निरसा आस्था का महापर्व चैती छठ : निरसा व मैथन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आस्था का महापर्व चैती छठ : निरसा व मैथन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ निरसा/मैथन : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ के अवसर पर निरसा एवं मैथन क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया। छठ व्रत के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर उमड़ पड़े और डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। घाटों पर सुबह से ही व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे सूर्यास्त का समय नजदीक आया, पूरा वातावरण छठ गीतों और भक्ति भाव से गूंज उठा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सूप और दउरा में प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचीं और विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। इसी बीच निरसा विधायक अरूप चटर्जी की धर्मपत्नी आनंदिता चटर्जी भी घाट पर पहुंचीं और छठ व्रतधारियों के साथ मिलकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर छठी मइया से अपने परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। घाटों पर मौजूद लोगों ने बताया कि छठ पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देता है। अब सभी व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए हैं, जिसके साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
निरसा आस्था का महापर्व चैती छठ : निरसा व मैथन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आस्था का महापर्व चैती छठ : निरसा व मैथन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ निरसा/मैथन : लोक आस्था का महापर्व चैती
छठ के अवसर पर निरसा एवं मैथन क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया। छठ व्रत के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाटों पर उमड़ पड़े और डूबते
हुए सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। घाटों पर सुबह से ही व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे सूर्यास्त का समय नजदीक आया, पूरा
वातावरण छठ गीतों और भक्ति भाव से गूंज उठा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सूप और दउरा में प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचीं और विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा और
व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय प्रशासन एवं स्वयंसेवकों ने मिलकर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा। इसी बीच निरसा विधायक अरूप
चटर्जी की धर्मपत्नी आनंदिता चटर्जी भी घाट पर पहुंचीं और छठ व्रतधारियों के साथ मिलकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए इस महापर्व की शुभकामनाएं दीं। श्रद्धालुओं
ने पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर छठी मइया से अपने परिवार और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की। घाटों पर मौजूद लोगों ने बताया कि छठ पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है,
बल्कि यह सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देता है। अब सभी व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए हैं, जिसके साथ ही इस चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।
- रामनवमी को लेकर चिरकुंडा में फ्लैग मार्च, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा ................... ................................ ! . निरसा: आगामी रामनवमी के मद्देनज़र क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज एसडीपीओ के नेतृत्व में चिरकुंडा पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने विभिन्न इलाकों में चिरकुण्डा , मुगमा , कंचनडीह , शाशन बड़िया , निरसा , कलियासोल , पतलाबाड़ी , पंचेत , बाबुडंगाल , जूनकुदर से फ्लैग मार्च करते हुऐ भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। फ्लैग मार्च की शुरुआत चिरकुंडा थाना परिसर से हुई, जो मुगमा, गलफरवाड़ी, निरसा, कलियासोल और पंचेत होते हुए पुनः चिरकुंडा में आकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में पड़ने वाले सभी प्रमुख और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने बताया कि रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। फ्लैग मार्च के दौरान जिन क्षेत्रों को संवेदनशील पाया गया है, वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।6
- धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार बुधवार की दोपहर निरसा अनुमंडल के कालूबथान ओपी पहुंचे और पूरे ओपी का औचक निरीक्षण किया।1
- Post by Manoj Kumar1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- Post by रियल मोशन न्यूज़1
- Post by Naam jan Kar kya karoge1
- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के गृह जिला जामताड़ा में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक अस्पताल को सील और दूसरे पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। बुधवार को उपायुक्त रवि आनंद के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सिटी हॉस्पिटल जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान ऑपरेशन थियेटर, सीसीटीवी फुटेज, मरीजों का रजिस्टर, फाइलें और अस्पताल परिसर में चल रही मेडिकल दुकान की जांच की गई। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला और मरीजों की जांच ऑप्टोमेट्रिस्ट द्वारा किए जाने की बात सामने आई। रजिस्टर में दर्ज कई मरीजों के मोबाइल नंबर बंद मिले या राजस्थान और केरल जैसे अन्य राज्यों के पाए गए, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और बढ़ गई। मौके पर ही डीसी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज करने और सिटी हॉस्पिटल को तत्काल सील करने का आदेश दिया। कुछ दस्तावेज और रजिस्टर भी जब्त किए गए हैं। इसके बाद प्रशासनिक टीम मंगलम नेत्रालय पहुंची, जहां आयुष्मान योजना के तहत मोतियाबिंद ऑपरेशन के नाम पर एक महीने में 600 से अधिक ऑपरेशन का दावा संदिग्ध पाया गया। प्रशासन ने संबंधित कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।1
- एसएसपी प्रभात कुमार ने कालूबथान ओपी का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश। निरसा धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार बुधवार की दोपहर निरसा अनुमंडल के कालूबथान ओपी पहुंचे और पूरे ओपी का औचक निरीक्षण किया। ओपी पहुंचते ही वहां मौजूद तमाम पदाधिकारियों और सशस्त्र बलों ने पुलिस कप्तान को सलामी दी। सलामी लेने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने उपस्थित सभी पुलिस बलों से व्यक्तिगत परिचय प्राप्त किया और उनके पास मौजूद हथियारों के संचालन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सशस्त्र बलों ने अपने अपने हथियारों को खोलकर अलग किया और फिर दोबारा जोड़कर पुलिस कप्तान को उसका प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्देश दिया कि सप्ताह में एक दिन ओपी में सभी सशस्त्र बलों के हथियारों का नियमित परीक्षण किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस बलों को जिन भी आवश्यक साजो-सामान की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता जिला स्तर से सुनिश्चित कराई जाएगी। इसके बाद एसएसपी ओपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न पंजी और दस्तावेजों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपी में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी और लंबित केसों के शीघ्र निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान प्रभात कुमार ने पूरे निरीक्षण को संतोषजनक बताया। मौके पर निरसा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी रजत मणि बाखला और कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश मिश्रा अपने पूरे दलबल के साथ उपस्थित थे। विशेष रूप से एसएसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक अधिकारी के पास अपना हथियार होना चाहिए। यदि किसी के पास हथियार उपलब्ध नहीं है तो वह तुरंत जिला से अपने नाम पर हथियार निर्गत करा लें, ताकि किसी भी परिस्थिति में पुलिस बल हालात से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम रह सके। वहीं आगामी रामनवमी पर्व को लेकर एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क और चाक-चौबंद है। उन्होंने कहा कि जिले में डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।7