मीडियाकर्मियों ने थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन मतगणना कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों से की थी थानाधिकारी ने बदसलूकी छापर,शहरी निकाय चुनाव मतगणना मे थानाधिकारी द्वारा मीडियाकर्मियों से कवरेज के दौरान बदसलूकी करने को लेकर मीडियाकर्मियों ने मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी सुजानगढ़ के मार्फत जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर थाना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सुजलांचल पत्रकार संघ के तत्वाधान में सौंप गए इस ज्ञापन में मीडिया कर्मियों ने उल्लेख किया है कि 14 सितम्बर को छापर के राउमावि में निकाय चुनाव की मतगणना चल रही थी।मतगणना मे मीडियाकर्मी निर्वाचन अधिकारी उपखंड अधिकारी के दिशा निर्देश पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतगणना की कवरेज कर रहे थे।इस दौरान छापर थानाधिकारी पृथ्वीराज विश्नोई ने हठधर्मिता दिखाते हुए मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए अपमानजनक व्यवहार किया तथा मिडिया कर्मियों को अपनी भूमिका निभाने से वंचित रखने की कोशिश की। मतगणना को देखते हुए मीडियाकर्मियों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वहां पर चुप्पी साध ली। मीडियाकर्मियों ने ज्ञापन मे थानाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग को है। इस अवसर पर सुजलांचल पत्रकार संघ अध्यक्ष राजकुमार चोटिया, पत्रकार कपिल शर्मा बीदासर, गोपीदान चारण,भागीरथ सुथार व कृष्ण गोपाल जोशी उपस्थित रहे।
मीडियाकर्मियों ने थानाधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन मतगणना कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों से की थी थानाधिकारी ने बदसलूकी छापर,शहरी निकाय चुनाव मतगणना मे थानाधिकारी द्वारा मीडियाकर्मियों से कवरेज के दौरान बदसलूकी करने को लेकर मीडियाकर्मियों ने मंगलवार को रिटर्निंग अधिकारी उपखंड अधिकारी सुजानगढ़ के मार्फत जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर थाना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सुजलांचल पत्रकार संघ के तत्वाधान में सौंप गए इस ज्ञापन में मीडिया कर्मियों ने उल्लेख किया है कि 14 सितम्बर को छापर के राउमावि में निकाय चुनाव की मतगणना चल रही थी।मतगणना मे मीडियाकर्मी
निर्वाचन अधिकारी उपखंड अधिकारी के दिशा निर्देश पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए मतगणना की कवरेज कर रहे थे।इस दौरान छापर थानाधिकारी पृथ्वीराज विश्नोई ने हठधर्मिता दिखाते हुए मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी करते हुए अपमानजनक व्यवहार किया तथा मिडिया कर्मियों को अपनी भूमिका निभाने से वंचित रखने की कोशिश की। मतगणना को देखते हुए मीडियाकर्मियों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए वहां पर चुप्पी साध ली। मीडियाकर्मियों ने ज्ञापन मे थानाधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग को है। इस अवसर पर सुजलांचल पत्रकार संघ अध्यक्ष राजकुमार चोटिया, पत्रकार कपिल शर्मा बीदासर, गोपीदान चारण,भागीरथ सुथार व कृष्ण गोपाल जोशी उपस्थित रहे।
- Swatantra Bhardwaj : स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?1
- गणेश चतुर्थी पर आस्था का रंग, भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने लिया भक्तिरस का आनंद संत-महात्माओं के सानिध्य में गणेश चतुर्थी महोत्सव, भक्ति में डूबे श्रद्धालु गणपति बप्पा की भक्ति में सराबोर हुआ बगड़, भजन संध्या में दिखा उत्साह1
- भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ लेकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया मंडावा। एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को भाजपा से 6 नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ लेकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम विश्वामित्र मीना ने भाजपा से नवनिर्वाचित पार्षद संजना सैनी, भगवती सैनी, सरोज सैनी, अनिता सैनी, फिरदोश बानो व विजेंद्र सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद नवनिर्वाचित पार्षदों को आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, मंडल महामंत्री संजय परिहार, उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पूर्व पार्षद इब्राहिम रंगरेज, मंगतुराम सैनी, श्रीराम सैनी, इकबाल रंगरेज उपस्थित रहे।1
- Post by मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार1
- राव vs राव नरबीर सिंह के सवाल पर पत्रकारों को सीधा जवाब की मेरा उनसे कोई मुकाबला नही है। राव इंद्रजीत सिंह बड़े कद के नेता है वह सांसद है। मैं एक एमएलए। भला कही MP OR MLA का मुकाबला होता है। नारनौल हरियाणा1
- हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट: बिजली गिरने का भी खतरा, चार दिन ऐसा ही रहेगा मौसम। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी। Mahendragarh news हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। *रविवार को पंचकूला में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात*1
- बड़ी खबर: पंचायती राज चुनाव की लॉटरी स्थगित, नगर निकाय चुनावों के चलते लिया गया फैसला पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के बीच एक बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत कल निकाली जाने वाली पंचायती राज चुनाव की लॉटरी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण निर्णय हाल ही में चल रहे नगर निकाय चुनावों को देखते हुए लिया गया है। वर्तमान में नगर निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके कारण प्रशासनिक अमले की व्यस्तता बनी हुई है। इसी चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पंचायती राज की लॉटरी को अभी रद्द किया गया है। उच्च स्तर से इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होते ही पंचायती राज लॉटरी के लिए जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों और आमजन को अब नई तारीख के ऐलान का इंतजार करना होगा।1
- कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुरानी रंजिश में युवक पर तलवार और सरियों से हमला कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुरानी रंजिश में युवक पर तलवार और सरियों से हमला कर दिया गया। 4-5 बाइक पर आए बदमाशों ने जमकर पीटा। घायल को परिजन और दोस्त इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद हमलावर वहां भी पहुंच गए और अस्पताल के अंदर घायल के छोटे भाई पर भी चाकू से 3-4 वार कर दिए।1