logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान की पुकार: नुकसान से परेशान, पत्रकारों से लगाई न्याय की आस मेरा पत्रकार मित्रों से निवेदन है मैं एक छोटा सा किसान हूं और नुकसान से परेशान हो चुका हूं अगर इसको कोई में छाप के इस मुद्दे को उठा सके जो भी फीस वह मुझसे संपर्क कर सके मेरा नंबर है लेकिन इस घोड़ा रोज़ के मुद्दे को थोड़ा उठा दे🙏

2 hrs ago
user_Amin sisgar
Amin sisgar
Indore, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

किसान की पुकार: नुकसान से परेशान, पत्रकारों से लगाई न्याय की आस मेरा पत्रकार मित्रों से निवेदन है मैं एक छोटा सा किसान हूं और नुकसान से परेशान हो चुका हूं अगर इसको कोई में छाप के इस मुद्दे को उठा सके जो भी फीस वह मुझसे संपर्क कर सके मेरा नंबर है लेकिन इस घोड़ा रोज़ के मुद्दे को थोड़ा उठा दे🙏

  • user_Aima news
    Aima news
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश
    आपका नंबर दीजिए
    20 min ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सड़क सुरक्षा की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की एक और अभिनव पहल... *अनियंत्रित व अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाने वालों की स्पीड पर, इंदौर पुलिस का मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर लगाएगा ब्रेक।* इंदौर - शहर में सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात को ध्यान में रखते हुए, सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल के तहत मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर (Modular Vehicle Barrier) को प्रारंभ किया जा रहा है। यह अत्याधुनिक बैरियर प्रणाली विशेष रूप से इस प्रकार डिज़ाइन की गई है कि इसे आवश्यकता अनुसार आसानी से स्थापित, हटाया एवं पुनः व्यवस्थित किया जा सकता है। मॉड्यूलर संरचना होने के कारण यह विभिन्न स्थानों पर लचीले रूप से उपयोग में लाई जा सकती है, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित होगा। पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर (Modular Vehicle Barrier) के शुभारंभ के अवसर पर बताया कि, इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में अनियंत्रित व तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाना, दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह बैरियर विशेष रूप से उन क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होगा जहाँ दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई तकनीक के उपयोग से न केवल ट्रैफिक अनुशासन में सुधार होगा, बल्कि सड़क उपयोगकर्ताओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। सड़क सुरक्षा की दिशा में इंदौर पुलिस द्वारा इस नई तकनीक के प्रारंभ के सुअवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के.सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात प्रभारी श्री राजेश त्रिपाठी सहित यातायात प्रबंधन पुलिस के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। इंदौर यातायात पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएं।
    1
    सड़क सुरक्षा की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की एक और अभिनव पहल...
*अनियंत्रित व अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाने वालों की स्पीड पर, इंदौर पुलिस का मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर लगाएगा ब्रेक।*
इंदौर - शहर में सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात को ध्यान में रखते हुए, सड़क सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल के तहत मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर (Modular Vehicle Barrier) को प्रारंभ किया जा रहा है।
यह अत्याधुनिक बैरियर प्रणाली विशेष रूप से इस प्रकार डिज़ाइन की गई है कि इसे आवश्यकता अनुसार आसानी से स्थापित, हटाया एवं पुनः व्यवस्थित किया जा सकता है। मॉड्यूलर संरचना होने के कारण यह विभिन्न स्थानों पर लचीले रूप से उपयोग में लाई जा सकती है, जिससे ट्रैफिक प्रबंधन और अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित होगा।
पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर (Modular Vehicle Barrier) के शुभारंभ के अवसर पर बताया कि, इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर में अनियंत्रित व तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाना, दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह बैरियर विशेष रूप से उन क्षेत्रों में उपयोगी सिद्ध होगा जहाँ दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नई तकनीक के उपयोग से न केवल ट्रैफिक अनुशासन में सुधार होगा, बल्कि सड़क उपयोगकर्ताओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।   
सड़क सुरक्षा की दिशा में इंदौर पुलिस द्वारा इस नई तकनीक के प्रारंभ के सुअवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के.सिंह, पुलिस उपायुक्त यातायात प्रभारी श्री राजेश त्रिपाठी सहित यातायात प्रबंधन पुलिस के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
इंदौर यातायात पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाएं।
    user_Vinod Goyal
    Vinod Goyal
    Local News Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इंदौर से कृष्ण वर्मा की रिपोर्ट
    7
    इंदौर से कृष्ण वर्मा की रिपोर्ट
    user_KRISHNA VERMA
    KRISHNA VERMA
    पत्रकार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रामबाग पेट्रोल पम्प पर जनता हुई भ्रामक खबरों की शिकार पेट्रोल की कमी सदर बाजार टी आई ने अनासमेंट करके जनता को समझाया की देश मे पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है अफवाह पर ध्यान न दे
    1
    रामबाग पेट्रोल पम्प पर जनता हुई भ्रामक खबरों की शिकार पेट्रोल की कमी सदर बाजार टी आई ने अनासमेंट करके जनता को समझाया की देश मे पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है अफवाह पर ध्यान न दे
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Vishal Jadhav
    1
    Post by Vishal Jadhav
    user_Vishal Jadhav
    Vishal Jadhav
    पत्रकार NCR समाचार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • https://youtu.be/Z2bz-7UEIoo?si=JXjtjNbpk11OL7SY प्रदेश खुलासा न्यूज चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें प्रधान संपादक एवं चीफ़ एडिटर अशोक साहू- 9827863605 मध्य प्रदेश के सभी जिला तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में रिपोर्टर नियुक्त करना है संपर्क करें
    4
    https://youtu.be/Z2bz-7UEIoo?si=JXjtjNbpk11OL7SY प्रदेश खुलासा न्यूज चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें प्रधान संपादक एवं चीफ़ एडिटर अशोक साहू- 9827863605 मध्य प्रदेश के सभी जिला तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में रिपोर्टर नियुक्त करना है संपर्क करें
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • इंदौर में मानवता का नया अध्याय: अंगदान हेतु 67वां ग्रीन कॉरिडोर द्वारा संपन्न हुए अंगदान इंदौर। लोक कल्याणी माँ अहिल्या की पावन नगरी में एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल देखने को मिली है। शुजालपुर निवासी 34 वर्षीय सिविल इंजीनियर अनुपम नालमे गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद सीएचएल केयर हॉस्पिटल में भर्ती थे। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने परिवार जनों को संभावित ब्रेन डेथ स्थिति की जानकारी दी गई। नालमे परिवार के पारिवारिक मित्र महिदपुर निवासी श्री जवाहर जी दोषी के पुत्र विश्वास दोषी के 10 वर्ष पूर्व इंदौर में संपन्न हुए अंगदान से प्रेरित नालमे परिवार ने संभावित अंगदान के लिए मुस्कान ग्रुप सेवादारों से संपर्क किया। मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतु बगानी और संदीपन आर्य ने परिवार से काउंसलिंग की। इस दौरान अनुपम के पिता जगदीश जी, बुआ डॉ. वर्षा,भाई अनुराग और जुबीन नालमे ने अंगदान की प्रक्रिया में अहम योगदान दिया एवं यथा संभावित अंगों के दान हेतु स्वीकृति प्रदान की। प्रथम ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कल शाम 5:13 बजे और द्वितीय ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन रात 12:00 बजे संपन्न हुआ। दानदाता का लिवर सीएचएल केयर हॉस्पिटल में 44 वर्षीय इंदौर निवासी महिला रोगी को प्रत्यारोपित किया गया,एक किडनी 34 वर्षीय रतलाम निवासी पुरुष रोगी को शेल्बी हॉस्पिटल में प्रत्यारोपित किया गया। इंदौर संभाग आयुक्त के आदेश अनुसार दूसरी किडनी सीएचएल केयर हॉस्पिटल की 34 वर्षीय महिला को आवंटित की गई थी परंतु अंतिम समय में रोगी प्रतिकूल स्थिति के चलते हुए उस प्रत्यारोपण को स्थगित किया गया और प्रतीक्षा सूची के अनुसार संभाग आयुक्त द्वारा जारी संशोधित आदेश अनुसार उसे शेल्बी हॉस्पिटल में उपचाररत इंदौर निवासी 55 वर्षीय महिला रोगी को आवंटित किया गया, जो यह समाचार लिखे जाने तक प्रत्यारोपण के प्रक्रिया में थी। बेंगलुरु एस्टर हॉस्पिटल के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. वचन एस. होकेरी,CHL CARE के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज जैन की टीम द्वारा लिवर प्रत्यर्पण किया गया। डाॅ वचन होकेरी की टीम एक दिन पूर्व प्रत्यारोपण हेतु इंदौर पहुंच गई थी। CHL CARE अस्पताल के श्री मनीष गुप्ता, सीनियर इंटेंसिवेस्ट डॉ निखिलेश जी जैन,ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर श्रीमती मोनिशा बगानी, डॉ उत्तम पाटीदार अंगदान की व्यवस्था बनाए हुए थे। मध्य प्रदेश शासन के SOTTO कार्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित, श्रीमती निधि शर्मा और शुभम वर्मा अंग एलोकेशन की प्रक्रिया को विधान पूर्वक पूर्ण किया। इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खेड़े और एप्रोप्रिएट अथॉरिटी डॉ. अरविंद धनघरिया भी पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आज ग्रीन कॉरिडोर. CHL केयर हॉस्पिटल से शेल्बी हॉस्पिटल के 12:35 पर बना जो 12:39 (4 मिनट) में पूर्ण हुआ, जिसमें इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव द्वारा अंगदानी के सम्मान में प्रारंभ किए गए गार्ड ऑफ ऑनर अंगदानी अभिनव के शव विदाई के समय मानव श्रृंखला बनाकर पुष्प वर्षा करते हुए CHL CARE हॉस्पिटल के प्रांगण में दी गई। मध्य प्रदेश शासन की ओर से इंदौर डिप्टी कलेक्टर SDM श्री ओम नारायण बड़कुल ने पुष्पमाला अर्पित की। विदाई के समय में शोक संवेदनाएं एवं धन्यवाद का भाव शेल्बी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ विवेक जोशी,सीईओ सीएचएल केयर हॉस्पिटल श्री मनीष गुप्ता, अंगदानी श्री जवाहर जी दोषी एवं मुस्कान ग्रुप सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य द्वारा रखे गए। मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट इस पुनीत कार्य में प्राप्त हुए नालमे परिवार एवं सभी सहायकों के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है।
    1
    इंदौर में मानवता का नया अध्याय: अंगदान हेतु 67वां ग्रीन कॉरिडोर द्वारा संपन्न हुए अंगदान
इंदौर। लोक कल्याणी माँ अहिल्या की पावन नगरी में एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल देखने को मिली है। शुजालपुर निवासी 34 वर्षीय सिविल इंजीनियर अनुपम नालमे गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद सीएचएल केयर हॉस्पिटल में भर्ती थे। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने परिवार जनों को संभावित ब्रेन डेथ स्थिति की जानकारी दी गई।
नालमे परिवार के पारिवारिक मित्र महिदपुर निवासी श्री जवाहर जी दोषी के पुत्र विश्वास दोषी के 10 वर्ष पूर्व इंदौर में संपन्न हुए अंगदान से प्रेरित नालमे परिवार ने संभावित अंगदान के लिए मुस्कान ग्रुप सेवादारों से संपर्क किया।
मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतु बगानी और संदीपन आर्य ने परिवार से काउंसलिंग की। इस दौरान अनुपम के पिता जगदीश जी, बुआ डॉ. वर्षा,भाई अनुराग और जुबीन नालमे ने अंगदान की प्रक्रिया में अहम योगदान दिया एवं यथा संभावित अंगों के दान हेतु स्वीकृति प्रदान की। 
प्रथम ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन कल शाम 5:13 बजे और द्वितीय ब्रेन डेथ सर्टिफिकेशन रात 12:00 बजे संपन्न हुआ। 
दानदाता का लिवर सीएचएल केयर हॉस्पिटल में 44 वर्षीय इंदौर निवासी महिला रोगी को प्रत्यारोपित किया गया,एक किडनी 34 वर्षीय रतलाम निवासी पुरुष रोगी को शेल्बी हॉस्पिटल में प्रत्यारोपित किया गया।
इंदौर संभाग आयुक्त के आदेश अनुसार दूसरी किडनी सीएचएल केयर हॉस्पिटल की 34 वर्षीय महिला को आवंटित की गई थी परंतु अंतिम समय में रोगी प्रतिकूल स्थिति के चलते हुए उस प्रत्यारोपण को स्थगित किया गया और प्रतीक्षा सूची के अनुसार संभाग आयुक्त द्वारा जारी संशोधित आदेश अनुसार उसे शेल्बी हॉस्पिटल में उपचाररत इंदौर निवासी 55 वर्षीय महिला रोगी को आवंटित किया गया, जो यह समाचार लिखे जाने तक प्रत्यारोपण के प्रक्रिया में थी।
बेंगलुरु एस्टर हॉस्पिटल के लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. वचन एस. होकेरी,CHL CARE के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज जैन की टीम द्वारा लिवर प्रत्यर्पण किया गया। डाॅ वचन होकेरी की टीम एक दिन पूर्व प्रत्यारोपण हेतु इंदौर पहुंच गई थी। CHL CARE अस्पताल के श्री मनीष गुप्ता, सीनियर इंटेंसिवेस्ट डॉ निखिलेश जी जैन,ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर श्रीमती मोनिशा बगानी, डॉ उत्तम पाटीदार अंगदान की व्यवस्था बनाए हुए थे।
मध्य प्रदेश शासन के SOTTO कार्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित, श्रीमती निधि शर्मा और शुभम वर्मा अंग एलोकेशन की प्रक्रिया को विधान पूर्वक पूर्ण किया।
इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खेड़े और एप्रोप्रिएट अथॉरिटी डॉ. अरविंद धनघरिया भी पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
आज ग्रीन कॉरिडोर. CHL केयर हॉस्पिटल से शेल्बी हॉस्पिटल के 12:35 पर बना जो 12:39 (4 मिनट) में पूर्ण हुआ, जिसमें इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव द्वारा अंगदानी के सम्मान में प्रारंभ किए गए गार्ड ऑफ ऑनर अंगदानी अभिनव के शव विदाई के समय मानव श्रृंखला बनाकर पुष्प वर्षा करते हुए CHL CARE हॉस्पिटल के प्रांगण में दी गई। मध्य प्रदेश शासन की ओर से इंदौर डिप्टी कलेक्टर SDM श्री ओम नारायण बड़कुल ने पुष्पमाला अर्पित की।
विदाई के समय में शोक संवेदनाएं एवं धन्यवाद का भाव शेल्बी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ विवेक जोशी,सीईओ सीएचएल केयर हॉस्पिटल श्री मनीष गुप्ता, अंगदानी श्री जवाहर जी दोषी एवं मुस्कान ग्रुप सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य द्वारा रखे गए।
मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट इस पुनीत कार्य में प्राप्त हुए नालमे परिवार एवं सभी सहायकों के प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष योगदान के लिए आभार व्यक्त करता है।
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • इंदौर में ऑनलाइन वेज खाने का ऑर्डर किया पहुंचा नॉनवेज पुलिस में शिकायत की लसुड़िया पुलिस मामले की शिकायत की गई 363 रुपए में रोटी सब्जी, चावल, दाल मंगवाई गई थी पनीर की सब्जी की जगह निकला चिकन नवरात्रि घर में पूजा पाठ के दौरान धार्मिक भावना आहत इंदौर। ऑनलाइन खाने के आर्डर को लेकर कई बार शिकायतें आ चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी ऑनलाइन आर्डर लेने वाले लापरवाही करते हुए नजर आ रहा है ताजा मामले में फरियादी ने वेज खाने का कामों पर ऑनलाइन ऑर्डर किया था लेकिन उनके घर पर सब्जी की जगह नॉनवेज भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक गुलाब बाग कॉलोनी में रहने वाले फरियादी राहुल के द्वारा शिकायत की गई है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है बताया जा रहा है कि नवरात्रि की पूजा पाठ का कार्यक्रम घर में चल रहा है और इसी दौरान उन्होंने फूड डिलीवरी एप के माध्यम से खाने के लिए रोटी बटर पनीर चावल आदि कामों पर 363 रुपए में ऑर्डर किया था लेकिन जब उनके घर पर आर्डर पहुंचा तो उन्होंने खोला तो उसमें सभी खाने की चीज तो सामान्य थी लेकिन सब्जी की जगह चिली चिकन निकल गया जिसके बाद तुरंत उन्होंने उसे खाने के आर्डर को बाहर रोड पर रख दिया अब तत्काल जी अप के माध्यम से उन्होंने आर्डर किया था उसे पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई तो ऑनलाइन ऑर्डर लेने वाले व्यक्तियों ने उनके रुपए 363 रुपए वापस कर दिए लेकिन ऑर्डर वापस नहीं दिया गया इसमें धार्मिक आस्था को आहत मानते हुए मामले में फरियादी के द्वारा लसुड़िया थाने में एक लिखित शिकायती आवेदन दिया गया साथी उपभोक्ता फोरम जाने की भी बात कही गई है। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी इंदौर
    1
    इंदौर में ऑनलाइन वेज खाने का ऑर्डर किया पहुंचा नॉनवेज पुलिस में शिकायत की
लसुड़िया पुलिस मामले की शिकायत की गई
363 रुपए में रोटी सब्जी, चावल, दाल मंगवाई गई थी
पनीर की सब्जी की जगह निकला चिकन
नवरात्रि घर में पूजा पाठ के दौरान धार्मिक भावना आहत 
इंदौर। ऑनलाइन खाने के आर्डर को लेकर कई बार शिकायतें आ चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी ऑनलाइन आर्डर लेने वाले लापरवाही करते हुए नजर आ रहा है ताजा मामले में फरियादी ने वेज खाने का कामों पर ऑनलाइन ऑर्डर किया था लेकिन उनके घर पर सब्जी की जगह नॉनवेज भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक गुलाब बाग कॉलोनी में रहने वाले फरियादी राहुल के द्वारा शिकायत की गई है उसकी जांच पड़ताल की जा रही है बताया जा रहा है कि नवरात्रि की पूजा पाठ का कार्यक्रम घर में चल रहा है और इसी दौरान उन्होंने फूड डिलीवरी एप के माध्यम से खाने के लिए रोटी बटर पनीर चावल आदि कामों पर 363 रुपए में ऑर्डर किया था लेकिन जब उनके घर पर आर्डर पहुंचा तो उन्होंने खोला तो उसमें सभी खाने की चीज तो सामान्य थी लेकिन सब्जी की जगह चिली चिकन निकल गया जिसके बाद तुरंत उन्होंने उसे खाने के आर्डर को बाहर रोड पर रख दिया अब तत्काल जी अप के माध्यम से उन्होंने आर्डर किया था उसे पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई तो ऑनलाइन ऑर्डर लेने वाले व्यक्तियों ने उनके रुपए 363 रुपए वापस कर दिए लेकिन ऑर्डर वापस नहीं दिया गया इसमें धार्मिक आस्था को आहत मानते हुए मामले में फरियादी के द्वारा लसुड़िया थाने में एक लिखित शिकायती आवेदन दिया गया साथी उपभोक्ता फोरम जाने की भी बात कही गई है।
बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by KRISHNA VERMA
    5
    Post by KRISHNA VERMA
    user_KRISHNA VERMA
    KRISHNA VERMA
    पत्रकार इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंदौर में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक निजी कंपनी के कर्मचारी के साथ निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। ठगों ने पीड़ित को मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर अपनी जाल में फंसाया और करीब 6 लाख से अधिक की रकम हड़प ली। दरअसल इंदौर के विजय नगर इलाके में रहने वाले एक युवक को व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ था। पीड़ित ने जैसे ही उस लिंक को खोला, उसे शेयर बाजार और निवेश के माध्यम से पैसा दोगुना और तिगुना करने का लालच दिया गया। शुरुआत में पीड़ित को उसके निवेश पर बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया। लेकिन जब उसने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के साथ कुल 6 लाख 20 हज़ार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में विजय नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और तकनीकी आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    इंदौर में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक निजी कंपनी के कर्मचारी के साथ निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है। ठगों ने पीड़ित को मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर अपनी जाल में फंसाया और करीब 6 लाख से अधिक की रकम हड़प ली।
दरअसल इंदौर के विजय नगर इलाके में रहने वाले एक युवक को व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ था। पीड़ित ने जैसे ही उस लिंक को खोला, उसे शेयर बाजार और निवेश के माध्यम से पैसा दोगुना और तिगुना करने का लालच दिया गया। शुरुआत में पीड़ित को उसके निवेश पर बढ़ता हुआ मुनाफा दिखाया गया, जिससे उसका विश्वास जीत लिया गया। लेकिन जब उसने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के साथ कुल 6 लाख 20 हज़ार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में विजय नगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और तकनीकी आधार पर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.