logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेहरगांव के सरपंच ने स्कूल में सुधार के लिए साढे चार साल में दिए 18 आवेदन फिर भी मांग अधूरी , फिर मिला आश्वासन प्रशासन मौन नरसिंहपुर जिले की एक ऐसी ग्राम पंचायत जहां की सरपंच ने अपनी ही ग्राम पंचायत के स्कूल के लिए बीते साढे चार सालों में स्कूल की मरम्मत के लिए प्रशासन के अधिकारियों को 18 आवेदन दिए उसके बाद भी मरम्मत का कार्य न होने से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आज फिर वह आवेदन लेकर बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंची जहां पर उन्होंने फिर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से स्कूल में मरम्मत कराए जाने की मांग की है ।

6 hrs ago
user_DEEPAK SAHU
DEEPAK SAHU
रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

मेहरगांव के सरपंच ने स्कूल में सुधार के लिए साढे चार साल में दिए 18 आवेदन फिर भी मांग अधूरी , फिर मिला आश्वासन प्रशासन मौन नरसिंहपुर जिले की एक ऐसी ग्राम पंचायत जहां की सरपंच ने अपनी ही ग्राम पंचायत के स्कूल के लिए बीते साढे चार सालों में स्कूल की मरम्मत के लिए प्रशासन के अधिकारियों को 18 आवेदन दिए उसके बाद भी मरम्मत का कार्य न होने से बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आज फिर वह आवेदन लेकर बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंची जहां पर उन्होंने फिर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से स्कूल में मरम्मत कराए जाने की मांग की है ।

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • वेंटिलेटर पर मॉनिटर पर जो ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन दिखाई देती है उसकी सच्चाई।
    1
    वेंटिलेटर पर मॉनिटर पर जो ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन दिखाई देती है उसकी सच्चाई।
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    6 hrs ago
  • चित्रकला से दिया नदी संरक्षण का संदेश जलरंग कलाकृति ‘नदी का दर्द’ में नदी प्रदूषण की समस्या को किया चित्रित चित्रकला से दिया नदी संरक्षण का संदेश जलरंग कलाकृति ‘नदी का दर्द’ में नदी प्रदूषण की समस्या को किया चित्रित नरसिंहपुर। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर के चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. यतीन्द्र महोबे ने अपनी जलरंग कलाकृति के माध्यम से नदी प्रदूषण की गंभीर समस्या को प्रभावशाली ढंग से उकेरा है। ‘नदी का दर्द’ शीर्षक से बनाई गई इस जलरंग चित्रकला में एक व्यक्ति को नदी में प्लास्टिक कचरे से भरी थैली फेंकते हुए दर्शाया गया है। चित्र की पृष्ठभूमि में नदी, हरियाली और बस्ती का दृश्य दिखाई देता है, जो प्रकृति और बढ़ते प्रदूषण के बीच के विरोधाभास को स्पष्ट करता है। डॉ. महोबे ने कहा कि नदियों में अपशिष्ट फेंकना अपने ही भविष्य को प्रदूषित करने जैसा है। उन्होंने नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा नदियों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया।
    1
    चित्रकला से दिया नदी संरक्षण का संदेश
जलरंग कलाकृति ‘नदी का दर्द’ में नदी प्रदूषण की समस्या को किया चित्रित
चित्रकला से दिया नदी संरक्षण का संदेश
जलरंग कलाकृति ‘नदी का दर्द’ में नदी प्रदूषण की समस्या को किया चित्रित
नरसिंहपुर। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर के चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. यतीन्द्र महोबे ने अपनी जलरंग कलाकृति के माध्यम से नदी प्रदूषण की गंभीर समस्या को प्रभावशाली ढंग से उकेरा है।
‘नदी का दर्द’ शीर्षक से बनाई गई इस जलरंग चित्रकला में एक व्यक्ति को नदी में प्लास्टिक कचरे से भरी थैली फेंकते हुए दर्शाया गया है। चित्र की पृष्ठभूमि में नदी, हरियाली और बस्ती का दृश्य दिखाई देता है, जो प्रकृति और बढ़ते प्रदूषण के बीच के विरोधाभास को स्पष्ट करता है।
डॉ. महोबे ने कहा कि नदियों में अपशिष्ट फेंकना अपने ही भविष्य को प्रदूषित करने जैसा है। उन्होंने नागरिकों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा नदियों के संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिव शक्ति गणेश मंडल ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदे हर जिंदगी भर
    1
    शिव शक्ति गणेश मंडल ब्रह्मांड घाट बरमान नर्मदे हर जिंदगी भर
    user_शंभू दयाल सेन
    शंभू दयाल सेन
    Narsimhapur, Narsinghpur•
    2 hrs ago
  • पखांजूर - रक्षक में युवाओं का उत्साह
    1
    पखांजूर - रक्षक में युवाओं का उत्साह
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दमोह- पटेरा में 6.50 लाख की चोरी का खुलासा
    1
    दमोह- पटेरा में 6.50 लाख की चोरी का खुलासा
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भोपाल। आवास पर मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी से आत्मीय भेंट की। भोपाल। आवास पर मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान श्री लोधी ने बुंदेली भजन “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई” प्रस्तुत किया। भजन सुनकर मंत्री श्री पटेल आनंदित हुए और बुंदेली लोक संस्कृति एवं भक्ति संगीत की सराहना की।
    1
    भोपाल। आवास पर मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी से आत्मीय भेंट की।
भोपाल। आवास पर मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान श्री लोधी ने बुंदेली भजन “मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई” प्रस्तुत किया। भजन सुनकर मंत्री श्री पटेल आनंदित हुए और बुंदेली लोक संस्कृति एवं भक्ति संगीत की सराहना की।
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पर्यूषण पर्व पर गोटेगांव में कार्यक्रमों की धूम मातृशक्ति की सक्रियता से महक उठा आयोजन गोटेगांव में दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय के आचार्य श्री विद्यासागर सभागार में भक्ति, ज्ञान और आनंद का त्रिवेणी संगम देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद विद्या सिंधु सम्भाग एवं आदर्श मति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे जिनवर 1 मिनट, चांदोबा सजाओ प्रतियोगिता, आरती नृत्य, आच्छार सजाओ प्रतियोगिता ,तोलमोल के बोल, बाल प्रतिभा शो जैसे विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया है। इस भव्य आयोजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर यहां महिलाओं की अद्भुत सक्रियता और कुशल प्रबंधन के रूप में सामने आ रही है। परिषद की ऊर्जावान महिला सदस्य श्रीमती रूचि जैन, सपना जैन, नेहा जैन,शालू जैन,शीतल जैन, आरती जैन,परिधि जैन,वर्षा जैन, प्रीति सराफ,सहित अन्य सदस्य दिन-रात एक कर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। मातृशक्ति के इन साझा प्रयासों और उनकी बेमिसाल लगन की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। ज्ञानवर्धक और मनोरंजक प्रस्तुतियां महिला मंडलों द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा इतनी अनूठी है कि इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी अपनी रुचि के अनुसार पूरी उत्सुकता से सहभागिता कर रहे हैं। जैन धर्मावलंबियों की भारी उपस्थिति यह साबित कर रही है कि ये कार्यक्रम न केवल मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि पुण्य अर्जन के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से भी जोड़ रहे हैं। प्रतिदिन रात्रि में जिनेंद्र भगवान की आरती होने के उपरांत होने वाले आयोजनों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करना जजों के लिए एक बेहद कठिन चुनौती बना हुआ है। इस बड़ी जिम्मेदारी को श्रीमती रितु जैन (प्राचार्य, इंदिरा स्कूल) और श्रीमती मनीषा जैन (शिक्षिका) इन्दु जैन रूपल जैन, सहित अन्य वरिष्ठ महिला सदस्य पूरी सजगता, निष्पक्षता और कुशलता के साथ निभा रही हैं। यह अनुकरणीय आयोजन गोटेगांव में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
    3
    पर्यूषण पर्व पर गोटेगांव में कार्यक्रमों की धूम  मातृशक्ति की सक्रियता से महक उठा आयोजन

गोटेगांव में दशलक्षण महापर्व  के पावन अवसर पर  श्री 1008 शांतिनाथ जिनालय के आचार्य श्री विद्यासागर सभागार में भक्ति, ज्ञान और आनंद का त्रिवेणी संगम देखने को मिल रहा है। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला परिषद विद्या सिंधु सम्भाग एवं आदर्श मति महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे जिनवर 1 मिनट, चांदोबा सजाओ प्रतियोगिता, आरती नृत्य, आच्छार सजाओ प्रतियोगिता ,तोलमोल के बोल, बाल प्रतिभा शो  जैसे विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया है।
इस भव्य आयोजन की सबसे खूबसूरत तस्वीर यहां महिलाओं की अद्भुत सक्रियता और कुशल प्रबंधन के रूप में सामने आ रही है। परिषद की ऊर्जावान महिला सदस्य श्रीमती रूचि जैन, सपना जैन, नेहा जैन,शालू जैन,शीतल जैन, आरती जैन,परिधि जैन,वर्षा जैन, प्रीति  सराफ,सहित अन्य सदस्य दिन-रात एक कर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। मातृशक्ति के इन साझा प्रयासों और उनकी बेमिसाल लगन की हर तरफ जमकर सराहना हो रही है। ज्ञानवर्धक और मनोरंजक प्रस्तुतियां महिला मंडलों द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की रूपरेखा इतनी अनूठी है कि इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी अपनी रुचि के अनुसार पूरी उत्सुकता से सहभागिता कर रहे हैं। जैन धर्मावलंबियों की भारी उपस्थिति यह साबित कर रही है कि ये कार्यक्रम न केवल मनोरंजन कर रहे हैं, बल्कि पुण्य अर्जन के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से भी जोड़ रहे हैं। प्रतिदिन रात्रि में जिनेंद्र भगवान की आरती होने के उपरांत होने वाले आयोजनों में  सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन करना जजों के लिए एक बेहद कठिन चुनौती बना हुआ है। इस बड़ी जिम्मेदारी को श्रीमती रितु जैन (प्राचार्य, इंदिरा स्कूल) और श्रीमती मनीषा जैन (शिक्षिका) इन्दु जैन रूपल जैन, सहित अन्य वरिष्ठ महिला सदस्य पूरी सजगता, निष्पक्षता और कुशलता के साथ निभा रही हैं। 
यह अनुकरणीय आयोजन गोटेगांव में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
    user_Shrikant Dubay पत्रकार
    Shrikant Dubay पत्रकार
    TV News Anchor Gotegaon, Narsinghpur•
    14 hrs ago
  • भेरुंदा- ढोल ग्यारस के अवसर पर नगर में निकले ढोल
    1
    भेरुंदा- ढोल ग्यारस के अवसर पर नगर में निकले ढोल
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक पहुँची नरसिंहपुर पुलिस की सघन जांच* • *गुमशुदा की तलाश एवं मामले के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।* • *गुमशुदगी के मामले का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सफल खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार।* • *पुलिस जांच में गुमशुदा की करंट लगाकर हत्या किए जाने का हुआ खुलासा।* • *आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की गई।* • *आरोपियों ने हत्या के बाद शव नर्मदा नदी में फेंकना स्वीकार किया।* • *आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई।*
    1
    *गुमशुदगी से हत्या के खुलासे तक पहुँची नरसिंहपुर पुलिस की सघन जांच*
•	*गुमशुदा की तलाश एवं मामले के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी।*
•	*गुमशुदगी के मामले का नरसिंहपुर पुलिस ने किया सफल खुलासा, 09 आरोपी गिरफ्तार।*
•	*पुलिस जांच में गुमशुदा की करंट लगाकर हत्या किए जाने का हुआ खुलासा।*
•	*आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की गई।*
•	*आरोपियों ने हत्या के बाद शव नर्मदा नदी में फेंकना स्वीकार किया।*
•	*आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बिजली का तार, गुमशुदा का गमछा, हाथ में पहनने का कड़ा एवं मोटरसाइकिल की चाबी जप्त की गई।*
    user_Sanjay Mehra
    Sanjay Mehra
    Photographer नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.