कालियागंज से भागलपुर पहुंचानी थी स्मैक, चथरियापीर में पुलिस ने दबोचा दंपती आईटीबीपी कैंप के पास बस का इंतजार कर रहे थे दोनों, तलाशी में 204.9 ग्राम स्मैक बरामद कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों कालियागंज से स्मैक लेकर भागलपुर डिलीवरी के लिए जा रहे थे। पूर्णिया से ऑटो पकड़कर दोनों पति-पत्नी कोढ़ा थाना क्षेत्र के चथरियापीर स्थित आईटीबीपी कैंप के समीप पहुंचे थे। यहां दोनों भागलपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कोढ़ा पुलिस को दंपती के संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगी। सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना के अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार पुलिस टीम के साथ चथरियापीर स्थित आईटीबीपी कैंप के पास पहुंचे। पुलिस को देखते ही दोनों पति-पत्नी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट सह कोढ़ा अंचलाधिकारी संजीव कुमार की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के पर्स से स्मैक का एक पैकेट बरामद हुआ। वहीं उसके पति की जींस की जेब से भी स्मैक का एक पैकेट और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पास से कुल 204.9 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार और उसकी पत्नी लुक्खी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों शांतिनगर मुखरी टोला, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के साथ एसआई मनोहर कुमार, एसआई कौशल कुमार, एसआई विनीता कुमारी, महिला पुलिस बल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

- जमुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का RJD ने पुतला दहन किया। पटना की सड़कों पर RJD का हल्ला बोल! राजधानी पटना में आज RJD महिला कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन। सम्राट चौधरी के मुरेठा वाले पुतले के साथ सड़क पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। जमुई की घटना को लेकर सरकार से जवाब और कार्रवाई की मांग को लेकर RJD का प्रदर्शन।1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- #Instragramtips #tredingsreels #reelsvideo #viralpost #purneabihar1
- गणेश जी का विसर्जन बिरौली बाजार का सूरज कुमार यादव जी / बिरौली बाजार का1
- आवास प्लस 2.0 की पात्रता सूची को लेकर ग्राम सभा आयोजित ग्राम पंचायत राज आवास प्लस 2.0 की पात्रता सूची को लेकर ग्राम सभा आयोजित ग्राम पंचायत राज जलालगढ़ के पंचायत भवन परिसर में बुधवार को मुखिया रूशन देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार दास की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2.0 (2024) के माध्यम से जोड़े गए परिवारों की प्रतीक्षा सूची में शामिल लाभुकों की पात्रता एवं अपात्रता का अंतिम अनुमोदन किए जाने को लेकर चर्चा की गई। ग्राम सभा का आयोजन भारत सरकार, ग्रामीण विकास विभाग बिहार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण पूर्णिया तथा प्रखंड कार्यालय जलालगढ़ से प्राप्त निर्देश के आलोक में किया गया। इस दौरान सूची में शामिल परिवारों के संबंध में आवश्यक जानकारी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी गई।बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जनता तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। ग्राम सभा के माध्यम से पात्र एवं अपात्र परिवारों का सत्यापन कर सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरी की गई।1
- कहलगांव नगर पंचायत चेयरमैन संजीव कुमार जी ने प्रेसवार्ता में आरोप बेबुनियाद बताया। भागलपुर जिला कहलगांव नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव कुमार ने मिडिया को जानकारी दी बिकाश योजना में बिकाश कि कार्यों को गिनती गिनाए।1
- #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar1
- पंचायत स्तरीय एक दिवसीय जांच शिविर आयोजित।कस्बा में पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न योजनाओं की जांच को लेकर एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक जांच की। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।1
- यह बिहार के मुख्यमंत्री हैं या अपराधियों के वकील? #viral यह बिहार के मुख्यमंत्री हैं या अपराधियों के वकील? सम्राट चौधरी ने दी अपराधियों को सलाह "रील नहीं बनाओगे तो नहीं पकड़े जाओगे"1