देवबंद: युवक की संदिग्ध मौत, हंगामा,हत्या का आरोप,पुलिस मौके पर देवबंद में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। मृतक के पिता ने एक व्यक्ति पर बेटे को किन्नर बनाने का प्रयास करने और पहले मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले से जुड़ी मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जागरण सहित धार्मिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले 16 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को पीएम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारी तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। मृतक के पिता ने एक व्यक्ति पर उसके पुत्र को किन्नर बनाने का प्रयास करने और घर से ले जाकर जहरीले पदार्थ खिला देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला मुलतानियान निवासी साहिल (16) पुत्र साबिर की रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण हायर सेंटर ले जाते समय मौत हो गई थी। पिता साबिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कि मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी एक व्यक्ति उसके नाबालिग पुत्र को जबरन किन्नर बनाना चाहता था, उसके पुत्र के साथ कई बार मारपीट भी की। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। इसी कारण आरोपी उसका दुश्मन बन गया था। आरोप है कि रविवार की दोपहर उक्त व्यक्ति उसके पुत्र को घर से बुलाकर ले गया और देर शाम अद्र्धबेहोशी की हालत में घर के बाहर छोडक़र चला गया। पूछने पर उसके पुत्र ने बताया कि उसे जबरन जहर खिलाया गया है जिसके बाद उसे तुरंत चिकित्सक के पास ले जाया गया, डाक्टर ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी लेकिन रास्ते में ही उसके बेटे ने दम तोड़ दिया। तहरीर में नामजद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। सोमवार की दोपहर मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों में रोष दौड़ गया और परिजनों व अन्य लोगों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख सीओ अमित समेत स्थानीय अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और समझा बुझाकर लोगों को शांत किया। बाद में उचित कार्रवाई के आश्वासन पर मृतक युवक को देर शाम सपुर्दे खाक कर दिया गया। मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अमित सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी देवबंद। Deoband News, Deoband Breaking News, Saharanpur News, Suspicious Death, Deoband Murder Case, Viral Video, Uttar Pradesh News, Crime News, DBD 24 News, देवबंद न्यूज, देवबंद ब्रेकिंग, सहारनपुर न्यूज, संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप, वायरल वीडियो, यूपी क्राइम न्यूज #Deoband #DeobandNews #Saharanpur #BreakingNews #CrimeNews #UPNews #ViralVideo #DBD24News #HindiNews #LatestNews

- कैराना की सियासत गरम! इकरा हसन की खुली चुनौती – "जिसे चुनाव लड़ना है, मैदान में आ जाए कैराना की सियासत गरम! इकरा हसन की खुली चुनौती – "जिसे चुनाव लड़ना है, मैदान में आ जाए1
- 🚨 मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🕉️ कांवड़ यात्रा के दौरान महिला कांवड़िया ने जुड़वां पुत्रों को दिया जन्म मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला कांवड़िया ने जुड़वां पुत्रों को जन्म दिया। इस सुखद अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने नवजातों का नामकरण करते हुए एक का नाम 'गणेश' और दूसरे का 'कार्तिकेय' रखा। श्रावण मास में जन्मे दोनों बच्चों के नाम भगवान शिव के दोनों पुत्रों के नाम पर रखे जाने से यह पल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मां और दोनों नवजात सुरक्षित हैं। 📍 स्थान: मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश 🚨 मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश | ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 🕉️ कांवड़ यात्रा के दौरान महिला कांवड़िया ने जुड़वां पुत्रों को दिया जन्म मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान एक महिला कांवड़िया ने जुड़वां पुत्रों को जन्म दिया। इस सुखद अवसर पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने नवजातों का नामकरण करते हुए एक का नाम 'गणेश' और दूसरे का 'कार्तिकेय' रखा। श्रावण मास में जन्मे दोनों बच्चों के नाम भगवान शिव के दोनों पुत्रों के नाम पर रखे जाने से यह पल श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से मां और दोनों नवजात सुरक्षित हैं। 📍 स्थान: मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश1
- हरिद्वार से 5 लीटर गंगाजल लेकर मुज़फ्फरनगर पहुँचा 6 वर्षीय भोला तैमूर, पहली कांवड़ यात्रा बनी यादगार मुज़फ्फरनगर। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली निवासी 6 वर्षीय भोला तैमूर अपनी माता और दादी के साथ हरिद्वार से 5 लीटर गंगाजल लेकर मुज़फ्फरनगर पहुँचा। पहली बार कांवड़ यात्रा पर निकले तैमूर बना चर्चा का विषय। तैमूर की दादी रानू ने बताया कि वह पहली बार हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जा रहा है। यात्रा के दौरान उसकी माता और दादी लगातार उसके साथ रहीं और उसका हौसला बढ़ाती रहीं। मुज़फ्फरनगर में श्रद्धालुओं ने नन्हे भोले की आस्था और उत्साह की सराहना की। छोटी उम्र में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर तैमूर ने श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संदेश दिया। अब वह अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा।3
- बैंक खाते से एक लाख रुपये गायब, बैंक एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने चरथावल थाने में दी तहरीर मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी मोहम्मद शहबाज ने एक्सिस बैंक के एक एजेंट पर बैंक खाते से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा रकम वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, उनकी पत्नी अफसार के नाम से नगला राई स्थित एक्सिस बैंक शाखा में बचत खाता खुलवाया गया था। आरोप है कि बैंक एजेंट आसिफ अली ने मोबाइल में बैंकिंग एप डाउनलोड कराने और बैंकिंग प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने उनका मोबाइल अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वह मोहम्मद शहबाज से एक लाख रुपये का चेक लेकर खाते में जमा कराने की बात कहकर चला गया। चेक क्लियर होने के बाद राशि खाते में जमा हो गई। शहबाज का आरोप है कि अगले ही दिन सुबह उनके खाते से पूरी एक लाख रुपये की रकम निकाल ली गई। कुछ देर बाद एजेंट ने फोन कर बताया कि उनके साथ बैंकिंग फ्रॉड हो गया है और खाते से पैसे निकल गए हैं। पीड़ित का आरोप है कि उन्हें पूरा संदेह है कि यह धोखाधड़ी बैंक एजेंट ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर की है। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से शिकायत दी और थाना चरथावल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- धर्म आस्था का प्रतीक जय माता करणी देवी 🙏🙏❤️❤️❤️💐💐💐 🙏🏻🙏🏻 जय माता जी री सा 🙏🏻🙏🏻 आदिशक्ति जगत जननी माँ श्री करणी जी महाराज देशनोक मंगल जोत,आरती दर्शन.। 03. अगस्त. 2026. प्रातः 04.00 बजे. #karnimata #🚩🚩🕉️🚩🚩1
- पेपर लीक, महंगाई और राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर सपा का हंगामा! लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में चरथावल विधायक पंकज मलिक भी शामिल रहे और सरकार से इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की। पेपर लीक, महंगाई और राम मंदिर चढ़ावा मुद्दे पर सपा का हंगामा! लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में चरथावल विधायक पंकज मलिक भी शामिल रहे और सरकार से इन मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।1
- पांवटा साहिब के गोविंदपुर इंडस्ट्रियल एरिया के समीप एक पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के बीच लड़ाई की वीडियो वायरल हो रही है" निर्भीक न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है1