logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

305 ज्ञापन देने के बाद भी कारवाई नही होने से आहथ किसान ने जिला कलेक्टर कार्यालय समक्ष लगे पेड़ पर बांध दिए सैकड़ों ज्ञापन फलोदी जिले के ढढू गांव निवासी एक किसान अपने खेत के विवाद मामले में समाधान की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले के निराकरण की मांग करता आ रहा है, लेकिन किसान श्यामलाल विश्नोई को किसी भी तरह का समाधान नहीं मिलने से वह परेशान चल रहा है। इसी के चलते आज किसान श्यामलाल विश्नोई ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक पेड़ पर अब तक दिए गए सभी ज्ञापन टांग दिए और वहीं बैठ गया। पीड़ित किसान श्यामलाल का कहना है कि उसके खेत के खसरे के आपसी बंटवारे को लेकर परिवार की सहमति होने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके चलते वह अपने परिवार के साथ लगातार स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद भी किसी भी तरह की राहत नहीं पा सका है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 305 बार ज्ञापन दे चुका है, लेकिन उसकी पीड़ा किसी ने नहीं सुनी। किसान ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर उसने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने लगे पेड़ पर अब तक दिए गए सभी ज्ञापन टांग दिए।

4 hrs ago
user_Mahesh Kumar Purohit
Mahesh Kumar Purohit
Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
4 hrs ago
d07d9697-9efc-4cbf-96c0-66a97f20e4ac

305 ज्ञापन देने के बाद भी कारवाई नही होने से आहथ किसान ने जिला कलेक्टर कार्यालय समक्ष लगे पेड़ पर बांध दिए सैकड़ों ज्ञापन फलोदी जिले के ढढू गांव निवासी एक किसान अपने खेत के विवाद मामले में समाधान की मांग को लेकर पिछले कई महीनों से स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले के निराकरण की मांग करता आ रहा है, लेकिन किसान श्यामलाल विश्नोई को किसी भी तरह का समाधान नहीं मिलने से वह परेशान चल रहा है। इसी के चलते आज किसान श्यामलाल विश्नोई ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक पेड़ पर अब तक दिए गए सभी ज्ञापन टांग दिए और वहीं बैठ गया। पीड़ित किसान श्यामलाल का कहना है कि उसके खेत के खसरे के आपसी बंटवारे को लेकर परिवार की सहमति होने के बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके चलते वह अपने परिवार के साथ लगातार स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद भी किसी भी तरह की राहत नहीं पा सका है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 305 बार ज्ञापन दे चुका है, लेकिन उसकी पीड़ा किसी ने नहीं सुनी। किसान ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर उसने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने लगे पेड़ पर अब तक दिए गए सभी ज्ञापन टांग दिए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई शव के पास बैठा रहा। युवती के लिव-इन पार्टनर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी ने बहन को फसल (गेहूं) का हिस्सा देने के बहाने घर बुलाया था। डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- प्रारंभिक जांच में बहन-भाई के बीच जमीन विवाद ही हत्या का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
    1
    श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर बड़ी बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी भाई शव के पास बैठा रहा। युवती के लिव-इन पार्टनर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
घटना रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम करीब 7 बजे की है। आरोपी ने बहन को फसल (गेहूं) का हिस्सा देने के बहाने घर बुलाया था।
डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया- प्रारंभिक जांच में बहन-भाई के बीच जमीन विवाद ही हत्या का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *बाड़मेर CDU यूनिट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है, यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कल प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण प्रस्तावित है और आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का भी रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है, घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
    1
    *बाड़मेर CDU यूनिट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है, यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कल प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण प्रस्तावित है और आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का भी रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है, घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    Taxi Driver जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जोधपुर में वायरस वीडियो की सच्चाई जोधपुर के भदवासिया ब्रिज के नीचे व्यक्ति के साथ लूटपाट की सूचना । कुछ देर पूर्व की बताई जा रही है घटनाक्रम
    1
    जोधपुर में वायरस वीडियो की सच्चाई 
जोधपुर के भदवासिया ब्रिज के नीचे व्यक्ति के साथ लूटपाट की सूचना । कुछ देर पूर्व की बताई जा रही है घटनाक्रम
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • बीकानेर। सोमवार को आखातीज के पावन पर्व पर किन्नर समाज की मुस्कान बाई अग्रवाल ने  हवेली से पतंगबाजी कर आखातीज पर सभी को बधाई देते हुए कहा ये मंगलकारी दिन बीकानेर शहर की समृद्धि सफलता और खुशहाली से भरा रहे। माता राणी करणी की कृपा सदा  बनी रहे। साथ ही बाल विवाह रोकने की मार्मिक अपील में मुस्कान बाई ने कहा बेटियां हमारी विरासत से कम नहीं है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचें, बचपन को सहेजें ‌ । यह कार्यक्रम आखातीज पर्व पर मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दत्त नागल, कवि शिव दाधीच, एनडी क़ादरी , रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, शाकिर हुसैन चौपदार, सामप्रकाश जैन ,दिलीप गुप्ता, देवेश भाटी सहित अन्य किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।
    2
    बीकानेर। सोमवार को आखातीज के पावन पर्व पर किन्नर समाज की मुस्कान बाई अग्रवाल ने  हवेली से पतंगबाजी कर आखातीज पर सभी को बधाई देते हुए कहा ये मंगलकारी दिन बीकानेर शहर की समृद्धि सफलता और खुशहाली से भरा रहे। माता राणी करणी की कृपा सदा  बनी रहे। साथ ही बाल विवाह रोकने की मार्मिक अपील में मुस्कान बाई ने कहा बेटियां हमारी विरासत से कम नहीं है। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से बचें, बचपन को सहेजें ‌ । यह कार्यक्रम आखातीज पर्व पर मित्र एकता सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुनील दत्त नागल, कवि शिव दाधीच, एनडी क़ादरी , रामकिशोर यादव, सैय्यद अख्तर, मेहबूब अली रंगरेज, शाकिर हुसैन चौपदार, सामप्रकाश जैन ,दिलीप गुप्ता, देवेश भाटी सहित अन्य किन्नर समाज के लोग मौजूद रहे।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • पत्रकार इकबाल खान राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार HPCL राजस्थान रिफाइनरी के एक यूनिट से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। करीब 79 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मेगा प्रोजेक्ट का पिछले 13 वर्षों से इंतजार किया जा रहा था। 21 अप्रैल को इसके लोकार्पण की तैयारी थी, लेकिन हादसे के बाद कार्यक्रम पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    1
    पत्रकार इकबाल खान राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रस्तावित है।
जानकारी के अनुसार HPCL राजस्थान रिफाइनरी के एक यूनिट से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं और काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
करीब 79 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस मेगा प्रोजेक्ट का पिछले 13 वर्षों से इंतजार किया जा रहा था। 21 अप्रैल को इसके लोकार्पण की तैयारी थी, लेकिन हादसे के बाद कार्यक्रम पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और रिफाइनरी प्रबंधन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
    user_Ramjan bhutto
    Ramjan bhutto
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के गांव भेलु में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता खेमाराम पुत्र लालाराम नायक निवासी भेलु ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके बेटे मगाराम उर्फ चोरूलाल (30 वर्ष) ने 19 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच एसआई इमीचंद द्वारा की जा रही है।
    1
    बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के गांव भेलु में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक के पिता खेमाराम पुत्र लालाराम नायक निवासी भेलु ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनके बेटे मगाराम उर्फ चोरूलाल (30 वर्ष) ने 19 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच एसआई इमीचंद द्वारा की जा रही है।
    user_Taj Khan bhutto
    Taj Khan bhutto
    Media company बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • छोटा भगत
    1
    छोटा भगत
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • जैसलमेर में पोते ने ही बुजुर्ग दंपती की हत्या की थी। दंपती की हत्या करने के बाद सोने के जेवर और बुजुर्ग महिला के पैरों से चांदी के कड़े काट ले गया था। दरअसल, मृतक दंपती के कोई संतान नहीं थी। बुजुर्ग महिला के भतीजे का लड़का यानी पोता उनके घर आता-जाता था
    1
    जैसलमेर में पोते ने ही बुजुर्ग दंपती की हत्या की थी। दंपती की हत्या करने के बाद सोने के जेवर और बुजुर्ग महिला के पैरों से चांदी के कड़े काट ले गया था। दरअसल, मृतक दंपती के कोई संतान नहीं थी। बुजुर्ग महिला के भतीजे का लड़का यानी पोता उनके घर आता-जाता था
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • *बाड़मेर CDU यूनिट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है, यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कल प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण प्रस्तावित है और आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का भी रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है, घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
    1
    *बाड़मेर CDU यूनिट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है, यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कल प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण प्रस्तावित है और आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का भी रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है, घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
    user_धनराज दाधीच
    धनराज दाधीच
    Taxi Driver जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.