जमीन निबंधन नहीं करने पर मारपीट और लुटपात जमीन निबंधन नहीं करने पर मारपीट और लुटपात खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के पकरैल बिंदटोली गांव में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने महेशखूंट थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार पकरैल बिंदटोली निवासी 65 वर्षीय अवध किशोर दास ने बताया कि सुबह करीब छह बजे प्रवीण कुमार उर्फ प्रणव कुमार अपने कुछ सहयोगियों के साथ उनके घर पर पहुंच गया। आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे जमीन अपने नाम लिख देने की मांग की। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं लाठी से हमला करने पर उनकी आंख के पास चोट लग गई। उनकी पतोहू के कान का सोने का बाली भी छीन लेने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, तब सभी आरोपित वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपितों ने पीड़ित और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उक्त लोगों के खिलाफ उन्होंने गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के यहां 2 मार्च 2026 को सनहा दर्ज कराया था। मारपीट में घायल होने के बाद उन्होंने अपना इलाज गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया पीड़ित ने मंगलवार की दोपहर दो बजे बताया कि अब तक मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कारण उनके द्वारा एसपी और गोगरी एसडीपीओ को आवेदन दिया हैं।

- Post by RANVIR KUMAR1
- Post by Minku Goswami1
- मुश्कीपुर महताब नगर में नगर परिषद गोगरी जमालपुर के जदयू नगर अध्यक्ष इम्तियाज़ खान के आवास परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया1
- परबता विधायक बाबू लाल शौर्य ने मगलवार की दोपहर गोगरी रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। वहाँ उपस्थित मरीजों से पुछताछ की तथा मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए मरीज के लिए तत्काल मच्छरदानी की व्यवस्था करने की बात कहीसाथ मे मौजूद रहे अस्पताल प्रभारी, तथा जदयू नेता माया राम,1
- परिवारवाद की राह पर निकले cm नीतीश पर प्रशांत किशोर के बोल - नेताओं के बच्चों के लिए सिंहासन तैयार परिवारवाद की राजनीति पर प्रकार होकर आवाज उठाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार पिता के परिवारवाद के खिलाफ की नीतियों की सीधे-सीधे धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। कभी परिवारवाद पर नेहरू गांधी परिवार और लालू परिवार पर हमेशा आक्रामक रूख रखते हुए तलाक टिप्पणियां करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में अब उनके पुत्र निशांत कुमार की आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कर लेने के बाद से विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर लगातार हमलावर है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को कैमूर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जदयू उनके पिताजी की पार्टी है और वे अगर राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं तो हमारी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं, राजनीति में आने का फैसला उनका व्यक्तिगत निर्णय है। प्रशांत किशोर ने की जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार के नेताओं ने अपने बच्चों के लिए सत्ता का सिंहासन तैयार कर रखा है, जबकि आम लोगों के बच्चों के लिए अशिक्षा, बेरोज़गारी और पलायन की व्यवस्था कर दी गई है।1
- कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी कांड का उद्भेदन, अभियुक्त गिरफ्तार एवं चोरी का सामान बरामद :-1
- पिता ने ही तोड़ी मर्यादा: नाबालिग बेटियों का शोषण करने वाले दोषी को आजीवन कारावास मुंगेर: मुंगेर न्याय मंडल के विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट प्रदीप कुमार चौधरी की अदालत ने सोमवार को एक सनसनीखेज मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। यह मामला वर्ष 2022 का है, जो जमालपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इस मामले में एक पिता पर अपनी ही नाबालिग पुत्रियों के यौन शोषण का आरोप लगा था। इस जघन्य कृत्य की जानकारी सामने आने के बाद उसकी पत्नी ने ही जमालपुर थाना में अपने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को जमालपुर के एक होटल से गिरफ्तार किया था। बताया जाता है कि आरोपी होटल बुक कर अपनी नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और शोषण करता था।1
- Post by RANVIR KUMAR1