जुबेरगंज पशुबाजार के विरुद्ध राज्यपाल को ज्ञापन देंगे इशरार उल्ला सिद्दीकी। मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज लगाया गंभीर आरोप। जुबेरगंज पशुबाजार के विरुद्ध राज्यपाल को ज्ञापन देंगे इशरार उल्ला सिद्दीकी। मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज लगाया गंभीर आरोप। अपर मुख्य अधिकारी व एन एच आई से मांगी सूचना । अयोध्या सोहावल तहसील क्षेत्र के कटरौली व जगनपुर की सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 27के किनारे रिंग रोड के अंदर लगने वाली पूर्वांचल की सबसे बड़ी पशुबाजार जुबेरगंज मे हजारों दुधारू भैंस व गोवंश का क्रय विक्रय प्रत्येक रविवार को होता है। कटरौली मंगलसी चौराहा से लेकर चिर्रा मोहम्मद पुर तक दो किलोमीटर मे सड़क के किनारे पशुओं को लादकर लाने व ले जाने वाले वाहनों की कतार लग जाती है । बाजार की भीड़ को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ओवर बृज का निर्माण करा दिया है तथा बाजार के लिए सर्विस लेन भी बना दिया है। यह बाजार एन एच 27से लगे हुए भू भाग पर लगभग तीन हेक्टेयर में लगती है । रिंग रोड निर्माण के बाद बिल्कुल नुक्कड पर आ गई है। वर्ष 1996मे तात्कालिक अपर मुख्य अधिकारी रहे पीके मिश्रा ने बाजार का लाइसेंस निरस्त कर दिया था बताया जाता है कि जिलाधिकारी के आदेश पर कार्यवाई हुई थी। उसके बाद भैंस प्रजाति मवेशी के क्रय विक्रय का लाइसेंस पुन:बहाल किया गया था। बाजार मे व्यापारियों व किसानो के उत्पीड़न तथा अबैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप लगाकर सूबे के मुख्यमंत्री से शिकायत की गई है तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आलाकमान व जिलापंचायत अपर मुख्य अधिकारी से कई विंदुओं पर जन सूचना मांगी गई है। शिकायत कर्ता इशरार उल्ला शिद्दीकी का आरोप है कि बाजार नियमावली व तहबाजारी के निर्धारित मानक के विपरीत आचरण करते हुए बाजार मालिक व प्रबंधन के द्वारा क्रेता व विक्रेता से क्रमश:800--800/-रूपए लिए जाते हैं पशु चिकित्सक 200/-प्रति मवेशी अलग से लेता है। तथा पैसे की रशीद भी नहीं दी जाती है। नियमानुसार बाजार मालिक को पक्की रशीद देना चाहिए तथा जिलापंचायत के द्वारा रेट बोर्ड लगाना चाहिए। जिलापंचायत तहबाजारी रेट के अनुसार भैंस व गोवंश का छोटे बड़े आकार के अनुसार 100/-रूपए से 300/-रूपए तक वसूल किया जा सकता है। वहन इंट्री शुल्क के तौर पर बाजार मालिक पिकअप 407का 150से लेकर 250/-तक तथा ट्रक 6चक्का से 300-500तक ले सकता है। पशुबाजार की स्थापना गइड लाइन के अनुसार एन एच व राजकीय सड़कों से 500मीटर दूर बाजार लगनी चाहिए। जानकारी के अनुसार 7सितंबर 2026 को पशुपालक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव व सामान्य पारिश्रमिक सलाहकार समिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 17सितंबर को अंबेडकर प्रतिमा हजरत गंज के पास दोनो संगठन के सदस्य व पदाधिकारी इकट्ठा होकर विचार विमर्श के बाद महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर कार्यवाई की मांग करेंगे। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आला अघिकारियों ने मांगी गई जनसूचना के संदर्भ मे जिलाधिकारी अयोध्या को दिनांक 3अगस्त 2026 को पत्र भेजकर जांच पड़ताल कराने व रिपोर्ट देने को कहा है। चर्चा यह भी है कि माननीय उच्च न्यायालय ने भी जिलापंचायत व अयोध्या जिला प्रशासन से जबाव तलब किया है।

- अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू। अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से उपराज्यपाल राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए। राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दरबार में मत्था टेका। विधि-विधान से रामलला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में कहा—रामलला के दरबार में मत्था टेकने आया हूं। बोले—रामलला के दर्शन करना मेरा सौभाग्य है। अयोध्या के विकास की सराहना करते हुए कहा—अयोध्या बहुत सुंदर नगरी बन रही है।1
- कंडेला हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी कीपूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने पर भड़की, और सरकार पर लगाया आरोप बिपिन पांडेय संवाददाता अयोध्या लोकेशन अयोध्या लखनऊ/अयोध्या कदैंला हत्याकांड पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कदैंला गांव में हुए चर्चित रामलगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता लीलावती कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने और कदैंला गांव जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को कदैंला गांव में रामलगन मौर्य पर कथित रूप से बम और गोली से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और बाद में बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी भी मृत्यु हो गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा कदैंला गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वालों को भी रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। पूर्व एमएलसी ने कहा कि कदैंला हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भी दावा किया। उधर, कदैंला हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में मौर्य समाज के साथ साथ बहुजन समाज व विभिन्न संगठनों में आक्रोश बना हुआ है और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। मामले को लेकर जनपद की राजनीति भी गर्म होती जा रही है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।3
- अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *रूदौली (अयोध्या)।* रूदौली क्षेत्र के अमरावती गांव के समीप कई दिनों से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने 13 तरीक देर रात बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और रवीश मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज की गई हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हुआ तो होगा बीकापुर में बड़ा आंदोलन अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।समस्याओं का समझान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन,-घनश्याम वर्मा,प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया,घनश्याम वर्मा बोले अधिकारियों द्वारा केवल कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अविलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया पंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहे।1
- अयोध्या सदर तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, एसडीएम की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का काला कारोबार। वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुलेआम हो रही है वसूली के पैसों की बंदरबांट, एंटी करप्शन टीम जब पकड़ती है भ्रष्ट कर्मचारियों को, तो समर्थन में उतर आते हैं सैकड़ों लेखपाल। अयोध्या। मर्यादित नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या की सदर तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत दिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं होता। एसडीएम की गैर-मौजूदगी और भ्रष्टाचार का खेल आरोप है कि सदर तहसील के एसडीएम ज्यादातर समय फील्ड में रहते हैं और तहसील में उनकी मौजूदगी न के बराबर होती है। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सामने आए एक वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे वसूली के पैसों का वितरण आपस में किया जा रहा है। भ्रष्टों को बचाने के लिए शुरू हो जाता है धरना! हद तो तब हो जाती है जब एंटी करप्शन विभाग किसी भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करता है, तो उसके बचाव में तुरंत सैकड़ों लेखपाल धरने पर बैठ जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह धरना प्रक्रिया किसलिए? क्या इन भ्रष्ट और चोर कर्मचारियों को बचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला खड़ा हो जाता है? एसडीएम सदर का रवैया और प्रतिक्रिया जब इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर, अयोध्या को अवगत कराया गया और उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे या खुलकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार करते नजर आए। ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस तरह से चुप्पी साधना और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदेहास्पद बनाता है। योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों को ठेंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करते हों, लेकिन अयोध्या सदर तहसील के इन हालात ने स्थानीय प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।1
- समस्या समाधान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन- घनश्याम वर्मा तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में लिया फैसला 15 सितंबर बीकापुर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। संगठन मजबूती की दिशा में चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। ज्ञातव्य है कि मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है धारा 24 हदबरारी का अनुपालन,नाली चक मार्ग तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने जैसी समस्याएं व्याप्त हैं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही के कारण समाधान नहीं हो पा रहा है छुट्टा जानवरों से फसलें बर्बाद हो रही हैं और काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं शासन के निर्देश के बावजूद भी छुट्टा जानवरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अभिलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा एवं तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा ने यूरिया खाद की ओवर रेटिंग का मामला उठाते हुए कहां की साधन सहकारी समितियां पर भी 275 रुपए प्रति बोरी की दर से यूरिया खाद बेची जा रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया । पंचायत को अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने संबोधित किया।2
- आज राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड विजय प्राप्त हुआ है 209, मेसे 179 बीजेपी की भरी संख्या में विजाई मिली है।।। Aaj subah times, Reporting, Lal chand SONI,, आज राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की प्रचंड विजय प्राप्त हुआ है 209, मेसे 179 बीजेपी की भरी संख्या में विजाई मिली है।।। Aaj subah times, Reporting, Lal chand SONI,,1
- अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार अयोध्या,कोतवाली नगर के बगल जाम के बुरे हालात, स्कूल बसों सहित कई वाहनों की लगी रहती लंबी कतार प्राचीन दरे के जीर्णोद्धार की वजह से एक साइड का ही दरा खुला, एक दर से वाहनों का आना जाना कोतवाली और चौकी दोनों नजदीक, लेकिन नहीं लगाई जाती पुलिस की ड्यूटी सुबह के वक्त स्कूल बसों को जाम की वजह से स्कूल पहुंचने में होती है देरी पुलिस की लापरवाही से जाम से परेशान है लोग।1