logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज इलाके में सरे बाजार हुई चेन स्नेचिंग की एक घटना का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। बीते 10 दिन पूर्व, मुख्य बाजार में पति-पत्नी सब्जी ले रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को पीछे से झपट्टा मारकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई थी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में न तो अभी तक कोई मामला दर्ज किया है और न ही कोई कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण आज पीड़ित ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

6 hrs ago
user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के टरननगंज इलाके में सरे बाजार हुई चेन स्नेचिंग की एक घटना का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। बीते 10 दिन पूर्व, मुख्य बाजार में पति-पत्नी सब्जी ले रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को पीछे से झपट्टा मारकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई थी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में न तो अभी तक कोई मामला दर्ज किया है और न ही कोई कार्रवाई की है। पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण आज पीड़ित ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आयशा और इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा एक प्रदर्शन किया गया।
    1
    आयशा और इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा एक प्रदर्शन किया गया।
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में, अखिलेश यादव जी ने आगामी टिकट वितरण प्रक्रिया के लिए विभिन्न प्रत्याशियों के साक्षात्कार लिए।
    1
    उत्तर प्रदेश में, अखिलेश यादव जी ने आगामी टिकट वितरण प्रक्रिया के लिए विभिन्न प्रत्याशियों के साक्षात्कार लिए।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जनपद जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। औरैया की ओर से चित्रकूट जा रहा यह ट्रक भीषण हादसे का शिकार हुआ, जिसमें महाराष्ट्र निवासी चालक अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक में मौजूद हेल्पर को मामूली चोटें आईं। ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, और दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत दल ने घायल चालक अब्दुल को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हेल्पर का प्राथमिक उपचार किया गया। यह हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 210.9 किलोमीटर पर हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले की जांच अभी जारी है।
    2
    जनपद जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। औरैया की ओर से चित्रकूट जा रहा यह ट्रक भीषण हादसे का शिकार हुआ, जिसमें महाराष्ट्र निवासी चालक अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ट्रक में मौजूद हेल्पर को मामूली चोटें आईं। ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, और दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही जालौन कोतवाली पुलिस और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की राहत एवं बचाव टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। राहत दल ने घायल चालक अब्दुल को कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हेल्पर का प्राथमिक उपचार किया गया। यह हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 210.9 किलोमीटर पर हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मामले की जांच अभी जारी है।
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • जालौन के कोंच में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ता ओपी अग्रवाल द्वारा की गई शिकायत के बाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, सीएमओ को अस्पताल में स्थापित हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड मशीन बंद मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब तलब करते हुए कारण पूछा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की सुविधा से जुड़े उपकरण लंबे समय तक बंद नहीं रहने चाहिए और सभी आवश्यक सेवाएं नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए। सीएमओ ने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया, जिसमें मरीजों को मिलने वाला उपचार, दवा वितरण, स्वच्छता और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता शामिल थी। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार करने और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद, डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने कहा कि हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड मशीन की सेवाएं जल्द शुरू कराई जाएंगी, ताकि क्षेत्रीय लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार अस्पतालों की निगरानी कर रहा है और जहां भी कमियां मिलेंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
    1
    जालौन के कोंच में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ता ओपी अग्रवाल द्वारा की गई शिकायत के बाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने सोमवार शाम करीब 4:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान, सीएमओ को अस्पताल में स्थापित हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड मशीन बंद मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब तलब करते हुए कारण पूछा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन की सुविधा से जुड़े उपकरण लंबे समय तक बंद नहीं रहने चाहिए और सभी आवश्यक सेवाएं नियमित रूप से संचालित होनी चाहिए।

सीएमओ ने अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया, जिसमें मरीजों को मिलने वाला उपचार, दवा वितरण, स्वच्छता और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता शामिल थी। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार करने और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद, डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने कहा कि हेल्थ एटीएम और अल्ट्रासाउंड मशीन की सेवाएं जल्द शुरू कराई जाएंगी, ताकि क्षेत्रीय लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि स्वास्थ्य विभाग लगातार अस्पतालों की निगरानी कर रहा है और जहां भी कमियां मिलेंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा, जिससे मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले की जालौन तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में एक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जालौन तहसील सभागार में हुए इस आयोजन के दौरान, आधा सैकड़ा से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।
    1
    जालौन जिले की जालौन तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में एक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जालौन तहसील सभागार में हुए इस आयोजन के दौरान, आधा सैकड़ा से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जनपद जालौन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सोमवार को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिसमें सबसे प्रमुख अस्पताल परिसर में स्थापित हेल्थ एटीएम का बंद मिलना और लंबे समय से बहुप्रतीक्षित अल्ट्रासाउंड सेवा का भी शुरू न होना था। सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। हेल्थ एटीएम के बंद पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी और इसे जल्द संचालित कराने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड सेवा के संबंध में सीएमओ ने बताया कि आवश्यक लॉजिस्टिक और तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण यह सेवा फिलहाल शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होते ही सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी चिकित्सा उपकरणों को नियमित रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, तो संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
    2
    जनपद जालौन में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सोमवार को कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिसमें सबसे प्रमुख अस्पताल परिसर में स्थापित हेल्थ एटीएम का बंद मिलना और लंबे समय से बहुप्रतीक्षित अल्ट्रासाउंड सेवा का भी शुरू न होना था।

सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे ओपीडी, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। हेल्थ एटीएम के बंद पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जानकारी मांगी और इसे जल्द संचालित कराने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड सेवा के संबंध में सीएमओ ने बताया कि आवश्यक लॉजिस्टिक और तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण यह सेवा फिलहाल शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होते ही सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू कर दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के मरीजों को अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी चिकित्सा उपकरणों को नियमित रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। सीएमओ ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है और यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है, तो संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • सोमवार को अकबरपुर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर, जिलाधिकारी कपिल सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने अपनी समस्याओं के साथ आए पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान, उन्होंने सभी सामने आईं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
    1
    सोमवार को अकबरपुर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर, जिलाधिकारी कपिल सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने अपनी समस्याओं के साथ आए पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान, उन्होंने सभी सामने आईं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सोमवार सुबह करीब 6 बजे जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। यह दुर्घटना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 210.9 किलोमीटर पॉइंट पर हुई, जब ट्रक संख्या MH-41-AU-7657 औरैया से चित्रकूट की ओर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि हेल्पर को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
    1
    सोमवार सुबह करीब 6 बजे जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। यह दुर्घटना बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 210.9 किलोमीटर पॉइंट पर हुई, जब ट्रक संख्या MH-41-AU-7657 औरैया से चित्रकूट की ओर जा रहा था और अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया।

इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि हेल्पर को मामूली चोटें आईं। दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.