पानी से लबालब अंडरपास में उतरी SDRF की नाव, मॉकड्रिल से परखी रेस्क्यू तैयारी गुरुग्राम के राजीव चौक अंडरपास में SDRF ने मॉकड्रिल कर जलभराव के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियों को परखा। Gurugram- सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। बारिश के बाद राहत और जल निकासी का काम तेजी से किया गया। इसी के तहत मंगलवार को SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने राजीव चौक स्थित नॉन मोटराइज्ड अंडरपास में मॉकड्रिल कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा। पानी से भरे अंडरपास में SDRF की टीम ने नाव उतारकर कैजुअल्टी सर्च का अभ्यास किया। इस दौरान जलभराव की स्थिति में फंसे लोगों की तलाश करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया को दोहराया गया। मॉकड्रिल के जरिए टीम ने यह भी परखा कि भारी बारिश के बाद अंडरपास या किसी अन्य जलभराव वाले स्थान पर आपात स्थिति बनने पर रेस्क्यू ऑपरेशन को किस तरह तेजी से अंजाम दिया जा सकता है। वहीं, जीएमडीए और नगर निगम की टीमें भी बारिश के बाद जल निकासी के काम में जुटी रहीं। ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव में खराब हुए वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने का काम किया। बारिश के बाद SDRF और सिविल डिफेंस की यह मॉकड्रिल मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पानी से लबालब अंडरपास में उतरी SDRF की नाव, मॉकड्रिल से परखी रेस्क्यू तैयारी गुरुग्राम के राजीव चौक अंडरपास में SDRF ने मॉकड्रिल कर जलभराव के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारियों को परखा। Gurugram- सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी। बारिश के बाद राहत और जल निकासी का काम तेजी से किया गया। इसी के तहत मंगलवार को SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने राजीव चौक स्थित नॉन मोटराइज्ड अंडरपास में
मॉकड्रिल कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा। पानी से भरे अंडरपास में SDRF की टीम ने नाव उतारकर कैजुअल्टी सर्च का अभ्यास किया। इस दौरान जलभराव की स्थिति में फंसे लोगों की तलाश करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया को दोहराया गया। मॉकड्रिल के जरिए टीम ने यह भी परखा कि भारी बारिश के बाद अंडरपास या किसी अन्य जलभराव वाले स्थान पर आपात स्थिति बनने पर रेस्क्यू ऑपरेशन को किस तरह तेजी से अंजाम दिया
जा सकता है। वहीं, जीएमडीए और नगर निगम की टीमें भी बारिश के बाद जल निकासी के काम में जुटी रहीं। ट्रैफिक पुलिस ने जलभराव में खराब हुए वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने का काम किया। बारिश के बाद SDRF और सिविल डिफेंस की यह मॉकड्रिल मानसून के दौरान संभावित जलभराव और बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
- देशभर में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार हर तरफ रक्षाबंधन की धूम देश घर में आज रक्षाबंधन से बनाया गया एक तरफ जहां बहन ने भाई की मलाई राखी गांधी भाई ने भी आज बहन को यह वचन दिया कि वैसे ही उसकी रक्षा करेगा1
- तेज रफ्तार हाइड्रा ड्राइवर ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल तेज रफ्तार हाइड्रा ड्राइवर ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल1
- Post by XIndia1
- आरक्षण के मुद्दे पर आकिस्मक प्रेस वार्ता शिवम सिंह का आंदोलन और तेज ।1
- पेलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया.... जंतर मंतर पर हुआ था धरना प्रदर्शन पेलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया.... जब तक जवाब नहीं देंगे यही सवाल पूछा जाएगा... आज फिर से सुनवाई में बेंच द्वारा पेलेट गन का सवाल पूछा गया।1
- जाट समाज से युवा ने SC ST आरक्षण को लेकर कर दिया बडा ऐलान जाट समाज से युवा ने SC ST आरक्षण को लेकर कर दिया बडा ऐलान1
- गौर कांजीवाला को टूरिज्म क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य के लिए मिला सम्मान ।1
- पुलिस के मुताबिक CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर इमरान को राजौरी गार्डन के नाला रोड इलाके में ट्रेस किया गया 26 अगस्त 2026 की शाम पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर/महावीर नगर में 21 वर्षीय मुस्कान शर्मा की उसके घर में कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। � पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी आकीब उर्फ इमरान, जो पहले जिम ट्रेनर था, वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मुस्कान और इमरान एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच पहले से विवाद चल रहा था। जांच में परेशान करने, पीछा करने और रिश्ते को लेकर विवाद/जलन जैसी बातें सामने आई हैं। � पुलिस के मुताबिक CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर इमरान को राजौरी गार्डन के नाला रोड इलाके में ट्रेस किया गया। � पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन पुलिस के अनुसार इमरान ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने सात राउंड फायर किए, जिनमें से तीन गोलियां इमरान के पैरों में लगीं। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।1