logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खुशखबरी डाक विभाग की पहल: आज से लगेंगे आधार शिविर, गांव-कस्बों तक मिलेगी सुविधा अयोध्या। आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए अब लोगों को दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारतीय डाक विभाग ने एक अगस्त से 29 अगस्त तक अयोध्या डाक परिक्षेत्र में विशेष आधार शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को आधार से जुड़ी सभी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराई जाएंगी।डाक विभाग के अनुसार, अभियान का उद्देश्य उन लोगों तक आधार सेवाएं पहुंचाना है, जो किसी कारणवश स्थायी आधार सेवा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। प्रत्येक शिविर में प्रतिदिन कम से कम 50 लोगों को सेवा देने का लक्ष्य रखा गया है। अधिक संख्या में आने वाले लोगों को भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नया आधार कार्ड बनवाना पूरी तरह निशुल्क रहेगा। वहीं नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमीट्रिक या अन्य विवरण में संशोधन के लिए यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इन स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर 1 से 3 अगस्त: शगुन मैरिज गार्डेन, देवगांव (अयोध्या) 4 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, रायपुर (अयोध्या) 5 से 8 अगस्त: कप्तान सिंह मेमोरियल स्कूल, खेमापुर (अकबरपुर) 10 से 18 अगस्त: ग्राम सचिवालय, महरुवागोला (अकबरपुर) 19 से 25 अगस्त: ग्राम सचिवालय, कटेहरी (अकबरपुर) 27 से 29 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, मिजौहरा (अकबरपुर) डाक विभाग ने बताया कि कोई भी ग्राम पंचायत, संस्था या संगठन अपने क्षेत्र में आधार शिविर लगवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए कम से कम 50 ऐसे लोगों का होना आवश्यक है, जिन्हें आधार से संबंधित सेवा की आवश्यकता हो।वर्तमान में प्रधान डाकघर कैंट सहित कनक चित्र मंदिर, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, हनुमानटेकरी, रुदौली, मवई, सोहावल, खंडासा, कुमारगंज, हैरिंग्टनगंज, बीकापुर, मयाबाजार, गोसाईगंज, बारुन, मोतीनगर, अमानीगंज समेत कई डाकघरों में नियमित रूप से आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा उपलब्ध है।

2 hrs ago
user_Rajendra Kumar Dubey
Rajendra Kumar Dubey
फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
23171ff0-948d-4bd8-ab03-151d1a5cd601

खुशखबरी डाक विभाग की पहल: आज से लगेंगे आधार शिविर, गांव-कस्बों तक मिलेगी सुविधा अयोध्या। आधार कार्ड बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए अब लोगों को दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारतीय डाक विभाग ने एक अगस्त से 29 अगस्त तक अयोध्या डाक परिक्षेत्र में विशेष आधार शिविर लगाने का निर्णय लिया है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को आधार से जुड़ी सभी सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराई जाएंगी।डाक विभाग के अनुसार, अभियान का उद्देश्य उन लोगों तक आधार सेवाएं पहुंचाना है, जो किसी कारणवश स्थायी आधार सेवा केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। प्रत्येक शिविर में प्रतिदिन कम से कम 50 लोगों को सेवा देने का लक्ष्य रखा गया है। अधिक संख्या में आने वाले लोगों को भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नया आधार कार्ड बनवाना पूरी तरह निशुल्क रहेगा। वहीं नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमीट्रिक या अन्य विवरण में संशोधन के लिए यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इन स्थानों पर लगेंगे विशेष शिविर 1 से 3 अगस्त: शगुन मैरिज गार्डेन, देवगांव (अयोध्या) 4 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, रायपुर (अयोध्या) 5 से 8 अगस्त: कप्तान सिंह मेमोरियल स्कूल, खेमापुर (अकबरपुर) 10 से 18 अगस्त: ग्राम सचिवालय, महरुवागोला (अकबरपुर) 19 से 25 अगस्त: ग्राम सचिवालय, कटेहरी (अकबरपुर) 27 से 29 अगस्त: प्राथमिक विद्यालय, मिजौहरा (अकबरपुर) डाक विभाग ने बताया कि कोई भी ग्राम पंचायत, संस्था या संगठन अपने क्षेत्र में आधार शिविर लगवाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए कम से कम 50 ऐसे लोगों का होना आवश्यक है, जिन्हें आधार से संबंधित सेवा की आवश्यकता हो।वर्तमान में प्रधान डाकघर कैंट सहित कनक चित्र मंदिर, अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन, हनुमानटेकरी, रुदौली, मवई, सोहावल, खंडासा, कुमारगंज, हैरिंग्टनगंज, बीकापुर, मयाबाजार, गोसाईगंज, बारुन, मोतीनगर, अमानीगंज समेत कई डाकघरों में नियमित रूप से आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा उपलब्ध है।

More news from Ayodhya and nearby areas
  • पहले कृष्ण और अब भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी: मौलाना जरजिस अंसारी की करतूतें====================================================================== मौलाना जरजिस अंसारी लगातार हिंदू आस्था को ठेस पहुँचाने वाले बयान दे रहा है। उसने पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और अब उसने भगवान शिव को लेकर भी अमर्यादित और अपमानजनक बातें कही हैं। हमारे आराध्यों का इस तरह सरेआम अपमान करने से समाज की शांति खतरे में पड़ रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस शीघ्र संज्ञान लेकर बड़ी कार्रवाई करे सनातन प्रेमी यही मांग कर रहे हैं।
    1
    पहले कृष्ण और अब भगवान शिव पर विवादित टिप्पणी: मौलाना जरजिस अंसारी की करतूतें======================================================================
मौलाना जरजिस अंसारी लगातार हिंदू आस्था को ठेस पहुँचाने वाले बयान दे रहा है। उसने पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और अब उसने भगवान शिव को लेकर भी अमर्यादित और अपमानजनक बातें कही हैं। हमारे आराध्यों का इस तरह सरेआम अपमान करने से समाज की शांति खतरे में पड़ रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस शीघ्र संज्ञान लेकर बड़ी कार्रवाई करे सनातन प्रेमी यही मांग कर रहे हैं।
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    16 hrs ago
  • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए।फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए।
    1
    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। 
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विपक्ष ने आज संसद में विरोध के दौरान एक शॉर्ट प्ले किया। सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए।फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए।
    user_Varun kumar
    Varun kumar
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    17 hrs ago
  • शिलान्यास के बाद मौत का रास्ता, ठेकेदार गायब, ग्रामीणों का आंदोलन
    1
    शिलान्यास के बाद मौत का रास्ता, ठेकेदार गायब, ग्रामीणों का आंदोलन
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी जाएंगी ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनीं, कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं और आवश्यक प्रमाण पत्रों से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने की। ग्राम चौपाल में ग्राम सचिव जय सिंह यादव, क्षेत्रीय लेखपाल भीम सिंह, पंचायत सहायक सुषमा तथा रोजगार सेवक विपिन यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई। चौपाल के दौरान अनिल मृतक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, जबकि ऋषि देव पांडे, रवि और सुधाकर शुक्ला ने परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। बसंत लाल ने रजिस्ट्री संबंधी प्रकरण रखा तथा जाहिदा खातून ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी विभिन्न जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा। ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा ताकि समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी तथा भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने नियमित रूप से ग्राम चौपाल आयोजित करने की मांग भी उठाई।
    1
    मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण
मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में ग्राम चौपाल आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं विभिन्न समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण, शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी जाएंगी
ग्राम चौपाल में शिकायतें सुनीं, कई समस्याओं का त्वरित निस्तारण
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुकीमपुर उर्फ पहाड़पुर में शुक्रवार को पंचायत भवन पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी-अपनी समस्याओं और आवश्यक प्रमाण पत्रों से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने की।
ग्राम चौपाल में ग्राम सचिव जय सिंह यादव, क्षेत्रीय लेखपाल भीम सिंह, पंचायत सहायक सुषमा तथा रोजगार सेवक विपिन यादव उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कराई।
चौपाल के दौरान अनिल मृतक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे, जबकि ऋषि देव पांडे, रवि और सुधाकर शुक्ला ने परिवार रजिस्टर की नकल से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। बसंत लाल ने रजिस्ट्री संबंधी प्रकरण रखा तथा जाहिदा खातून ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी विभिन्न जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
ग्राम प्रधान लल्लन दुबे ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं जिन मामलों में विभागीय कार्रवाई आवश्यक है, उन्हें संबंधित अधिकारियों के पास भेजा जाएगा ताकि समयबद्ध ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
चौपाल में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी तथा भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नियमानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। ग्रामीणों ने नियमित रूप से ग्राम चौपाल आयोजित करने की मांग भी उठाई।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महर्षि बामदेव आश्रम कुमारगंज अयोध्या में आरती। ओम नमः शिवाय
    1
    महर्षि बामदेव आश्रम कुमारगंज अयोध्या में आरती।
ओम नमः शिवाय
    user_देव कुमार पाण्डेय
    देव कुमार पाण्डेय
    Teacher मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए सवाल उठाया कि क्या चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्रधारी संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कहा कि किसी अन्य धर्म के प्रतीकों के साथ ऐसा व्यवहार करने का साहस कोई नहीं करता Anchor - ।राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनने और भगवान राम की तस्वीर के साथ प्रदर्शन करने पर अयोध्या के कई संतों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है V/0- हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए सवाल उठाया कि क्या चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्रधारी संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कहा कि किसी अन्य धर्म के प्रतीकों के साथ ऐसा व्यवहार करने का साहस कोई नहीं करता
    1
    हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए सवाल उठाया कि क्या चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्रधारी संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कहा कि किसी अन्य धर्म के प्रतीकों के साथ ऐसा व्यवहार करने का साहस कोई नहीं करता
Anchor -  ।राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के भगवा वस्त्र पहनने और भगवान राम की तस्वीर के साथ प्रदर्शन करने पर अयोध्या के कई संतों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है
V/0- हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादा और सनातन परंपरा का अपमान बताते हुए सवाल उठाया कि क्या चुने हुए जनप्रतिनिधियों को इस तरह का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भगवा वस्त्रधारी संतों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कहा कि किसी अन्य धर्म के प्रतीकों के साथ ऐसा व्यवहार करने का साहस कोई नहीं करता
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मार्तंड प्रताप सिंह की दमदार पैरवी, मनोज मेहरोत्रा पर गैंगस्टर कार्रवाई रुकी; हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से बड़ा कानूनी मोड़"
    1
    मार्तंड प्रताप सिंह की दमदार पैरवी, मनोज मेहरोत्रा पर गैंगस्टर कार्रवाई रुकी; हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से बड़ा कानूनी मोड़"
    user_Arvind Tiwari patrakar
    Arvind Tiwari patrakar
    Media and information sciences faculty फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जल जीवन मिशन की बैठक में पेयजल व्यवस्था पर मंथन, ग्राम प्रधानों को कराया गया जल अर्पण मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसुही, भुलाईपुर निधियांवा एवं लक्ष्मणपुर ग्रांट में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पेयजल आपूर्ति, पानी की उपलब्धता तथा जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक का मुख्य उद्देश्य 'हर घर नल योजना' के अंतर्गत संचालित पेयजल व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त करना था। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, नियमित रखरखाव तथा समय-समय पर निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही पेयजल आपूर्ति को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। बैठक के दौरान जल संरक्षण एवं पानी के सदुपयोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसी क्रम में जल संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित ग्राम प्रधानों को प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पण कराया गया तथा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर आईएसए शाहीन बानो, ब्लॉक इंचार्ज पवन शर्मा, सिविल इंजीनियर अवधेश यादव एवं साइट इंजीनियर गुलाब यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक के समापन पर लक्ष्मणपुर ग्रांट के ग्राम प्रधान पुत्र पवन यादव, परसुही एवं भुलाईपुर निधियांवा के ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्र तथा ग्रामीण शीला दुबे, नरेंद्र, श्वेता देवी, गोलू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    1
    जल जीवन मिशन की बैठक में पेयजल व्यवस्था पर मंथन, ग्राम प्रधानों को कराया गया जल अर्पण

मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसुही, भुलाईपुर निधियांवा एवं लक्ष्मणपुर ग्रांट में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पेयजल आपूर्ति, पानी की उपलब्धता तथा जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य 'हर घर नल योजना' के अंतर्गत संचालित पेयजल व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना तथा ग्रामीणों से सुझाव प्राप्त करना था। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार, नियमित रखरखाव तथा समय-समय पर निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही पेयजल आपूर्ति को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
बैठक के दौरान जल संरक्षण एवं पानी के सदुपयोग के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल की प्रत्येक बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इसी क्रम में जल संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित ग्राम प्रधानों को प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पण कराया गया तथा जल जीवन मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर आईएसए शाहीन बानो, ब्लॉक इंचार्ज पवन शर्मा, सिविल इंजीनियर अवधेश यादव एवं साइट इंजीनियर गुलाब यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सुझावों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक के समापन पर लक्ष्मणपुर ग्रांट के ग्राम प्रधान पुत्र पवन यादव, परसुही एवं भुलाईपुर निधियांवा के ग्राम प्रधान सत्रोहन मिश्र तथा ग्रामीण शीला दुबे, नरेंद्र, श्वेता देवी, गोलू साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शटडाउन के नाम पर बिजली विभाग के लापरवाही करंट से झुलस लाइनमैन बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या ब्रेकिंग शटडाउन के नाम पर बिजली विभाग की लापरवाही, करंट से झुलसा लाइनमैन। अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर में हुआ हादसा। ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे लाइनमैन सचिन तिवारी को लगा हाई वोल्टेज करंट।आरोप है, शटडाउन का कहकर खंभे पर चढ़ाया गया, तभी लाइन चालू हो गई। करंट लगते ही नीचे गिरे, सिर में गंभीर चोट, 60 प्रतिशत शरीर झुलसा।जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा लाइनमैन, बिजली विभाग मौन, जांच शुरू।
    2
    शटडाउन के नाम पर बिजली विभाग के लापरवाही करंट से झुलस लाइनमैन
बिपिन पांडेय संवाददाता अजय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या 
लोकेशन अयोध्या 
ब्रेकिंग 
शटडाउन के नाम पर बिजली विभाग की लापरवाही, करंट से झुलसा लाइनमैन।
अयोध्या 
नगर कोतवाली क्षेत्र के टीपी नगर में हुआ हादसा। ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे लाइनमैन सचिन तिवारी को लगा हाई वोल्टेज करंट।आरोप है, शटडाउन का कहकर खंभे पर चढ़ाया गया, तभी लाइन चालू हो गई। करंट लगते ही नीचे गिरे, सिर में गंभीर चोट, 60 प्रतिशत शरीर झुलसा।जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा लाइनमैन, बिजली विभाग मौन, जांच शुरू।
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.