बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी से मिल रहा सफलता का मंच बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पुलिस भर्ती सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ======== बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले की कक्षा 12वीं उत्तीर्ण बालिकाओं को पुलिस भर्ती सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की लिखित एवं शारीरिक परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की लिखित परीक्षा की तैयारी शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर में कराई जा रही है। यहां छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम के अनुसार सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान, सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति तथा सामान्य अंग्रेजी के प्रश्नों का अभ्यास कराया जा रहा है। इसके साथ ही समय-समय पर पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तैयारी भी कराई जाती है, जिसमें दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद सहित विभिन्न खेल गतिविधियां शामिल हैं। इस प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम छात्राओं के आत्मविश्वास में भी दिखाई दे रहा है। 15 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय परेड में प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं ने जूनियर दल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए नि:शुल्क स्टेशनरी, पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिल रहा विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रशिक्षण के दौरान जिले के विभिन्न अधिकारियों द्वारा समय-समय पर छात्राओं को यूपीएससी, एमपीपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अगस्त 2026 को जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास श्री राधेश्याम वर्मा ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन के साथ शारीरिक दक्षता पर भी विशेष ध्यान देने की समझाइश दी तथा नियमित फिजिकल क्लास शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के माध्यम से छात्राएं पुलिस आरक्षक सहित विभिन्न शासकीय सेवाओं में चयनित होकर अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन कर सकती हैं। इस नि:शुल्क प्रशिक्षण के माध्यम से जिले की बालिकाओं को आर्थिक बाधाओं के बावजूद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिल रहा है। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक बालिकाओं को शिक्षा, रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाते हुए उन्हें सशक्त बनाना है।

- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल। सर्जन सेंटर में जो है स्पाइन मैनेजमेंट किया जाता है यह कंपनी 70 देश में चल रही है 22 सालों से चल रही है और हमारे इंडिया की बात करें तो इंडिया में सेरेजम के 530 सेंटर है ऐसे ही एक सेंटर हमारे शहर नरसिंहपुर में ओपन हुआ है जिसका एड्रेस है नगर पालिका चौराहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विजय कंपलेक्स रोटी पार्क के साइड में यहां पर स्पिन मैनेजमेंट किया जाता है और स्पिन मैनेजमेंट से हमारे जो सारे ऑर्गन्स एक्टिव होते हैं वह सारे ऑर्गन्स को एक्टिव करके ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे काफी सारे मेंबर्स को यहां पर आराम मिला है और हम आप सभी से यह अपील करते हैं कि हमारा जो सेंटर है कि डेमो सेंटर सर्विस सेंटर है और इस डेमो का कोई पैसा नहीं लगता है तो यहां पर आप जरूर जरूर लिए धन्यवाद1
- गाडरवारा सावन के आखरी सोमवार को श्रावण मास के चलते उज्जैन की अनुरूप नर्मदेश्वर महाकाल की शाही सवारी बड़े ही धूमधाम से निकाली गई इस यात्रा का शहर वासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ पूजन अर्चन कर स्वागत किया सवारी शिवधाम डमरू घाटी से प्रारंभ हुई और शिवालय चोक पर ऋणमुक्तेश्वर धाम में समापन किया गया1
- यही हकीकत है सरकार की लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना नहीं बन पा रहा रोड ग्राम वासी कर रहे बार-बार आग्रह सरकार से यही हकीकत है सरकार की लोगों को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना नहीं बन पा रहा रोड ग्राम वासी कर रहे बार-बार आग्रह सरकार से1
- नरसिंहपुर - नगर में सजा राखियों का बाजार, स्टोन, ज़री और बच्चों के पसंदीदा कार्टून वाली राखियों की भारी डिमांड भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन इस बार 28 अगस्तको मनाया जा रहा हैं।त्यौहार को लेकर नरसिंहपुर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और चारों तरफ रौनक छाई हुई है। इस वर्ष बाजार में पसंद के अनुसार राखियों का विशाल संग्रह उपलब्ध है।राखी दुकानदार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों के लिए स्टोन वाली राखियां, ज़री वाली राखियां, और पारंपरिक भैया-भाभी राखियां भारी मात्रा में उपलब्ध हैं। माताएं और बहनें इस बार विशेष रूप से स्टोन वर्क वाली राखियां और भैया-भाभी (जोड़ी) राखियां सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। छोटे बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, पोकेमॉन, और मोटू-पतलू जैसे कार्टून किरदारों वाली फैंसी राखियां बच्चों को बेहद आकर्षित कर रही हैं।1
- तिल्दा, नेवरा-लखना में पार्थिव शिवलिंग का रुद्र अभिषेक किया गया1
- 6 गायों की मौत डंफर ने मारी टक्कर गौशाला में गायों को क्यों नहीं भेजा जाता बड़ा सवाल। मध्य प्रदेश नरसिंहपुर जिला गाडरवारा भोपाल रोड सेठान स्टैंड के पास तेज डंफर ने गायों को टक्कर मार दी जिसमें 6गाय की मौके पर मौत हो गई। कई बार मांग उठने के बाद भी एनटीपीसी के डंपरों की तेज स्पीड कम नहीं हो रही है जिसके कारण इस तरह की घटनाएं देखी जाती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मवेशी गाय के लिए कोई ठोस नियम बनाए जिससे यह घटना कम हो।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल। सर्जन सेंटर में जो है स्पाइन मैनेजमेंट किया जाता है यह कंपनी 70 देश में चल रही है 22 सालों से चल रही है और हमारे इंडिया की बात करें तो इंडिया में सेरेजम के 530 सेंटर है ऐसे ही एक सेंटर हमारे शहर नरसिंहपुर में ओपन हुआ है जिसका एड्रेस है नगर पालिका चौराहा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी विजय कंपलेक्स रोटी पार्क के साइड में यहां पर स्पिन मैनेजमेंट किया जाता है और स्पिन मैनेजमेंट से हमारे जो सारे ऑर्गन्स एक्टिव होते हैं वह सारे ऑर्गन्स को एक्टिव करके ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है जिससे काफी सारे मेंबर्स को यहां पर आराम मिला है और हम आप सभी से यह अपील करते हैं कि हमारा जो सेंटर है कि डेमो सेंटर सर्विस सेंटर है और इस डेमो का कोई पैसा नहीं लगता है तो यहां पर आप जरूर जरूर लिए धन्यवाद1
- सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत सेठान चौराहे पर दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आईं 8 गौमाताएं, 6 की मौके पर मौत साईंखेड़ा। बुधवार रात करीब 1 बजे सेठान चौराहे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पर मौजूद 8 गौमाताओं को कुचल दिया, जिसमें 6 गौमाताओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हालत में सड़क पर तड़पती मिलीं। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गौभक्तों और स्वयंसेवकों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने डंपरों को रोकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते सेठान चौराहे पर करीब 50–60 डंपर खड़े हो गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस हृदयविदारक घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार आवागमन के कारण इस मार्ग पर पशुओं के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भारी वाहनों की गति व आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जाए। समाचार लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि एवं पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई थी।1