logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नांगल टोल पर दो पक्षों में विवाद, थार गाड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र में चिराना-उदयपुरवाटी रोड स्थित नांगल टोल के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।वायरल वीडियो में कुछ युवक एक थार गाड़ी में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सूचना पर गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक झगड़े में शामिल युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल विवाद के कारणों और इसमें शामिल युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

12 hrs ago
user_Amit Sharma
Amit Sharma
पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
12 hrs ago

नांगल टोल पर दो पक्षों में विवाद, थार गाड़ी में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाना क्षेत्र में चिराना-उदयपुरवाटी रोड स्थित नांगल टोल के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।वायरल वीडियो में कुछ युवक एक थार गाड़ी में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि सूचना पर गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक झगड़े में शामिल युवक फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल विवाद के कारणों और इसमें शामिल युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के सालम का बास गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। 75 वर्षीय रतन सिंह फोगाट अपने खेत में लावणी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें उपजिला अस्पताल चिड़ावा लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रतन सिंह, शेर सिंह फोगाट के पिता थे, जो गाडखेड़ा चौकी इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। शेर सिंह का भी कुछ माह पूर्व लकड़ी तस्करी गिरोह का पीछा करते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो चुका है। लगातार दूसरी दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है।
    1
    झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के सालम का बास गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। 75 वर्षीय रतन सिंह फोगाट अपने खेत में लावणी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। हमले में रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन तुरंत उन्हें उपजिला अस्पताल चिड़ावा लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रतन सिंह, शेर सिंह फोगाट के पिता थे, जो गाडखेड़ा चौकी इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। शेर सिंह का भी कुछ माह पूर्व लकड़ी तस्करी गिरोह का पीछा करते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो चुका है। लगातार दूसरी दुखद घटना से परिवार गहरे सदमे में है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by @nilesh Verma-1997
    1
    Post by @nilesh Verma-1997
    user_@nilesh Verma-1997
    @nilesh Verma-1997
    Sikar, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • Post by NCR Mahendragarh
    1
    Post by NCR Mahendragarh
    user_NCR Mahendragarh
    NCR Mahendragarh
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    14 hrs ago
  • आस्था विश्वास का प्रतीक बाबा रूपदास महाराज जी का भव्य मेला। गजब की तैयारियां।
    2
    आस्था विश्वास का प्रतीक बाबा रूपदास महाराज जी का भव्य मेला। गजब की तैयारियां।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • Post by PPT News
    1
    Post by PPT News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    5 min ago
  • मण्डावा पुलिस की कार्रवाई: 64.66 ग्राम अवैध गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार, झुन्झुनू जिले के मण्डावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 64.66 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुन्झुनू ग्रामीण हरीसिंह धायल (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना अधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 28 मार्च 2026 को गश्त के दौरान बिसाऊ पुलिया, एनएच-11 मण्डावा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अरूण कुमार पुत्र बजरंगलाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4 मण्डावा बताया। संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 64.66 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरूण कुमार को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना अधिकारी रामनारायण चोयल, सहायक उपनिरीक्षक संजीव, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल पपेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    मण्डावा पुलिस की कार्रवाई: 64.66 ग्राम अवैध गांजा सहित एक आरोपी गिरफ्तार,
झुन्झुनू जिले के मण्डावा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 64.66 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक झुन्झुनू कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी झुन्झुनू ग्रामीण हरीसिंह धायल (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना अधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 28 मार्च 2026 को गश्त के दौरान बिसाऊ पुलिया, एनएच-11 मण्डावा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अरूण कुमार पुत्र बजरंगलाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 4 मण्डावा बताया। संदिग्ध गतिविधियों के चलते पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 64.66 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र नहीं पाया गया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी अरूण कुमार को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मादक पदार्थ के स्रोत और अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना अधिकारी रामनारायण चोयल, सहायक उपनिरीक्षक संजीव, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल पपेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर द्वारा जिले के पुलिस थाना उदयपुरवाटी, नवलगढ़, मुकुन्दगढ़, गोठड़ा व गुढ़ागौड़जी का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली, लंबित प्रकरणों की स्थिति, वारंट/समन तामील, अपराधों की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई तथा थाने की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करें। साथ ही महिला, बाल अपराध एवं साइबर अपराध से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने एवं प्रभावी अनुसंधान करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
    1
    जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर द्वारा जिले के पुलिस थाना उदयपुरवाटी, नवलगढ़, मुकुन्दगढ़, गोठड़ा व गुढ़ागौड़जी का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस थानों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों का संधारण, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस प्रणाली, लंबित प्रकरणों की स्थिति, वारंट/समन तामील, अपराधों की रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई तथा थाने की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करें तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करें। साथ ही महिला, बाल अपराध एवं साइबर अपराध से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने एवं प्रभावी अनुसंधान करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी एवं क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • जयपुर जिले के शाहपुरा ग्राम राजपुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 5 कक्षा 8 वी कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया विद्यालय प्रधानाचार्य प्रकाश चंद मीणा ,अनीता चौधरी सविता यादव, मंजू, बिलास,आशा सहित समाजसेवी प्रभु अटल ने सभी प्रतिभाओं का माला पहनकर व सपा बंधाकर सम्मान किया इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द मीणा व सविता यादव ने कहा इन बच्चों ने जो मेहनत की है और जो सफलता बोर्ड परीक्षा में अर्जित की है उसके लिए मैं बच्चों को तो धन्यवाद देना चाहता हूं लेकिन साथ में पूरे स्कूल स्टाफ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि इन्होंने भी बच्चों को पूरी मेहनत और तैयारी करवा कर विद्यालय का नाम रोशन किया है प्रभु अटल, कुलदीप बंगाली ने कहा गांव और समाज में ऐसी प्रतिभाओं से शिक्षा के प्रति और भी बच्चों में महत्व बढ़ता है और इन बच्चों ने अच्छे मेहनत करके जब बोर्ड परीक्षा में अंक प्राप्त किए हैं उससे समाज गांव व विद्यालय का नाम रोशन करने का कार्य इन प्रतिभाओं ने किया है इसके लिए मैंने पुनः धन्यवाद देना चाहता हूं और आगे भविष्य में अच्छी तैयारी करके उन कुर्सियो पर जाकर बैठे जहां से देश की नितिया निर्धारित होती है और ग्रामीणों के साथ विद्यालय स्टाफ के अध्यापकों सहित बच्चों को वाहनों में स्वर करके पूरे गांव राजपुरा के शक्कर लगवाया जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह बच्चों का माला पहनकर सम्मान किया इस दौरान कुलदीप बंगाली, बंटी बंगाली, किशोर यादव, सत्यनारायण, मोहन अटल, अर्जुन लाल, सुरेश, मदन, सहित कई महिलाए रही उपस्थित
    1
    जयपुर जिले के शाहपुरा ग्राम राजपुरा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 5 कक्षा 8 वी कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया विद्यालय प्रधानाचार्य प्रकाश चंद मीणा ,अनीता चौधरी सविता यादव, मंजू, बिलास,आशा सहित समाजसेवी प्रभु अटल ने सभी प्रतिभाओं का माला पहनकर व सपा बंधाकर सम्मान किया इस दौरान प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द मीणा व सविता यादव ने कहा इन बच्चों ने जो मेहनत की है और जो सफलता बोर्ड परीक्षा में अर्जित की है उसके लिए मैं बच्चों को तो धन्यवाद देना चाहता हूं लेकिन साथ में पूरे स्कूल स्टाफ को भी धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि इन्होंने भी बच्चों को पूरी मेहनत और तैयारी करवा कर विद्यालय का नाम रोशन किया है प्रभु अटल, कुलदीप बंगाली ने कहा गांव और समाज में ऐसी प्रतिभाओं से शिक्षा के प्रति और भी बच्चों में महत्व बढ़ता है और इन बच्चों ने अच्छे मेहनत करके जब बोर्ड परीक्षा में अंक प्राप्त किए हैं उससे समाज गांव व विद्यालय का नाम रोशन करने का कार्य इन प्रतिभाओं ने किया है इसके लिए मैंने पुनः धन्यवाद देना चाहता हूं और आगे भविष्य में अच्छी तैयारी करके उन कुर्सियो पर जाकर बैठे जहां से देश की नितिया निर्धारित होती है और ग्रामीणों के साथ विद्यालय स्टाफ के अध्यापकों सहित बच्चों को वाहनों में स्वर करके पूरे गांव राजपुरा के शक्कर लगवाया जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह बच्चों का माला पहनकर सम्मान किया इस दौरान कुलदीप बंगाली, बंटी बंगाली, किशोर यादव, सत्यनारायण, मोहन अटल, अर्जुन लाल, सुरेश, मदन, सहित कई महिलाए रही उपस्थित
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    Shahpura, Jaipur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.