Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वास्थ्य खंड शाहपुर की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित; डॉ. उमेश भारती ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जनसंपर्क NEWS
स्वास्थ्य खंड शाहपुर की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित; डॉ. उमेश भारती ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज। सुजानपुर सुजानपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजरी महाजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर बच्चा डॉक्टर या इंजीनियर नहीं बन सकता। उन्होंने बच्चों से अपने पोटेंशियल (क्षमता) को पहचानने और खेलों में भी अपना भविष्य तलाशने की कोशिश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भी बच्चों के लिए बेहतर भविष्य और करियर की अपार संभावनाएं हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।1
- *बीडीसी बमसण की नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट* समीरपुर खंड विकास समिति (बीडीसी) बमसण की भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा एवं उपाध्यक्ष सुरिंदर ने बीडीसी सदस्यों तथा भाजपा समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के समीरपुर स्थित निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। प्रोफेसर धूमल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफलता की कामना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताओं को समझते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होना चाहिए।1
- देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान....1
- सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक हुई भारी वारिश के बाद दिन को धूप निकलने पर किसानों ने ली राहत की सांस। इस समय मक्की की फ़सल अपनी चर्म सीमा पर पहुंच चुकी है।कुछ स्थानों पर किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।कुछ स्थानों पर जंगली जानवरों के डर से किसानों ने कच्ची फ़सल काट ली।अब मौसम का डर सताने लगा है।1
- नूरपुर कॉलेज में तीन नए पीजी कोर्सों को मुख्यमंत्री की मंजूरी नूरपुर कॉलेज में तीन नए पीजी कोर्सों को मुख्यमंत्री की मंजूरी गौ सदन के लिए 40 लाख स्वीकृत एमए अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल की कक्षाएं शुरू होंगी खज्जियां गौ सदन के लिए 40 लाख रुपये की मंजूरी लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -नूरपुर के सरकारी कॉलेज से जुड़ी शैक्षणिक सुविधाओं और क्षेत्र के पशु संरक्षण ढांचे को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। नीति महाजन ने कहा की आधिकारिक पत्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय नूरपुर में तीन नए स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत कॉलेज में एमए अंग्रेजी, एमए इतिहास और एमए भूगोल की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।इसके लिए नीति महाजन ने मुख्यमंत्री सुखू का धन्यवाद किया हैं! उन्होंने कहा की पत्र मे आधिकारिक निर्देशों के अनुसार शिमला स्थित उच्च शिक्षा निदेशक को इन तीनों पीजी पाठ्यक्रमों को शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों के शुरू होने से नूरपुर तथा आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य स्थानों का रुख करने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्तर पर स्नातकोत्तर शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। खज्जियां में गौ सदन के लिए 40 लाख रुपये नगरपरिषद अध्यक्ष नीति महाजन ने कहा की इसी आधिकारिक प्रक्रिया के तहत नूरपुर के खज्जियां में गौ सदन के लिए भी वित्तीय सहायता मंजूर की गई है। योजना विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कुल 250 लाख रुपये की अतिरिक्त निधि स्वीकृत की है, जिसमें नूरपुर स्थित गौ सदन के लिए 40 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि की प्रारंभिक 30 प्रतिशत किस्त के रूप में 12 लाख रुपये जारी किए जा रहे हैं। यह निर्णय नूरपुर नगर परिषद की अध्यक्ष नीति महाजन द्वारा प्रस्तुत औपचारिक प्रतिनिधित्व के बाद सामने आया है। स्वीकृत 250 लाख रुपये में से फिलहाल 30 प्रतिशत यानी 75 लाख रुपये की प्रारंभिक राशि जारी की जा रही है। परियोजनावार नूरपुर गौ सदन के लिए 12 लाख रुपये शामिल हैं। 10 कार्य दिवस में जारी करनी होगी राशि ज्ञापन में संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि स्वीकृत निधि को कार्यान्वयन एजेंसियों को 10 कार्य दिवसों के भीतर जारी किया जाए। इन फैसलों को नूरपुर में उच्च शिक्षा के विस्तार और क्षेत्र में पशु संरक्षण के लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बाइट -नीति महाजन, अध्यक्ष नगरपरिषद नूरपुर1
- KNH Shimla से गायनी सेवाएं शिफ्ट करने का विरोध | सचिवालय मार्च में पुलिस से झड़प | Shimla News KNH Shimla से गायनी सेवाएं शिफ्ट करने का विरोध | सचिवालय मार्च में पुलिस से झड़प | Shimla News1
- रोज पब्लिक स्कूल सुलयाली मे हर्षोल्लास से हिन्दी पखवाड़े हुआ शुभारंभ संजीव कुमार ( कांगडा जिला)1
- पॉलीटैक्निक कॉलेज बड़ू में आरंभ हुआ 5-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम एआई और अन्य अत्याधुनिक टैक्नोलजीज के गुर सीखेंगे बहुतकनीकी, आईटीआई और अन्य संस्थानों के शिक्षक हमीरपुर राजकीय पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर (बड़ू) के परिसर में मंगलवार को शिक्षकों के लिए ‘एमर्जिंग टैक्नोलॉजी फॉर एजूकेटर्स’ विषय पर पांच-दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू हो गया। 19 सितंबर तक चलने वाला यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम ई एंड आईसीटी अकादमी के माध्यम से सी-डैक मोहाली द्वारा प्रायोजित किया गया है। इस संस्थान में दूसरी बार सी-डैक के माध्यम से इस तरह का उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पॉलीटैक्निक संस्थानों और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों सहित अन्य प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के 36 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस 5-दिवसीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ सी-डैक मोहाली के ई-ग्रेड वैज्ञानिक डॉ. बलविंदर सिंह ने किया। पहले सत्र में डॉ. बलविंदर सिंह ने एआई तकनीक के अलग-अलग क्षेत्रों में उपयोग, इस अत्याधुनिक तकनीक के फायदों और भविष्य में इस क्षेत्र में हो रही रिसर्च के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दूसरे सत्र में आईआईटी रोपड़ की विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने एआई टूल्स के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त ई एंड आईसीटी अकादमी की प्रोजेक्ट इंजीनियर सोनिया बड़गुजर ने रिसर्च में उपयोग होने वाले एआई टूल्स के बारे में जानकारी दी। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम पॉलीटैक्निक कॉलेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य चंद्र शेखर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. पंकज ठाकुर मुख्य समन्वयक और इसी विभाग के वरुण गुप्ता सह-समन्वयक की भूमिका निभा रहे हैं।2
- बिन माँ का बच्चा ऐसे पलता है ll हम धर्म क्षेत्रवाद भाषावाद जातिवाद में पड़े हुए हैं ❓1