मुरादाबाद मुरादाबाद: वैलेंटाइन डे पर कंपनी बाग में बजरंग दल का विरोध, जोड़ों से पूछताछ से मचा हंगामा संवाददाता -- सलमान युसूफ मुरादाबाद। वैलेंटाइन डे के मौके पर शहर के प्रमुख पार्क कंपनी बाग में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और पार्क में बैठे युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पार्क में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई जोड़े घबराकर पार्क से बाहर निकलते दिखाई दिए। मिली जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे के दिन बड़ी संख्या में युवा पार्क में मौजूद थे। इसी दौरान संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और जोड़ों से बातचीत कर विरोध जताया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, माहौल कुछ देर के लिए काफी तनावपूर्ण हो गया, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। संगठन की ओर से प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने मौके पर बयान देते हुए कहा वैलेंटाइन डे हमारी संस्कृति का त्योहार नहीं है। आज का दिन पुलवामा के शहीदों को याद करने का है। बाहरी संस्कृति को बढ़ावा देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन ने वैलेंटाइन डे के विरोध में “ठोस कदम” उठाए हैं और आगे भी इस तरह के आयोजनों का विरोध जारी रहेगा। घटना के बाद शहर मुरादाबाद में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक मुद्दा बता रहे हैं, जबकि कई नागरिकों का सवाल है कि क्या किसी भी संगठन को लोगों की निजी जिंदगी और व्यक्तिगत पसंद में दखल देने का अधिकार होना चाहिए। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना ने वैलेंटाइन डे के दिन शहर का माहौल जरूर गर्म कर दिया। बाईट -- रोहन सक्सेना प्रान्त अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल
मुरादाबाद मुरादाबाद: वैलेंटाइन डे पर कंपनी बाग में बजरंग दल का विरोध, जोड़ों से पूछताछ से मचा हंगामा संवाददाता -- सलमान युसूफ मुरादाबाद। वैलेंटाइन डे के मौके पर शहर के प्रमुख पार्क कंपनी बाग में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और पार्क में बैठे युवक-युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से पार्क में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई जोड़े घबराकर
पार्क से बाहर निकलते दिखाई दिए। मिली जानकारी के अनुसार, वैलेंटाइन डे के दिन बड़ी संख्या में युवा पार्क में मौजूद थे। इसी दौरान संगठन के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और जोड़ों से बातचीत कर विरोध जताया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, माहौल कुछ देर के लिए काफी तनावपूर्ण हो गया, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। संगठन की ओर से प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने मौके पर बयान देते हुए कहा वैलेंटाइन डे हमारी संस्कृति का
त्योहार नहीं है। आज का दिन पुलवामा के शहीदों को याद करने का है। बाहरी संस्कृति को बढ़ावा देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन ने वैलेंटाइन डे के विरोध में “ठोस कदम” उठाए हैं और आगे भी इस तरह के आयोजनों का विरोध जारी रहेगा। घटना के बाद शहर मुरादाबाद में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक मुद्दा बता रहे हैं, जबकि कई नागरिकों का सवाल है कि क्या किसी भी संगठन को लोगों की निजी जिंदगी और व्यक्तिगत पसंद में दखल देने का अधिकार होना चाहिए। फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना ने वैलेंटाइन डे के दिन शहर का माहौल जरूर गर्म कर दिया। बाईट -- रोहन सक्सेना प्रान्त अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल
- पार्लियामेंट के बाहर खड़गे जी और इमरान मसूद साहब का डर खौफ a i m i m का1
- समाजवादी आंदोलन पार्टी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर पूर्व मंत्री मोहम्मद आज़म खान और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के माननीय मुख्य न्यायाधीश से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील करते हुए ज्ञापन सौंपा। धरने को समर्थन देने पहुंचे मोहम्मद अरशद खान (राष्ट्रीय सचिव, सपा/पीडीए) के साथ कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान अब्दुल्लाह आज़म खान का भी उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में अकबर नबी इदरीसी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी आंदोलन पार्टी), राजकुमार भाटी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, सपा), मो. अब्बास (पूर्व मंत्री), रौनक खान एडवोकेट, नासिर खान, आसिफ इदरीसी, गुलफाम इदरीसी, चौधरी सुनील कुमार, इमरान सैफी, जुल्फिकार अली और शरीफ अहमद सैफी सहित कई पदाधिकारी व समर्थक शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि आज़म खान व उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ उठाई जाती रहेगी।1
- मुरादाबाद थाना डिलारी में महा शिवरात्री के अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्तों के लिए जलपान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कांवड़ियों को पानी, फल व नाश्ता वितरित किया गया। मुरादाबाद पुलिस के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुरादाबाद कुँवर आकाश और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा तथा थाना डिलारी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्वयं शिवभक्तों को जलपान कराया1
- शिवसेना ने वैलेंटाइन डे पर होटल रेस्टोरेंट के मालिकों को दिया अल्टीमेट पत्र1
- देखो कैसे भ्रष्टाचार फैला रखा है घूस लेते ड्राइवरों को परेशान करते ऐसे कर्मचारी1
- Post by Mohit Kumar1
- मुरादाबाद हरिद्वार मार्ग पर कांवरियों का सैलाव । जगह-जगह हुआ कांवरियों का स्वागत। जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम1
- हरिद्वार से गंगाजल लेकर मंदिरों में जलाभिषेक को जा रहे भक्त1