ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान को चोरी कर उनकी खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पाँच अभियुक्त गिरफ्तार ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान को चोरी कर उनकी खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पाँच अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से लगभग 75,00,000 कीमत का चोरी का सामान बरामद नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर-20 पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फिल्फकार्ट, अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए पाँच अभियुक्तों वासिद खान पुत्र लल्ला खान निवासी लोकप्रिय विहार खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद,सुनील कुमार पुत्र भगवंत सिंह निवासी ग्राम कल्याणपुर थाना नरसेना बुलदंशहर वर्तमान पता छिजारसी थाना सेक्टर-63 गौतमबुद्धनगर,विजय सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम नरदोली पुख्ता थाना सिकंदरपुर वैश्य कासगंज वर्तमान पता खोड़ा कॉलोनी थाना खोड़ा गाजियाबाद,धर्मेंद्र पुत्र श्यामा निवासी ग्राम पचौता थाना कोतवाली बुलंदशहर वर्तमान पता ग्राम सलारपुर थाना सेक्टर-39 गौतमबुद्धनगर, रघुराज सिंह पुत्र पप्पू कुमार सिंह निवासी ग्राम सुनहरी का नंगला थाना चाँट पलवल हरियाणा वर्तमान पता मामूरा सेक्टर-66 नोएडा थाना फेस थ्री नोएडा को ए-313 सेक्टर 69 नोएडा से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने कुल 50 बोरे तथा 50 कपड़े कार्टन जिनमें प्रोटीन के डिब्बे, जूते, कपड़े, इलैक्ट्रॉनिक गैजेट्स, कान की मशीन, बीपी की मशीन, बच्चों के वाईप्स, एक सफेद बोरा जिसमें फिल्फकार्ट, अमेजन के भिन्न-भिन्न आइटम्स जिनकी अनुमानित कीमत 75 लाख रुपये है बरामद किए हैं। अभियुक्तगण एक संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते है जिसका मुख्य सदस्य वासिद खान है। अभियुक्त वासिद खान अपने साथियों के साथ मिलकर फिल्फकार्ट, अमेजन जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों का सामान चोरी कर उन्हें खरीदने व बेचने का कार्य पिछले 3-4 महीनों से कर रहा था। अभियुक्त वासिद खान द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि मैं अपने साथियों सुनील कुमार, विजय सिंह, तथा डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर यह काम करता था। अभियुक्तगण ने बताया कि हम सबका काम अलग- अलग होता था। डिलीवरी बॉय फिल्फकार्ट, अमेजन कंपनी के हब से डिलीवरी के लिये जाते समय रास्ते में ही सामान को बदल देते थे और उस सामान के स्थान पर कोई दूसरा सस्ता सामान रख देते थे या फिर खाली छोड़ देते थे जिससे सेलर को यह सामान वापस नही मिलता था। डिलीवरी बॉय चोरी व बदले गए सामान को अभियुक्तगण वासिद खान, विजय सिंह व सुनील कुमार के पास लेकर आते थे जिसे वे इन लोगों से खरीदकर ग्राहकों को बेच देते थे। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

- शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर। मास्टर श्यौराज1
- बुलंदशहर पहुंचा संत रविदास समरसता कलश रथ, 45 दिवसीय अभियान का शुभारंभ1
- har har Mahade. kavdiyon ke raste per vahanon Ko Kiya band kavad ke yatriyon ke liye Kiya rasta saaf merath road per nahin jaane de rahe Bhari vahanon ko1
- कमर्शियल गेस सिलेंडर पर ₹200 की गिरावट, रेस्टोरेंट, ढाबा और चाय की दुकान वालों ने जताई खुशी, आम लोग भी गैस के दामों में कटौती से खुश1
- गाजियाबाद जनपद के लोनी क्षेत्र स्थित श्री राम कॉलोनी बंथला में बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कॉलोनी में आज तक पर्याप्त बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। बिजली के तार अस्थायी रूप से बलियों के सहारे पूरे क्षेत्र में फैले हुए हैं, जिससे आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं। खुले और नीचे लटकते बिजली के तार लोगों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार गायों को करंट लग चुका है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। कॉलोनी में केवल एक ट्रांसफॉर्मर से बड़ी संख्या में घरों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। अधिक भार होने के कारण बार-बार बिजली गुल हो जाती है और फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ती है और दैनिक जीवन प्रभावित होता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक न नए बिजली के खंभे लगाए गए हैं और न ही अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई है। अब कॉलोनी के लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द बिजली के खंभे लगाए जाएं, खुले तारों को सुरक्षित किया जाए तथा अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।4
- डीपीबीएस कॉलेज, अनूपशहर के वाणिज्य विभाग द्वारा वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों के लिए "वाणिज्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Commerce Knowledge Quiz Competition)" का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के ज्ञान, तर्कशक्ति, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा आत्मविश्वास को विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया तथा वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कक्षा शिक्षण के साथ साथ ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में विषय की गहरी समझ, त्वरित निर्णय क्षमता, टीम भावना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की नवाचारी एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का नियमित आयोजन करता रहेगा। सहायक आचार्य डॉ तरुण बाबू ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वाणिज्य विषय के प्रति रुचि जागृत करना, विषयगत ज्ञान को सुदृढ़ बनाना तथा तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच का विकास करना है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ सहभागिता करते हुए लेखांकन, व्यवसाय संगठन, व्यावसायिक अर्थशास्त्र, बैंकिंग, जीएसटी, भारतीय अर्थव्यवस्था तथा समसामयिक वाणिज्यिक विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन के प्रति उत्साह, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं टीम भावना का वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वाणिज्य संकाय के सहायक आचार्य डॉ. तरुण बाबू एवं डॉ. राजीव गोयल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का स्कोर संधारण एवं परिणाम तैयार करने का कार्य डॉ. विशाल शर्मा एवं किश्वर सैफी द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह की सराहना की गई।1
- भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मैडल जीतकर 🥈🇮🇳 अपने नाम किया।। राष्ट्रमंडल खेल 2026, ग्लासगो | भारत का शानदार दिन 🥇🥇 जूडो में इतिहास, भारत ने जीते 2 स्वर्ण अस्मिता डे ने महिला 48 किग्रा वर्ग और हर्ष सिंह ने पुरुष 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत को जूडो के पहले स्वर्ण दिलाए 🥈 यामिनी मौर्य और नीरज चोपड़ा को रजत यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा जूडो में रजत पदक जीता, वहीं नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर भाला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया 🥉 तेजस्विन शंकर और यशवीर सिंह ने दिलाया कांस्य तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में कांस्य जीतकर इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का भारत का पहला पदक हासिल किया, जबकि यशवीर सिंह ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 85.41 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता 🥊 भारतीय मुक्केबाज़ों का दबदबा, सभी 10 फ़ाइनल में भारत के सभी 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुँच गए। इनमें प्रीति पवार, अंकुश पंघाल, जैस्मीन लांबोरिया, अरुंधति चौधरी, जादुमणि सिंह मांडेंगबाम, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, लवलीना बोरगोहेन, सचिन सिवाच और नरेंद्र बेरवाल शामिल हैं 🏃 मिश्रित 4×400 मीटर रिले टीम फ़ाइनल में विशाल टी.के., अंसा बाबू, राजेश रमेश और रशदीप कौर की भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ़ाइनल में जगह बनाई 🌿 लॉन बॉल्स में अजेय भारत भारत की पुरुष युगल टीम ने लगातार चौथी जीत दर्ज कर अपना विजयी अभियान जारी रखा, जबकि नयनमोनी सैकिया ने महिला एकल स्पर्धा में दूसरी जीत हासिल की 🏅 भारत के अब 23 पदक भारत ने अब तक 5 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 23 पदक जीत लिए हैं और पदक तालिका में लगभग 8वें स्थान पर बना हुआ है #indian #sports #NeerajChopra1
- कमरे में बुलाया, शराब पिलाई और कर दी हत्या; 24 घंटे में महिला गिरफ्तार। अनंगपुर गांव फरीदाबाद में पेंटर की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच DLF ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि शादी को लेकर विवाद के चलते महिला ने वारदात को अंजाम दिया और कमरे का ताला लगाकर फरार हो गई।1