logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राँची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई: 13 दिनों में कटे 44,522 चालान, फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर सीधे होगी जेल राँची। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए राँची पुलिस सख्त रुख अपना रही है। आज (13 सितंबर 2026) वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), राँची के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। ​13 दिनों में रिकॉर्ड कार्रवाई यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 के बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कुल 44,522 चालान निर्गत किए गए हैं। पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है। ​फर्जी नंबर प्लेट लगाने वालों को चेतावनी: सीधे दर्ज होगी FIR राँची यातायात पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। ​इसके साथ ही पुलिस ने एक कड़ा चेतावनी संदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी चालक अपने वाहन पर किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर परिचालन न करें। यदि कोई भी व्यक्ति किसी फर्जी या दूसरे वाहन के नंबर के साथ पकड़ा जाता है, तो: ​संबंधित वाहन को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। ​वाहन चालक के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की जाएगी। ​आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ​यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर फर्जीवाड़ा और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

23 hrs ago
user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
Insurance Agent लापुंग, रांची, झारखंड•
23 hrs ago
3aee2ad6-1a83-4d2b-9f99-f60a3bcc5d33

राँची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई: 13 दिनों में कटे 44,522 चालान, फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर सीधे होगी जेल राँची। शहर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए राँची पुलिस सख्त रुख अपना रही है। आज (13 सितंबर 2026) वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), राँची के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। ​13 दिनों में रिकॉर्ड कार्रवाई यातायात पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 के बीच नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कुल 44,522 चालान निर्गत किए गए हैं। पुलिस की इस लगातार कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है। ​फर्जी नंबर प्लेट लगाने वालों को चेतावनी: सीधे दर्ज होगी FIR राँची यातायात पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। ​इसके साथ ही पुलिस ने एक कड़ा चेतावनी संदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी चालक अपने वाहन पर किसी अन्य वाहन का नंबर लगाकर परिचालन न करें। यदि कोई भी व्यक्ति किसी फर्जी या दूसरे वाहन के नंबर के साथ पकड़ा जाता है, तो: ​संबंधित वाहन को तुरंत जब्त कर लिया जाएगा। ​वाहन चालक के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की जाएगी। ​आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। ​यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़कों पर फर्जीवाड़ा और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More news from झारखंड and nearby areas
  • डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोजेश्वर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं समर्पण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के संगीत शिक्षक अंबर अवनीश पाठक ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं रूपनवा रूपुल एवं सुमिता कुमारी तथा शिक्षकों एस.आर.आर मिश्रा, एम. गौरी शंकर, जे.बी. मलिक, विकास रंजन, मृत्युंजय कुमार सिंह एवं ईश्वर नाथ झा ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
    1
    डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी में हिंदी दिवस के अवसर पर एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोजेश्वर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ ही हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं समर्पण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में विद्यालय के संगीत शिक्षक अंबर अवनीश पाठक ने मधुर भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं रूपनवा रूपुल एवं सुमिता कुमारी तथा शिक्षकों एस.आर.आर मिश्रा, एम. गौरी शंकर, जे.बी. मलिक, विकास रंजन, मृत्युंजय कुमार सिंह एवं ईश्वर नाथ झा ने हिंदी भाषा की महत्ता, उपयोगिता, समृद्ध साहित्यिक परंपरा तथा वर्तमान समय में हिंदी की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं को जोड़ने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए विद्यार्थियों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    5 hrs ago
  • आज न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति के द्वारा रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। आज न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति के द्वारा रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर पूजा पंडाल के सामने रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया हैं। वही प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया गया है। पूजा समिति के पदाधिकारी ने बताया कि 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
    1
    आज न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति के द्वारा रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं।

आज न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति के द्वारा रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं।
न्यू विद्यार्थी विकास क्लब गणेश पूजा समिति बसिया रोड़ सिसई के द्वारा आज मंगलवार को गणेश पूजा के शुभ अवसर पर पूजा पंडाल के सामने रंगारंग नागपुरी प्रोग्राम का भव्य आयोजन किया गया हैं। वही प्रोग्राम स्थल के सामने ड्रैगन, नौका, झूला, खेल तमाशा, साहित विभिन्न प्रकार के दुकानें सजाया  गया है। पूजा समिति के पदाधिकारी ने बताया कि 11 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी
    1
    चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी


चतरा के सदर अंचल क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जमीन का म्यूटेशन कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी सदर अंचल स्थित कर्मचारी भवन से की गई। लेम पंचायत हल्का संख्या-7 में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    24 min ago
  • आयोजित मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का देर शाम हुआ समापन अतिथियों ने खेलाडियों का मनोबल बढ़ाया उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के बरही चटकपुर में एस टी फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित हुआ था जिसका समापन सोमवार को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के उपस्थित में हुआ इस अवसर पर खेलाडियों का खेल देख उन खेलाडियों का मनोबल बढ़ाते हुए अभिभावकों से अपील किया गया और कहा बच्चो के इच्छा के अनुसार उसके कैरियर पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी प्लेटफॉर्म मिले और वह एक पहचान बना सके इससे बच्चों का मानशिक एवं शारीरिक विकास भी होता है।
    1
    आयोजित मनी प्राइज फुटबॉल प्रतियोगिता का देर शाम हुआ समापन अतिथियों ने खेलाडियों का मनोबल बढ़ाया
उक्त फुटबॉल प्रतियोगिता लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत के बरही चटकपुर में एस टी फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित हुआ था जिसका समापन सोमवार को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के उपस्थित में हुआ इस अवसर पर खेलाडियों का खेल देख उन खेलाडियों का मनोबल बढ़ाते हुए अभिभावकों से अपील किया गया और कहा बच्चो के इच्छा के अनुसार उसके कैरियर पर ध्यान देने की जरूरत है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अच्छी प्लेटफॉर्म मिले और वह एक पहचान बना सके इससे बच्चों का मानशिक एवं शारीरिक विकास भी होता है।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi
    1
    दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया
    1
    लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया 
लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गुमला की करमटोली रोड बनी हादसों का वजह, 7 KM में एक भी ठोकर नहीं! गुमला की करमटोली रोड पर सिंगल सड़क और स्पीड ब्रेकर का अभाव लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। घनी आबादी वाले इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों ने संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।
    1
    गुमला की करमटोली रोड बनी हादसों का वजह, 7 KM में एक भी ठोकर नहीं!
गुमला की करमटोली रोड पर सिंगल सड़क और स्पीड ब्रेकर का अभाव लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। घनी आबादी वाले इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के चलते हादसे का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों ने संबंधित विभाग से संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सड़क सुरक्षा के जरूरी इंतजाम करने की मांग की है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • कर्रा प्रखंड में गणेश पूजा की शुभारंभ। गणपति आयो बाप्पा गाना से भक्ति मय हुआ क्षेत्र। कर्रा प्रखंड में गणेश पूजा की शुभारंभ सोमवार को विधि विधान के साथ किया गया। भक्तों ने निर्जला उपवास रखकर भगवान गणेश का प्रतिमा को पंडालों में स्थापित किया। पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ भक्तों को पुजा अर्चना कराया गया। कर्रा प्रखंड के कर्रा स्थित महतो टोली, लोधमा और गोविंदपुर में भव्य पंडाल और लाईटिंग का आकर्षण का केंद्र बना रहा। कहा जाता है प्रत्येक बर्ष भाद्र प्रतिपक्ष के चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पुजा आरंभ होता है जो लगातार पूजा 10 दिनों तक चलता है। भगवान गणेश को बीगन हरता भी कहा जाता है। जो भी भक्त भगवान गणेश का श्राद्धा और सच्चे मन से पुजा करता है उसका सभी कष्ट दुर हो जाता है। हिंदू धर्म में कोई भी पुजा हो सर्व प्रथम भगवान गणेश का पुजा से आरंभ किया जाता है। गणपति आयो बाबा, रिद्धि सिद्धि पायो गाना से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
    1
    कर्रा प्रखंड में गणेश पूजा की शुभारंभ। गणपति आयो बाप्पा गाना से भक्ति मय हुआ क्षेत्र।
कर्रा प्रखंड में गणेश पूजा की शुभारंभ सोमवार को विधि विधान के साथ किया गया। 
भक्तों ने निर्जला उपवास रखकर भगवान गणेश का प्रतिमा को पंडालों में स्थापित किया। पंडितों द्वारा विधि विधान के साथ भक्तों को पुजा अर्चना कराया गया।
कर्रा प्रखंड के कर्रा स्थित महतो टोली, लोधमा और गोविंदपुर में भव्य पंडाल और लाईटिंग का आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कहा जाता है प्रत्येक बर्ष भाद्र प्रतिपक्ष के चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का पुजा आरंभ होता है जो लगातार पूजा 10 दिनों तक चलता है।
भगवान गणेश को बीगन हरता भी कहा जाता है। जो भी भक्त भगवान गणेश का श्राद्धा और सच्चे मन से पुजा करता है उसका सभी कष्ट दुर हो जाता है। हिंदू धर्म में कोई भी पुजा हो सर्व प्रथम भगवान गणेश का पुजा से आरंभ किया जाता है।
गणपति आयो बाबा, रिद्धि सिद्धि पायो गाना से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.