तों के महत्व से जोड़ते हैं। यह खूबसूरत पल विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुंवर सिंह निषाद के अपमान पर भड़का निषाद समाज, पडरौना में पुतला दहन कर जताया विरोध1
- isko wallpaper set kar sakte hain yah teen rangon wala color tiranga ka Pratik hai aur tiranga hamare Desh ka jhanda yah Kisi Sambhal ya sajavat ke liye Laga sakte hain lakh per Laga sakte hain aur themes per bhi load kar sakte hain agar aap isko Gaur Se dekhenge to teen color mein tiranga ke roop mein dikhai bhi dega Jo ek Bharat ka Pratik chinh hai tiranga tiranga Bharat ka dhwaja hai aur ismein teen rang aur 24 tiliya hoti hain Jo Bharat ko Shanti ka Pratik Mana jata hai aur azadi ke din isko Aasman mein fahraya jata hai dhanyvad4
- रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद...... रक्षाबंधन का महापर्व है, जिसके दृष्टिगत जनपद देवरिया की पुलिस सतर्क है, महिला संबंधी अपराधों का हॉट-स्पाट चिन्हित कर लिया गया है, एवं महिलाओं द्वारा विजिट करने वाले स्थान जैसे बाजार व यात्रा करने वाले स्थान जैसे बस स्टॉप, वहां पर पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है एवं पेट्रोलिंग बढ़ाया गया है, इसके साथ साथ डीजीपी महोदय के आदेश के क्रम में जनपद देवरिया की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सशक्तिकरण की टीम भी अलग से सक्रिय है, किसी भी परेशानी की स्थिति में आपको अवगत किया जाता है कि आप 112 डायल करें, 10 मिनट के अंदर आपको पुलिस सहायता मिल जायेगी। आप सभी लोगों को देवरिया पुलिस की तरफ से रक्षाबंधन की बहुत शुभकामनाएं।2
- राखी विद खाकी: देवरिया पुलिस और बेटियों के बीच मजबूत हुआ सुरक्षा का बंधन रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देवरिया पुलिस द्वारा “राखी विद खाकी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों और स्कूली छात्राओं के बीच स्नेह, सम्मान और सुरक्षा का अनोखा रिश्ता देखने को मिला। रिजर्व पुलिस लाइन देवरिया में आर.बी.टी. स्कूल की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन, सुख-समृद्धि और सफलता की मंगलकामना की। वहीं पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में एलबीएस स्कूल खामपार की छात्राओं ने थानाध्यक्ष खामपार बलराम सिंह सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को चॉकलेट और मिठाई वितरित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। थाना सुरौली में जीवन ज्योति स्कूल बैदा के बच्चों एवं एकल विद्यालय पकड़ी बाजार के स्टाफ ने पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बच्चों को चॉकलेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया और सुरक्षा का वचन दिया। भटनी थाने में नेशनल पब्लिक स्कूल, शाखा भटनी के बच्चों ने थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद दिया। बच्चों की इस पहल से थाने का माहौल भावुक और खुशनुमा हो गया। वहीं गौरीबाजार थाने में एसबीटी पब्लिक स्कूल और डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय सहित पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा। रुद्रपुर में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर पुलिसकर्मियों के साथ सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल पहुंचे और छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान छात्राओं को भरोसा दिलाया गया कि देवरिया पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वाभिमान के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से देवरिया पुलिस ने महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर राखी के पवित्र धागे ने खाकी और बेटियों के बीच सुरक्षा, स्नेह और विश्वास के रिश्ते को और मजबूत किया।1
- बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* बाढ़ को लेकर बिहार मुख्यमंत्री ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण, डीएम ने बताई स्थिति सामान्य* नेपाल में ग्लेशियर झील फटने के बाद मची तबाही का असर अब गंडक नदी पर पड़ने की आशंका से कुशीनगर में प्रशासन अलर्ट है। हालांकि राहत की खबर है कि गंडक नदी का जलस्तर अब तेजी से घट रहा है। डीएम ने लोगों से पैनिक नहीं करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। वीओ: नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर झील फटने और भूस्खलन के बाद भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी। इसके बाद गंडक नदी में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए कुशीनगर के खड्डा क्षेत्र में प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया। कल डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने शिवपुर सहित संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को माइक से जागरूक किया गया और SDRF समेत राहत-बचाव टीमों को अलर्ट रखा गया। हालांकि अब हालात राहत की ओर हैं। कल देर रात गंडक नदी का डिस्चार्ज करीब 1 लाख 80 हजार क्यूसेक तक पहुंचा था, जो आज सुबह घटकर करीब 1 लाख 10 हजार क्यूसेक रह गया। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डीएम ने कहा कि कुशीनगर में फिलहाल स्थिति सामान्य है और किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की अपील की। डीएम के मुताबिक पिछली बार करीब 5 लाख 60 हजार क्यूसेक पानी आने पर बाढ़ की स्थिति बनी थी, जबकि करीब 4 लाख क्यूसेक तक पानी आने की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बीओ 2: उधर, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कुशीनगर से सटे सीमावर्ती बिहार क्षेत्र और बैराज पुल इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने भी कहा कि खतरा अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है। बाइट: डीएम महेंद्र सिंह तंवर पीटीसी1
- कुशीनगर में बाढ़ का खतरा! डीएम ने जारी किया आदेश, लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील कुशीनगर में नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने संवेदनशील इलाकों के लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है। प्रशासन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर1
- सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके चिचोली नवीन बस स्टैंड के संचालन के लिए नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की अंतिम मोहलत, नहीं हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई चिचोली। नवीन बस स्टैंड को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर परिषद चिचोली द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई नगर परिषद सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे एवं तहसीलदार श्याम सिंग उईके की उपस्थिति में की गई। प्रशासन द्वारा कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार को भी दुकानदारों को समझाइश देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से बस स्टैंड के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। त्योहार के चलते सोमवार तक मोहलत कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने आगामी त्योहारों का हवाला देते हुए कुछ समय देने की मांग की। व्यापारियों की मांग को देखते हुए सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने मानवीय आधार पर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद का अमला दोबारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। मार्च से जारी किए जा रहे थे नोटिस सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की जा रही है, ताकि नवीन बस स्टैंड का संचालन जल्द शुरू हो सके और आम जनता को आवागमन में सुविधा मिले। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अमला, राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता चिचोली जन जन की आवाज़ न्यूज़ 243
- पडरौना में निषाद समाज का प्रदर्शन, राजू दास के बयान पर जताया विरोध... ब्रेकिंग कुशीनगर - पडरौना में निषाद समाज का प्रदर्शन, राजू दास के बयान पर जताया विरोध... - अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के बयान को लेकर निषाद समाज में आक्रोश... - नेशनल चैनल की डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध... - पडरौना के सुभाष चौक पर विकासशील इंसान पार्टी के नेतृत्व में पुतला दहन... - प्रदर्शन कर समाज के लोगों ने जताया भारी रोष... - जिला अध्यक्ष शौखी निषाद की अध्यक्षता में हुआ प्रदर्शन... - जितेंद्र उर्फ मुन्ना साहनी बोले कुंवर सिंह निषाद का अपमान पूरे निषाद समाज का अपमान... - समाज के किसी व्यक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...4