बड़ियाल कलां में मार्ट से 3.50 लाख की चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी, एक रात में दो चोरी की वारदात बांदीकुई।।क्षेत्र के बड़ियाल कलां में एक ही रात में चोरी की दो बड़ी वारदातें सामने आई हैं। बस स्टैंड स्थित मार्ट से चोरों ने करीब 3.50 लाख रुपये का सामान चुरा लिया, जबकि बड़ी कोटड़ी में एक घर से भी नकदी और अन्य कीमती सामान पार कर दिया गया। इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।मार्ट के मालिक सुरेश सैनी (निवासी डुंडी) ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोर महंगे कॉस्मेटिक आइटम, साबुन, घी, तेल, ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य कीमती सामान ले गए। इसके अलावा, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, बिल, आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी हो गए।चोरी की सूचना सबसे पहले ई-रिक्शा चालक सुरेश प्रजापत ने दी, जिसके बाद राहुल शर्मा ने दुकानदार सुरेश सैनी को सूचित किया। जानकारी मिलते ही बांदीकुई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए दौसा से एफएसएल टीम को बुलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।इसी रात हुई दूसरी वारदात में बड़ी कोटड़ी निवासी अजय सिंह के घर को निशाना बनाया गया। चोरों ने घर का जंगला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बर्तन, चांदी की पायजेब सहित अन्य सामान चुरा लिया।एक ही रात में हुई इन दो चोरियों से क्षेत्रवासियों और व्यापारियों में भारी चिंता है। उनका कहना है कि पिछली चोरियों का भी अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं हुआ है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों और व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन वारदातों का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है।दुकानदार सुरेश सैनी ने बताया कि करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चोर डीवीआर और जरूरी दस्तावेज भी ले गए। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियों से व्यापारी वर्ग बेहद चिंतित है

- Post by Pãndít MoHit ShaRma1
- बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग1
- टीकाराम जूली के पुत्री के विवाह समारोह का संगीत कार्यक्रम साथ नाचे अलवर शहर और अलवर ग्रामीण विधायक।1
- अलवर में हाल ही में आयोजित एक पारिवारिक समारोह ने राजनीतिक सीमाओं से परे आत्मीयता और अपनापन का सुंदर संदेश दिया। प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली की बेटी के विवाह समारोह में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा और बढ़ा दी। समारोह के दौरान दोनों नेता खुशी के माहौल में आमजन और परिजनों के साथ थिरकते नज़र आए। यह दृश्य सिर्फ एक पारिवारिक उत्सव ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और मानवीय संबंधों की गर्मजोशी का भी प्रतीक बना। स्थानीय लोगों ने इस आत्मीय पल को सराहते हुए कहा कि ऐसे अवसर समाज में सकारात्मक संदेश और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।1
- ग्राम छोकरवाड़ा कलां आठ विशा अम्बेडकर कॉलोनी सड़क नहीं बन रही है 25 साल हो गई है आपसे निवेदन है कि जल्द जल्द बनबाने कि कृपा करें2
- भिवाड़ी में प्रशासन की सख्ती, जांच के दौरान दो अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी मंगलवार को संयुक्त दल ने 315 औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल तिजारा। खैरथल-तिजारा, 17 फरवरी। कारौली-भिवाड़ी स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए व्यापक जांच अभियान के तहत मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच टीम ने दो अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री को सीज किया। यह मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक और लक्ष्मी एलॉयज के नाम पर संचालित की जा रही थी, जबकि अंदर बड़े पैमाने पर पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा था। सीज कि गई औद्योगिक प्लॉट का आईजी रेंज जयपुर एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को जब्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार गठित जांच दल जब रीको प्लॉट संख्या जी-1/682 एंव जी 1- 538ए पर पहुंचा तो दोनों फैक्ट्री बंद मिली और मालिक मौके से फरार था। टीम द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद मालिक के नहीं पहुंचने पर प्रशासन, पुलिस एवं रीको अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पटाखे, कच्चा माल एवं निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों फैक्ट्री की जांच की गई। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में विस्फोटक सामग्री का अवैध निर्माण एवं भंडारण पाया गया है, जो सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है। एहतियातन फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से काट दी गई है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। पहली कार्रवाई में खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भूखण्ड संख्या G1-682 पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं तहसीलदार टपूकड़ा की टीम ने निरीक्षण किया। यह भूखण्ड मैसर्स कात्याल लॉजिस्टिक के नाम आवंटित है, लेकिन मौके पर फैक्ट्री बंद मिली। प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद जब गेट नहीं खोला गया, तो अधिकारियों ने अंदर प्रवेश कर निरीक्षण किया, जहां जिप्सम, सिलिका सैंड, नाइट्रिक एसिड, पत्थर, रेशा सहित पटाखा निर्माण से संबंधित मशीनें और रासायनिक पदार्थ पाए गए। पुलिस द्वारा मौके पर सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। फैक्ट्री संचालक ने बताया कि इकाई को मैसर्स शिवशक्ति इंडस्ट्रीज को किराये पर दिया गया था। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 45 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। दुसरी कार्रवाई में रीको क्षेत्र स्थित एक भूखण्ड, जो वर्तमान में मैसर्स लक्ष्मी अलॉयज के नाम दर्ज है, पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री को बंद और ताला लगा हुआ पाया। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार के अनुपस्थित होने पर प्रशासन की उपस्थिति में ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पटाखे निर्माण से संबंधित सामग्री बरामद हुई। जांच में उक्त भूखण्ड को बिना रीको की अनुमति किराये पर दिया गया था, जो रीको भू-निपटान नियम 1979 और लीज शर्तों का उल्लंघन है। इस पर रीको द्वारा 90 दिवस का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, उपखंड अधिकारी टपूकडा लाखन सिंह गुर्जर, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद, फायर विभाग एवं रीको के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई तथा संबंधित फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भिवाड़ी, खुशखेड़ा, टपूकड़ा, चौपानकी एवं फेज-3 सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित इकाइयों की सघन जांच जारी रहेगी। जांच दल द्वारा मंगलवार को रीको यूनिट प्रथम ने 170 एवं रीको यूनिट द्वितीय ने 145 इकाइयों के निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों कि जांच सुनिश्चित की गई।4
- श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।4
- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की पुत्री के विवाह समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की ग्रैंड एंट्री1