महाशिवरात्रि पर डीजे बैन, तारापुर अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश महाशिवरात्रि एवं शहीद दिवस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु गुरुवार को अनुमंडलीय सभागार में शांतिसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने की। उन्होंने नगर पंचायत को धौनी व बंशीपुर के पास ड्रॉप गेट लगाने तथा शहीद स्मारक, पंडाल स्थल और वार्ड 13, 16 व 17 की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महाशिवरात्रि की संध्या त्रिदेव सेवा सदन की महाआरती भीड़ को देखते हुए सरकारी बस स्टैंड परिसर में होगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी जुलूस निर्धारित मार्ग व समय से निकलेंगे तथा पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उल्टा स्थान से देवगांव खानपुर तक कलश शोभायात्रा तय समय पर निकलेगी। 15 फरवरी को शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ तथा 16 फरवरी को “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित होगा। आईपीएस संकेत कुमार ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
महाशिवरात्रि पर डीजे बैन, तारापुर अनुमंडल पुलिस प्रशासन ने जारी किए कड़े निर्देश महाशिवरात्रि एवं शहीद दिवस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु गुरुवार को अनुमंडलीय सभागार में शांतिसमिति की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने की। उन्होंने नगर पंचायत को धौनी व बंशीपुर के पास ड्रॉप गेट लगाने तथा शहीद स्मारक, पंडाल स्थल और वार्ड 13, 16 व 17 की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महाशिवरात्रि की संध्या त्रिदेव सेवा सदन की महाआरती भीड़ को देखते हुए सरकारी बस स्टैंड परिसर में होगी। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सभी जुलूस निर्धारित मार्ग व समय से निकलेंगे तथा पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उल्टा स्थान से देवगांव खानपुर तक कलश शोभायात्रा तय समय पर निकलेगी। 15 फरवरी को शहीद दिवस राजकीय समारोह के साथ तथा 16 फरवरी को “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम आयोजित होगा। आईपीएस संकेत कुमार ने अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
- Post by THE LIVE1
- सुल्तानगंज थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरि, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू तथा बीडीओ संजीव कुमार उपस्थित रहे। बैठक में शहर के प्रबुद्ध नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने आपसी भाईचारे, समन्वय और सहयोग के साथ पर्व मनाने पर जोर दिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था का महापर्व है, जिसे शांति, अनुशासन और आपसी सौहार्द के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस, शोभायात्रा एवं मंदिरों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा अफवाह फैलाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सब इंस्पेक्टर संजय मंडल, विष्णुदेव, विट्टू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्रवासियों से महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।1
- बांका बिहार )बाराहाट प्रखंड स्थित मसूदनपुर इंडेन गैस बॉटलिंग प्लांट में देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर पूर्ण रूप से कार्य बंद रहा। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इस प्लांट में श्रमिकों ने ईएसआईसी कार्ड सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। संवाददाता बिकाश शर्मा बांका।1
- मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट बैठक से पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तथा छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कुलसचिव पर फेंका धूल।1
- गोड्डा जिला के बसंतरा प्रखंड अंतर्गत कैथिया गांव निवासी मोहम्मद रब्बानी की हैदराबाद में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।1
- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और1
- Post by THE LIVE1
- बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ, जिला शाखा मुंगेर के आह्वान पर अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर परिसर में क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने की। संघ द्वारा जारी पत्र के आलोक में आयोजित इस प्रदर्शन में आशा एवं फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य कमेटी के निर्णयानुसार अखिल भारतीय आम हड़ताल के अवसर पर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। उन्होंने सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक पहल करने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने की बात कही गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अंत में प्रखंड अध्यक्ष प्रेमलता कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता बनाए रखते हुए अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।1
- सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने तत्काल घायल को रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, विजय यादव उसी दिन अपनी बेटी को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाकर भागलपुर से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह बाहर टहलने निकले थे, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है।1