इमाम अली की शहादत पर निकला जुलूस अम्बेडकरनगर। हज़रत इमाम अली की शहादत दिवस पर अंजुमन अकबरिया रजि. की ओर से बुधवार को जनपद मुख्यालय पर सुबह 5:30 बजे बड़ा इमामबाड़ा, मीरानपुर से जुलूस-ए-अज़ा निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और नौहा व मातम के जरिए हज़रत इमाम अली को खिराज-ए-अकीदत पेश की। जुलूस के आरंभ में मौलाना अकबर अली वायज़ ने मजलिस पढ़ी। अपने संबोधन में उन्होंने हज़रत इमाम अली की सीरत, इंसाफपसंदी और इंसानियत के लिए किए गए उनके महान कार्यों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। जुलूस बड़ा इमामबाड़ा मीरानपुर से निकलकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होता हुआ अयोध्या रोड स्थित कर्बला पहुंचा। पूरे रास्ते अकीदतमंद नौहाख्वानी और मातम करते हुए ग़म का इज़हार करते रहे, जिससे माहौल गमगीन रहा। जुलूस के समापन पर अयोध्या रोड स्थित कर्बला में मौलाना सैयद मोहम्मद अब्बास रिज़वी ने तकरीर की। उन्होंने हज़रत इमाम अली की शहादत के विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालते हुए कहा कि उनकी ज़िंदगी इंसाफ, सब्र और इंसानियत का पैगाम देती है। उन्होंने समाज से हज़रत इमाम अली की शिक्षाओं को अपनाने की अपील की। हज़रत इमाम अली के मसायब सुनकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं। जुलूस में अंजुमन अकबरिया के अध्यक्ष रेहान ज़ैदी, सचिव इम्तियाज हुसैन, अलमदार हुसैन, अरशद,कल्बे आबिद, रेहान अब्बास, यासिर हुसैन, अज्मी, हुसैन अस्करी नकवी, अली अस्करी नकवी, अरबी, आरिफ अनवर, बब्बी समेत अंजुमन के पदाधिकारी, सदस्य तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न हुआ। कस्बा चौकी इंचार्ज नेहा सिद्धार्थ ने अपने हमराहियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी।

- ईद पर्व पर टाण्डा प्रमुख क्षेत्र पंचायत का संदेश रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अम्बेडकरनगर-ईद के पावन अवसर पर टाण्डा क्षेत्र पंचायत के प्रमुख सुरजीत वर्मा ने क्षेत्रवासियों को दिल से मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हम सभी मिल-जुलकर समाज में शांति, सद्भाव और एकता को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि टाण्डा क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा से पूरे प्रदेश के लिए मिसाल रही है और आगे भी इसी भावना को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि ईद का त्योहार सभी लोग आपसी सहयोग, सद्भाव और खुशियों के साथ मनाएँ। समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी इस पर्व की सबसे बड़ी सीख है। उन्होंने कहा कि जब समाज का हर वर्ग खुशहाल होगा, तभी हमारा क्षेत्र और देश आगे बढ़ेगा। टाण्डा प्रमुख क्षेत्र पंचायत सुरजीत वर्मा ने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले समय में सड़क, सफाई, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए योजनाएँ चल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की जनता के सहयोग से टाण्डा क्षेत्र विकास और भाईचारे की मिसाल बनता रहेगा। अंत में उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना की।2
- अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के जीवतपुर गांव स्थित अवघड़ बाबा मंदिर में मधुमक्खियों के झुंड ने श्रद्धालुओं पर अचानक हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में 55 वर्षीय संतराम प्रजापति की मौत हो गई, जबकि हनुमान गुप्ता, रामविलास गुप्ता और जगदंबा गुप्ता घायल हो गए। #ambedkar_nagar #aajtak #primeabn #zeenews #newsheadline1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- Post by India news 37 ( वैभव सिंह ब्यूरो चीफ) अंबेडकर नगर1
- उजड़ते वनो जंगलो पर बयान देने से क्यों बच रहे हैं वन विभाग के अधिकारी डॉक्टर मेला का कैमरे पर बड़ा बयान लगातार वन माफियाओं की खबर चलने के बावजूद भी वन अधिकारी धृतराष्ट्र की भूमिका में क्यों क्यों देशवासियों के दुश्मन बने पड़े है वन विभाग के अधिकारी #india #facebook #trand #trend #trendingpost #akbarpur #AmbedkarNagar #jalalpur #NarendraModi #अयोध्या #ayodhya #dmambedkarnagar #dmambedkarnagar #viral #photo #news #PMO #PMOIndia #NarendraModi #viral #video #reels #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #UPPolice #DFO #RFO MYogiAdityanath DM Ambedkarnagar Narendra Modi UP Police Ambedkarnagar Police अम्बेडकरनगर पुलिस1
- बुलडोजर कार्रवाई के बाद अकबरपुर की बदलेगी तस्वीर...जल्द ही बनेगा मल्टीपल पार्किंग,शोपिंग मॉल और सरकारी पेट्रोल पंप के अलावा मुख्यालय पर स्थापित होने जा रहा है केंद्रीय विद्यालय... पीएम आवास योजना में घूस लिया तो खैर नहीं.. घूसखोर सीधे भेजे जाएंगे जेल... एक सप्ताह के अंदर शहजादपुर सब्जी मंडी पूरी तरह से हटवा दिया जायेगा... देखिए खास इंटरव्यू ईओ नगर पालिका अकबरपुर एसडीएम विशाल सारस्वत के साथ1
- आज हम लोग जब निकले तब हमें एक गाजीपुर निवासी मोहिमुद्दीन खान मिले वह गाजीपुर से आकर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर तहसील में रहकर चना जोर बेचते हैं और उन्होंने बताया प्रशासन बहुत अच्छी है सुल्तानपुर की सरकार अच्छी है मोदी सरकार अच्छी है और उन्होंने कहा कि यहां पर हिंदू मुस्लिम का कोई भेदभावनहीं यहां पर सब सामान्य भाव रखते हैं यहां पर धर्म जात का कोई भेदभाव नहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार है तो बहुत अच्छी है आप वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं और उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास भी मिला है रहने के लिए तो फिर कैसे विपक्ष सवाल उठा सकता है कि मुसलमान के साथ भी भेदभाव हो रहा है1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1