Shuru
Apke Nagar Ki App…
Udham Singh yadav
More news from Sonbhadra and nearby areas
- Post by Manish Dev1
- ये है पुलिस की स्थिति राह चलते किसी के भी साथ कुछ भी कर सकते हैं मंडल उपाध्यक्ष भाजयुमो संजीव शाक्य के साथ दुर्व्यवहार करने वाले इन पुलिस वालों के खिलाफ 2 दिन के अंदर कार्यवाही नहीं हुई तो इस पुलिसिया तानाशाही के खिलाफ आंदोलन होगा और फिर देखेंगे कि कितने लोगों को पुलिस जेल में डालती है। शाबाश संजीव इनकी तानाशाही के खिलाफ विरोध करने के लिye आखिर पुलिस बताए संजीव की क्या गलती है। ...1
- सोननदी में नहाने गये ट्रक चालक की डूबने से मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप चोपन/सोनभद्र। गुरुवार को चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट के समीप सोननदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नहाने गये एक ट्रक चालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जितेन्द्र कुमार (35 वर्ष) पुत्र रामेश्वर, निवासी चाचीबार, फतेहपुर सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक चालक था और माल ढुलाई का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को उसका ट्रक मारकुंडी क्षेत्र में अचानक खराब हो गया था, जिसके चलते वह आवश्यक पार्ट्स खरीदने के लिए अपने दो साथियों के साथ चोपन के प्रीतनगर आया था। सामान खरीदने के बाद दोपहर के समय वह अपने साथियों के साथ छठ घाट के पास सोननदी में नहाने चला गया। नहाने के दौरान अचानक उसका चप्पल नदी के बहाव में बहने लगा। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में जितेन्द्र आगे बढ़ गया और अनजाने में गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। कुछ ही क्षणों में जितेन्द्र नदी में लापता हो गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। गोताखोरों द्वारा नदी में लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था। घटना के बाद मृतक के साथियों का रो-रोकर बुरा हाल है,वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। जैसे ही शव बरामद होगा, आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।3
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र। जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान निवासी युवक जितेंद्र अपने साथियों के साथ वाहन से यात्रा कर रहा था। इसी दौरान मारकुंडी के पास उसका वाहन खराब हो गया। वाहन ठीक होने का इंतजार करते हुए सभी साथी पास की नदी में नहाने चले गए। बताया जा रहा है कि नहाते समय जितेंद्र की चप्पल पानी में बहने लगी। उसे पकड़ने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पाकर चोपन पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर नदी-नालों में नहाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर कर दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक की तलाश जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- गली में गोली मार दे1
- मिर्जापुर *पर्यवरण के साथ जल संरक्षण पर अदानी ग्रुप का चला बुलडोजर,क्षेत्र में आक्रोश* मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी स्थित अदानी ग्रुप के निर्माणाधीन मेगा पॉवर प्लांट निर्माताओं द्वारा सिचाई विभाग,वन विभाग, से बिना अनुमति पत्र लिए बिना ही पर्यावरण के साथ जल संरक्षण पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है।ग्रामीणो के साथ क्षेत्रीय नेता हुए एक जुट। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोनू सिंह भृगुवंसी ने बताया कि,ददरी में निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट हेतु बहुतायत मात्रा में खपत हो रही डीजल की बचत हेतु मड़िहान विद्युत उपकेंद्र से बिजली सप्लाई हेतु अंडर ग्राउंड तार बिछाने की व्यवस्था हेतु,वन विभाग से बिना परमिशन लिए ही मिर्जापुर सोनभद्र सड़क किनारे जेसीवी से खुदाई कराते हुए सड़क किनारे के पेड़ पौधों को क्षति पहुचाई जा रही है।वही प्लांट के मोड़ से लगभग पांच किलोमीटर दूरी पर स्थित अपर खजूरी बांध तक पाइप लाइन बिछाने हेतु वन विभाग से 5 मीटर चौड़ाई में खुदाई औऱ 135 जंगलिय पेड़ो के कटान की परमिशन ली गई है।परंतु मौके पर लगभग 10 मीटर चौड़ाई में खुदाई का काम कराया जा रहा है।जबकि लगभग दो सौ से ऊपर पेड़ो का कटान कराया जा चुका है।वही अपर खजूरी बांध की तलहटी में सिचाई विभाग से परमिशन लिए वैगैर ही लंबे पैमाने पर खुदाई का काम हुआ है।जबकि कार्यदाई संस्था द्वारा सिचाई विभाग की जमीन पर अस्थाई निर्माण कराकर आफिस का भी संचालन किया जा रहा है।विभागीय लापरवाही के चलते वन संरक्षण,जल संचयन पर भीषण प्रहार किया गया है।क्षेत्र में चल रहे अवैध कार्य से ऑक्सीजन लेवल घटने के साथ साथ आने वाले समय मे क्षेत्र में पानी की भीषण किल्लत के बादल अभी से मंडराने लगे है। मड़िहान वन क्षेत्राधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि मिर्ज़ापुर सोनभद्र मार्ग किनारे अदानी ग्रुप द्वारा बिजली सप्लाई हेतु खुदाई की जा रही थी।जानकारी होने पर कार्य रुकवा दिया गया है। सिचाई विभाग अवर अभियंता गुलाब राजपूत ने बताया कि परमिशन नही होने पर अपर खजूरी बांध की तलहटी में हो रही खुदाई को रुकवा दिया गया है।3
- Smart ki samasya bahut jyada Bil1