Shuru
Apke Nagar Ki App…
“AI अब सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि इंसान की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है 🤖 Chat से लेकर car driving तक, हर जगह AI का जादू चल रहा है Future उन्हीं का है जो AI को समझेंगे 💡”
Aiwithdushyant
“AI अब सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि इंसान की सबसे बड़ी ताकत बन चुका है 🤖 Chat से लेकर car driving तक, हर जगह AI का जादू चल रहा है Future उन्हीं का है जो AI को समझेंगे 💡”
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- केडी अस्पताल ने लाभ देने से किया इनकार, कर्ज लेकर कराया इलाज; न्याय की गुहार लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा पीड़ित। जनपद मथुरा की छाता तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में शेरगढ़ निवासी पीड़ित व्यक्ति ने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अपने पिता का इलाज कार्ड द्वारा नहीं होने का गंभीर आरोप हॉस्पिटल पर लगाया। सरकार की 'आयुष्मान भारत योजना' जहाँ गरीबों के लिए वरदान मानी जाती है, वहीं जमीनी स्तर पर कुछ अस्पतालों की मनमानी इस योजना को ठेंगा दिखा रही है। ताज़ा मामला छाता के शेरगढ़ से सामने आया है, जहाँ एक पीड़ित आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद मुफ्त इलाज न होने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन ने कार्ड स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। और उसके बीमार पिता के इलाज का पूरा खर्च अस्पताल ने ले लिया, और उसके पिता की मौत हो गई। क्या है पूरा मामला? पीड़ित बिजेंदर तिवारी निवासी नगला पछेया शेरगढ़ ने बताया कि वह अपने पिता को लेकर पिछले दिनों केडी अस्पताल में भर्ती के लिए गया हुआ था। उसके पास सरकार द्वारा जारी वैध आयुष्मान कार्ड था। जब उसने अस्पताल प्रशासन से कार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज की मांग की, तो उसे यह कहकर टाल दिया गया कि यह बीमारी इस कार्ड के अंतर्गत कवर नहीं होती"। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल ने उसे इलाज शुरू करने के लिए नकदी जमा करने का दबाव बनाया। मजबूरी में पीड़ित को अपनी जमा-पूंजी खर्च करनी पड़ी और भारी ब्याज पर कर्ज लेकर अस्पताल का बिल चुकाना पड़ा। इलाज में मोटी रकम खर्च होने के बाद अब पीड़ित न्याय के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और जिलाधिकारी (DM) को लिखित शिकायत भी की, ओर अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई और खर्च हुए पैसों की वापसी की मांग की है।2
- महावन तहसील के गांव के संत बाबा टीकम दास त्यागी अपनी भूमि के कब्जे के शिकायत को लेकर लगा रहा तहसील के चक्कर नहीं कर रही पुलिस सुनवाई दे रही बाबा को धमकी1
- मथुरा जनपद के कोसीकलां के आर्य नगर स्थित आर्य समाज धर्मशाला में नवनिर्मित महर्षि दयानंद भवन का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने किया1
- इगलास : कोतवाली क्षेत्र में मुहरैनी मोड़ के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक सवार युवक ने नशे की हालत में सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। गांव बिझैहरा निवासी राकेश पुत्र कमल सिंह अपनी पत्नी रजनी देवी और 85 वर्षीय मां नारायणी देवी के साथ बाइक से गांव हस्तपुर में एक गमी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे मुहरैनी मोड़ के समीप पहुंचे, सामने से आ रहे बाइक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में नारायणी देवी ने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों ने मृतका का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं, हादसे में शामिल दूसरे बाइक सवार रोहताश को भी नशे की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- सासनी में गांव रूदायन रोड स्थित जरैया मोड़ पर रविवार देर रात अंगूर की बेटी ने अपना कमाल दिखा दिया। मैरिज होम के बाहर सुरा सेवन को लेकर बाराती और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। पहले तो मुंहवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले, थोडी ही देर में दोनों ओर से लडाकुओं ने कमर से बेल्टें खोलकर चलाना शुरू कर दिया। हंगामे और अफरा-तफरी के बीच विवाह समारोह में आए मेहमानों ने खुद को बचाने के लिए गेस्ट हाउस के दरवाजे तक अंदर से बंद कर लिए। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार, रुदायन रोड स्थित एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बताते हैं कि कुछ बाराती गेस्ट हाउस से थोड़ी दूर सड़क पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। पास के कुछ स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्ष सड़क पर ही एक-दूसरे पर टूट पड़े। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में भी काफी देर तक मारपीट जारी रही। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बाराती और ग्रामीण एक-दूसरे को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं। स्थिति बेकाबू होते देख बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर कर मामले को शांत कराया गया। मारपीट युद्ध में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच रात में ही विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।3
- 51 कलशों के साथ निकली शोभा यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र। आपको बतादे कि दिव्य योग कला मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कलश यात्रा में 51 कलशों के साथ महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से नगर भ्रमण पर निकलीं। पूरे वातावरण में भजन-कीर्तन और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, जिससे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इस पावन यात्रा का शुभारंभ पूज्य श्री श्री 108 कलाधर जी महाराज द्वारा विधि-विधान से किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कथा के माध्यम से मनुष्य को धर्म, कर्म और भक्ति और योग का मार्ग मिलता है। कथा के प्रथम दिवस पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया गया। साथ ही भक्त ध्रुव की प्रेरणादायक कथा सुनाई गई, जिसमें उनकी अटूट भक्ति और दृढ़ संकल्प का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया गया। महाराज श्री ने मां की महिमा का भी विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। इसके अलावा गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी भक्तजन कथा श्रवण कर प्रभु भक्ति में लीन नजर आए।1
- मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद मथुरा की जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से सम्पन्न हो गया। चुनाव प्रक्रिया में शिक्षकों की एकजुटता और आपसी सहमति का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। निर्वाचन अधिकारी भगवान स्वरूप शर्मा ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि *शिवकुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, राजकुमार अत्री को जिला मंत्री तथा राकेश कुमार ठकुरेला को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।* तीनों पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह राणा, मंडलीय मंत्री जयप्रकाश शर्मा, जगवीर सिंह नौहवार (प्रत्याशी एमएलसी), मु. यूनुस, भगवान स्वरूप शर्मा (मंडल अध्यक्ष अलीगढ़) एवं पूरन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनोज सिंह छौंकर, विधान चंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार पटेल, रविशंकर त्रिपाठी, जीवनलाल, राजकुमार अत्रि, प्रशांत शर्मा, रजनीश जायसवाल, बंशीधर, ओमप्रकाश शर्मा, विशंभर दयाल, अनिल कुमार विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह सेंगर, राजेश कुमार यादव, लोकेंद्र सिंह, बलदेव प्रसाद, चंद्रशेखर, राकेश कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार यादव, रविकांत यादव, दिनेश कुमार यादव, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार यादव, शिल्पी श्रीवास्तव, नरेश कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार, डालचंद कुशवाहा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि शेष कार्यकारिणी के पदों का चयन भी आपसी सहमति से शीघ्र ही किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षक हितों की रक्षा करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।3
- मथुरा जनपद के कोसीकलां में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हो रहे आए दिन झगड़ा जिसको लेकर विद्युत विभाग के एक्स इन लोगों से क्या कहा जरा सुने1
- हाथरस के सासनी में जरैया मोड़ रुदायन रोड पर कल देर रात बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हुई। यह विवाद बारातियों के शराब पीने और स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें रोकने के बाद शुरू हुआ। जानकारी के अनुसार, कुछ बाराती मैरिज होम के बाहर थोड़ी दूर पर शराब पी रहे थे, जिस पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। घटनास्थल पर काफी हंगामा और अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों को भी झगड़े का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने भी मारपीट जारी रही। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट होते हुए साफ देखा जा सकता है। विवाह समारोह में शामिल कुछ लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए गेस्ट हाउस को अंदर से बंद कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। हालांकि, इन सब के बावजूद विवाह समारोह संपन्न हो गया।1