*नागौर : न्यूज़ NH-89 पादूकलां के पास ट्रक और क्रेटा कार की भिड़ंत, हादसे के बाद लगा लंबा जाम* पादूकलां के निकट NH-89 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कागज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में एक क्रेटा कार आ गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक में भरा सामान सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लंबे समय तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर ट्रक और बिखरे सामान के कारण करीब 10 से 12 फीट तक ही रास्ता बचा था, जिससे वाहन चालकों को धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के काफी देर बाद तक मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी, प्रशासनिक टीम या टोल कर्मी नहीं पहुंचे। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और वाहन चालक स्वयं सावधानी बरतते हुए धीरे-धीरे वाहनों को निकालते नजर आए। लंबे समय तक किसी के द्वारा स्थिति नहीं संभाले जाने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
*नागौर : न्यूज़ NH-89 पादूकलां के पास ट्रक और क्रेटा कार की भिड़ंत, हादसे के बाद लगा लंबा जाम* पादूकलां के निकट NH-89 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कागज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में एक क्रेटा कार आ गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रक में भरा सामान सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लंबे समय तक यातायात बाधित रहने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी
का सामना करना पड़ा। सड़क पर ट्रक और बिखरे सामान के कारण करीब 10 से 12 फीट तक ही रास्ता बचा था, जिससे वाहन चालकों को धीरे-धीरे और सावधानीपूर्वक निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के काफी देर बाद तक मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी, प्रशासनिक टीम या टोल कर्मी नहीं पहुंचे। यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही और वाहन चालक स्वयं सावधानी बरतते हुए धीरे-धीरे वाहनों को निकालते नजर आए। लंबे समय तक किसी के द्वारा स्थिति नहीं संभाले जाने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।
- नागौर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। जसनगर और दासावास क्षेत्रों से 1 डंपर, 1 जेसीबी मशीन और 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए यह अभियान जारी रहेगा।3
- नागौर के जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लूणी नदी क्षेत्र से अवैध बजरी निकालते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई से बजरी माफिया में हड़कंप मच गया है, और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।1
- खाकी पर सवाल: महिला कांस्टेबल ने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुराचार का लगाया आरोप अजमेर में पुलिस विभाग की छवि को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने ही अपने विभाग के कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि अजमेर पुलिस के साइक्लोन विभाग में तैनात मुकेश सारण ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसकी बिना सहमति कई बार संबंध बनाए और जब भी उसने शादी की बात की, तो मुकेश सारण टालमटोल करता रहा। पीड़िता ने इस पूरे घटनाक्रम को विस्तार से 8 पन्नों की लिखित रिपोर्ट में दर्ज कराया है, जिसमें मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का जिक्र किया गया है। गंभीर धाराओं में केस दर्ज, मेडिकल जांच की तैयारी पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे लाखों रुपए भी लिए, जिसे वह गबन बता रही है। इतना ही नहीं, महिला का दावा है कि उसकी एक संतान भी है, जो मुकेश सारण की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस केस की जांच नॉर्थ के शिवम जोशी को सौंपी गई है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सरकारी अस्पताल में कराया जाएगा, जिससे दुराचार के आरोपों की पुष्टि की जा सके। फिलहाल मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है और जांच के बाद ही पूरे सच का खुलासा हो सकेगा। अजमेर में खाकी पर लगे आरोपों के मामले में बड़ा अपडेट अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने की पुष्टि सिपाही मुकेश सारण के खिलाफ दुराचार संबंधी केस दर्ज सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज, जांच जारी1
- अनुदान से आत्मनिर्भरता की राह: जैविक खेती से महावीर प्रसाद शर्मा की बढ़ती आय अनुदान से आत्मनिर्भरता की राह: जैविक खेती से महावीर प्रसाद शर्मा की बढ़ती आय ब्यावर जिले के जालिया-2 निवासी श्री महावीर प्रसाद शर्मा ने यह साबित कर दिया कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर किसान न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकते हैं। श्री शर्मा को जैव आदान संसाधन केंद्र के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट इकाई स्थापित करने हेतु ₹50,000 का अनुदान प्राप्त हुआ। इस सहयोग ने उनके जीवन को नई दिशा दी। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन शुरू किया और आज वे विजयनगर (ब्यावर) क्षेत्र में इसकी नियमित सप्लाई कर रहे हैं। उनकी मेहनत और नवाचार का परिणाम यह है कि आज वे प्रतिमाह ₹30,000 से ₹40,000 तक की आय अर्जित कर रहे हैं। इसके साथ ही वे जीवामृत, बीजामृत, पंचगव्य जैसे जैविक उत्पाद भी तैयार कर किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। श्री महावीर प्रसाद का मानना है कि रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए अब समय आ गया है कि जैविक खेती को अपनाया जाए। उनका कहना है कि कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए भी जैविक उत्पादों का उपयोग जरूरी है। उन्होंने कृषि विभाग एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाएं किसानों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। साथ ही उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की कि वे जैविक खेती अपनाकर न केवल अपनी आय बढ़ाएं, बल्कि “धरती माता” को भी जहर मुक्त बनाने में योगदान दें। श्री शर्मा की यह सफलता कहानी अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी सहयोग से खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदला जा सकता है।1
- 600 बीमारियों में एक दवाई आयुर्वेदिक उपयोग करें अपने आप को स्वस्थ रखें 💥🌾🌿आज हर घर में कोई न कोई व्यक्ति किसी न किसी शारीरिक या मानसिक समस्या से परेशान है। आप किसी भी ऐसे व्यक्ति को जानते हो जो कि नीचे लिखी किसी भी समस्या/बीमारी से परेशान हो (चाहे उसे डॉक्टर ने जवाब भी दे दिया हो) *उदाहरण:- 💐🌻🌿🌳🌲 1- *शुगर (मधुमेह)* 2- *ब्लड प्रेशर (B.P.)* 3- *हृदय रोग* 4- *कोलेस्ट्रॉल* 5- *कैंसर* 6- *एड्स* 7- *दमा* 8- *लकवा ( paralysis )* 9- *स्वाइन फ्लू* 10- *थाइरोइड* 11- *माइग्रेन* 12- *थकान* 13- *आर्थराइटिस* 14- *गठिया* 15- *जोड़ों का दर्द* 16- *कमर में दर्द* 17- *बदन दर्द* 18- *कमजोर हड्डियां* 19- *हड्डियों का पतला होना* 20- *ऑस्टिओपोरोसिस* 21- *सैक्सुअल समस्या* 22- *नपुसंकता* 23- *फर्टिलिटी* 24- *वीर्य में (शुक्राणुओं बढाने में सहायक)* 25- *गैंग्रीन* 26- *पुराना घाव* 27- *सर्वाईकल* 28- *मोटापा* 29- *त्वचा / चर्म रोग* 30- *सोराइसिस* 31- *ल्यूकोडर्मा* 32- *एलर्जी* 33- *नासूर* 34- *किडनी की समस्या* 35- *पथरी की समस्या* 36- *बवासीर* 37- अल्सर 38- एसिडिटी 39- गैस्ट्रायटिस 40- कोलाइटिस 41- *श्वसन संबंधी समस्या* 42- पाचन सम्बंधित रोग 43- *एंटी एजिंग* 44- *झुर्रिया कम करना* 45- एकाग्रता 46- *डिटॉक्सीफिकेशन* 47- ऊर्जा की कमी 48- *महिला के माँ न बनने की समस्या 49- *यूरिक एसिड का बढ़ना* 50- *मिर्गी* 51- *लिवर से जुड़ी कोई भी परेशानी* 52- अनिद्रा 53- *अनीमिया (खून की कमी)* 54- मानसीक तनाव 55- 🍷धूम्रपान / तम्बाकू वालों के लिए 56-कामकाजी लोगों के लिए 57- *अल्ज़ाइमर* 58- *पार्किंसंस डिसीज* 59- खांसी 60- प्रोस्टेट 61- साईनस 62- पेट में गैस बनना 63- पैर के तलवे मे जलन 64- *आँखों से संबंधित रोग* 65- साईटिका 66- धात 67- फाइलेरिया 68- बालों का झड़ना 69- प्रजनन क्षमता 70- कमजोर याददाश्त 71- *बच्चों/बुजुर्गों/महिलाओं के लिए संपूर्ण आहार* 72- *स्वाइन फ्लू* इत्यादि! ★ *हमारे शरीर में होने वाली सभी तरह की समस्या का एक ही उपाय* COMING 🌿RENATUS WELLNESS PVT. LTD. के फूड सप्लीमेंट *दोस्तों आपके या दोस्त रिश्तेदार के परिवार में कोई व्यक्ति ऊपर दी गई किसी समस्या परेशान हैं और काफी समय से दवाओं के सेवन से भी कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो आप एक बार हमें जरूर फोन करें।* आपका एक छोटा सा प्रयास क्या पता किसी को जीवन दान दे सकता है। 100% रिजल्ट के साथ 🙏🌾RENATUS WELLNESS PVT. LTD. नोट:- ना तो यह कोई दवा और ना हम डॉक्टर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें,, 9414342358राधेश्याम दाधीच रिनोवियन वरिष्ठ पत्रकार एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी1
- अजमेर में आजाद हिंद फौज की जिला कमान आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जज्बे को जीवित रखे हुए है। यह पहल स्थानीय लोगों में स्वतंत्रता और राष्ट्र प्रेम की भावना को बढ़ावा देती है।1
- नागौर पुलिस ने जसनगर थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मौजा बीजाथल और दासावास से एक डम्पर, एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त किए गए। पुलिस अवैध खनन माफियाओं पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।4
- न्यू मेडिसिन ब्लॉक के समीप जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के शल्य चिकित्सा विभाग एवं जॉनसन एंड जॉनसन रेजिडेंट डाक्टरो के लिए कायशाला न्यू मेडिसिन ब्लॉक के समीप जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के शल्य चिकित्सा विभाग एवं जॉनसन एंड जॉनसन के तत्वाधान में रेजिडेंट चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ माननीय प्रधानाचार्य अनिल समरिया द्वारा किया गया1
- किशनगढ़ के अग्रसेन नगर में 50 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से स्थानीय निवासियों को स्थायी राहत मिलेगी। नाला बनने के बाद क्षेत्र में 50 लाख की लागत से सड़क भी बनाई जाएगी, जिससे आवागमन सुगम होगा।1