logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में 28 जून 2026 से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस (NID) के सफल क्रियान्वयन हेतु एक जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज सर्विलांस और अभियान के प्रभावी संचालन एवं अनुश्रवण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य गावी समन्वयक डॉ. राजीव ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में संचालित पोलियो कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, पूर्ववर्ती अभियान की उपलब्धियों और चुनौतियों के साथ आगामी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी दी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 1,168 टीमों, 345 सुपरवाइजरों और 52 सब-डिपो की व्यवस्था की गई है। इन टीमों में 1,010 हाउस-टू-हाउस टीम, 120 ट्रांजिट टीम, 25 मोबाइल टीम और 13 वन-मैन टीम शामिल हैं, जिनका लक्ष्य जिले के पाँच वर्ष तक की आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे तक पोलियोरोधी खुराक पहुँचाना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के सुपरवाइजरों के चयन में आशा फैसिलिटेटर एवं एएनएम को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पोलियो टीमों में आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि अभियान के दौरान प्रतिदिन प्रखंड एवं जिला स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि दैनिक प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विशेष रूप से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य आवागमन स्थलों पर ट्रांजिट टीमों को सक्रिय एवं सतर्क रखते हुए आने-जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की खुराक उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में पोलियो वैक्सीन की शीत श्रृंखला (कोल्ड चेन) को बनाए रखने, वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन तथा वैक्सीन वायल मॉनिटर की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण संबंधी सभी गतिविधियां निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संचालित हों और अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में सिविल सर्जन, नवादा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधिगण तथा पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

12 hrs ago
user_Prafull Kumar Suman
Prafull Kumar Suman
रजौली, नवादा, बिहार•
12 hrs ago
e4b3526a-8c92-4067-9f10-31d74e3237e9

नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में 28 जून 2026 से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस (NID) के सफल क्रियान्वयन हेतु एक जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज सर्विलांस और अभियान के प्रभावी संचालन एवं अनुश्रवण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के राज्य गावी समन्वयक डॉ. राजीव ने पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में संचालित पोलियो कार्यक्रम की वर्तमान स्थिति, पूर्ववर्ती अभियान की उपलब्धियों और चुनौतियों के साथ आगामी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी

02f958c0-57aa-4595-9717-e231fcbb90f1

दी। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 1,168 टीमों, 345 सुपरवाइजरों और 52 सब-डिपो की व्यवस्था की गई है। इन टीमों में 1,010 हाउस-टू-हाउस टीम, 120 ट्रांजिट टीम, 25 मोबाइल टीम और 13 वन-मैन टीम शामिल हैं, जिनका लक्ष्य जिले के पाँच वर्ष तक की आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे तक पोलियोरोधी खुराक पहुँचाना है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के सुपरवाइजरों के चयन में आशा फैसिलिटेटर एवं एएनएम को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पोलियो टीमों में आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि कोई

387ff826-d48a-47af-8ee8-80786651245e

भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ अभियान के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि अभियान के दौरान प्रतिदिन प्रखंड एवं जिला स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि दैनिक प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने विशेष रूप से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य आवागमन स्थलों पर ट्रांजिट टीमों को सक्रिय एवं सतर्क रखते हुए आने-जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें पोलियो की खुराक उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में पोलियो वैक्सीन की शीत श्रृंखला (कोल्ड

0c2bc1f3-15ee-4dd6-beea-fca37c6c3248

चेन) को बनाए रखने, वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन तथा वैक्सीन वायल मॉनिटर की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण संबंधी सभी गतिविधियां निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप संचालित हों और अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस बैठक में सिविल सर्जन, नवादा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधिगण तथा पापुलेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जिला प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज में समाजसेवक मोहम्मद जुबैर की बेटी जइसा मेहर उर्फ खुशी का जन्मदिन शुक्रवार, 12 जून 2026 को सादगी भरे तरीके से मनाया गया। जइसा मेहर का जन्म सोमवार, 12 जून 2023 को हुआ था। इस खास अवसर पर खुशी के दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी और चाचा-चाची समेत उनके पूरे परिवार ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ और मुबारकबाद दीं।
    1
    बिहार के नालंदा जिले के खुदागंज में समाजसेवक मोहम्मद जुबैर की बेटी जइसा मेहर उर्फ खुशी का जन्मदिन शुक्रवार, 12 जून 2026 को सादगी भरे तरीके से मनाया गया। जइसा मेहर का जन्म सोमवार, 12 जून 2023 को हुआ था। इस खास अवसर पर खुशी के दादा-दादी, नाना-नानी, मामा-मामी और चाचा-चाची समेत उनके पूरे परिवार ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ और मुबारकबाद दीं।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    16 hrs ago
  • पुणे में आज युवाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया, जहाँ उन्होंने अपनी आवाज़ बुलंद की। इस प्रदर्शन में साथ जुड़ने और अपनी आवाज़ उठाने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया गया। इसके साथ ही, अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और उन्हें साझा करके कमाई करने के लिए 'शुरू ऐप' डाउनलोड करने का भी आह्वान किया गया है।
    1
    पुणे में आज युवाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया, जहाँ उन्होंने अपनी आवाज़ बुलंद की। इस प्रदर्शन में साथ जुड़ने और अपनी आवाज़ उठाने वाले सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया गया। इसके साथ ही, अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और उन्हें साझा करके कमाई करने के लिए 'शुरू ऐप' डाउनलोड करने का भी आह्वान किया गया है।
    user_SUDHIR KUMAR SAW
    SUDHIR KUMAR SAW
    Photographer कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर अमेरिका के मनमोहक पर्वतीय दृश्यों को खूब सराहा जा रहा है। इन दिलकश नज़ारों ने अपनी अनुपम सुंदरता से दर्शकों का मन मोह लिया है। वायरल रील्स चैलेंज के तहत साझा किए जा रहे ये दृश्य तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं, जिससे इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
    1
    सोशल मीडिया पर अमेरिका के मनमोहक पर्वतीय दृश्यों को खूब सराहा जा रहा है। इन दिलकश नज़ारों ने अपनी अनुपम सुंदरता से दर्शकों का मन मोह लिया है। वायरल रील्स चैलेंज के तहत साझा किए जा रहे ये दृश्य तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं, जिससे इनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    12 hrs ago
  • माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गौतमबुद्ध नगर में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री ने अयोध्या के इतिहास और उसके वर्तमान विकास पर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने उल्लेख किया कि कभी भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, लेकिन उसके बाद अयोध्या वासियों को कभी वायुसेवा प्राप्त नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हजारों वर्षों तक अयोध्या उपेक्षित रही और आजादी के बाद भी लगातार अपमानित होती रही। हालांकि, उन्होंने वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एक एयरपोर्ट संचालित हो रहा है, जिससे इस ऐतिहासिक नगरी को नया सम्मान मिला है।
    1
    माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गौतमबुद्ध नगर में इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में, मुख्यमंत्री ने अयोध्या के इतिहास और उसके वर्तमान विकास पर महत्वपूर्ण बातें कहीं।

उन्होंने उल्लेख किया कि कभी भगवान श्रीराम पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, लेकिन उसके बाद अयोध्या वासियों को कभी वायुसेवा प्राप्त नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हजारों वर्षों तक अयोध्या उपेक्षित रही और आजादी के बाद भी लगातार अपमानित होती रही। हालांकि, उन्होंने वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि को समर्पित एक एयरपोर्ट संचालित हो रहा है, जिससे इस ऐतिहासिक नगरी को नया सम्मान मिला है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Local News Reporter Lakhibag, Manpur•
    15 hrs ago
  • गया जिले में मध निषेध विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी छापेमारी करते हुए छह व्यक्तियों को अवैध विदेशी शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान, दो मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन (कार) से कुल 197.61 लीटर अवैध विदेशी शराब की 421 बोतलें जब्त की गईं। यह गिरफ्तारियां मुर्गीया ताड़ स्थित राधा ईंट भट्टा, सलैया थाना, शेरघाटी और इमामगंज मोड़, आमस थाना क्षेत्र से की गईं। छापेमारी टीम में मध निषेध निरीक्षक प्रभात विद्यार्थी, अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी के साथ मो. हाविल, अनिल कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह शामिल थे।
    1
    गया जिले में मध निषेध विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी छापेमारी करते हुए छह व्यक्तियों को अवैध विदेशी शराब के परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान, दो मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन (कार) से कुल 197.61 लीटर अवैध विदेशी शराब की 421 बोतलें जब्त की गईं।

यह गिरफ्तारियां मुर्गीया ताड़ स्थित राधा ईंट भट्टा, सलैया थाना, शेरघाटी और इमामगंज मोड़, आमस थाना क्षेत्र से की गईं। छापेमारी टीम में मध निषेध निरीक्षक प्रभात विद्यार्थी, अवर निरीक्षक स्नेहा कुमारी के साथ मो. हाविल, अनिल कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह शामिल थे।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    16 hrs ago
  • एक व्यक्ति ने सवाल उठाया है कि उसकी गाड़ी पकड़े जाने के स्थान पर चालान क्यों नहीं काटा गया है। उसने यह भी पूछा है कि उसकी गाड़ी की चाभी क्यों छीनकर रख ली गई है।
    1
    एक व्यक्ति ने सवाल उठाया है कि उसकी गाड़ी पकड़े जाने के स्थान पर चालान क्यों नहीं काटा गया है। उसने यह भी पूछा है कि उसकी गाड़ी की चाभी क्यों छीनकर रख ली गई है।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार में सम्राट चौधरी की पुलिस और आम जनता के बीच एक भिड़ंत की खबर सामने आई है। यह घटना राज्य के भीतर हुई है जहाँ पुलिस और पब्लिक के बीच टकराव देखने को मिला।
    1
    बिहार में सम्राट चौधरी की पुलिस और आम जनता के बीच एक भिड़ंत की खबर सामने आई है। यह घटना राज्य के भीतर हुई है जहाँ पुलिस और पब्लिक के बीच टकराव देखने को मिला।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.