Shuru
Apke Nagar Ki App…
11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM
Raj Talkies Raipur
11:30 AM, 03:00 PM, 06:15, 09:15 PM
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by "HASTE RAHO"1
- क्या आप सहेली ज्वेलर्स मे किसी भी स्किम मे पैसे तो जमा नहीं कर रही है अगर कर रहे है तो भूल जाइये अपने जमा पैसे जी हाँ क्योंकि जमा राशि मांगने पर दुकान मालिक आपको गंदे गंदे गालियों के साथ आप पर हाथ भी उठा सकता है,, और तो और पुलिस बुलाकर आपको पिटवाने के साथ रात भर थाने मे रखवा सकता है तो देखिये एक बेक़सूर ओरत के साथ क्या क्या हुआ......1
- हैदर अली ने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज का धन्यवाद देते हुए कहा की दरगाह का जो तामीर ( निर्माण)कार्य को पूरा करना हमारी पहली प्राथमिकता है।1
- रजत जयंती पर नगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य कलश यात्रा ने मोहा मन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम कोपरा:_ नगर में रजत जयंती समारोह के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही पूरा नगर धार्मिक माहौल में डूबा नजर आया। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा में शामिल हुईं। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे और भजन मंडलियों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में यह आयोजन विशेष रूप से किया गया है, जिसका उद्देश्य धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। पूरे आयोजन ने नगरवासियों के मन में गहरी छाप छोड़ी और श्रद्धा एवं उत्साह के इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।1
- भरदा कला में विधिक साक्षरता शिविर: श्रमिकों को बताए गए अधिकार और कानून, नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी, 2 मई शनिवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम भरदा कला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर श्रमिकों को उनके अधिकारों व विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मोहनी कंवर ने श्रमिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कई अधिनियमों पर प्रकाश डाला। पैरालीगल वालंटियर गोलू दास साहू ने श्रम कानून, बाल श्रम निषेध, बंधुआ मजदूरी प्रतिबंध सहित श्रमिकों के अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही नि:शुल्क विधिक सहायता व नालसा योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सरपंच शेखर दास कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रमिक उपस्थित रहे।1
- Post by गोविंद राम 92947315371
- 5 साल की बच्ची को एक आरोपी युवक के हाथों गंदे काम कुकर्म का शिकार होने से लोगो ने बच्चाई . सही समय पर गाँव के लोगो ने आरोपी को पकड़ लिया, और आरोपी बार - बार माफ़ी मांग रहा था लेकिन गुस्सये भीड़ ने फिर भी आरोपी को पीटते रहे.....1
- सपनों को मिली उड़ान: बलौदाबाजार कलेक्टर के साथ मेधावियों का 'खास लंच', सक्सेस टिप्स पाकर खिले टॉपर्स के चेहरे बलौदाबाजार | 30 अप्रैल 2026 जब जिले का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी खुद मेज पर बैठकर बच्चों को भोजन परोसे और उनके भविष्य के सपनों को पंख दे, तो वह पल किसी उत्सव से कम नहीं होता। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के होनहार विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उनके जीवन की सबसे हसीन यादों में शुमार हो गया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने परीक्षा के टॉपर्स को न केवल सम्मानित किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन किया और उन्हें जीवन में 'स्टेट टॉपर' से 'सक्सेसफुल लीडर' बनने के गुर सिखाए। लंच पर 'सक्सेस संवाद': कलेक्टर बने मार्गदर्शक संयुक्त जिला कार्यालय का वेटिंग हॉल आज एक अनौपचारिक पाठशाला में बदल गया था। कलेक्टर श्री शर्मा ने जिले के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को 'लंच' पर आमंत्रित किया था। भोजन के दौरान कोई प्रोटोकॉल नहीं था, बस एक गुरु और शिष्यों के बीच का आत्मीय संवाद था। कलेक्टर के अनमोल टिप्स: दबाव नहीं, रुचि चुनें: करियर का चुनाव हमेशा अपनी पसंद के अनुसार करें। अनुशासन ही कुंजी है: कड़ी मेहनत और स्मार्ट वर्क के बीच संतुलन बनाना सीखें। स्वयं पर विश्वास: जब भी कभी कमजोर महसूस करें, तो आज के इस गौरवशाली पल को याद करना कि आप ही वो मेधावी हैं जिन्होंने संघर्ष कर मुकाम पाया। जिज्ञासु वर्मा ने रचा इतिहास: स्टेट टॉपर का हुआ सम्मान सभाकक्ष में आयोजित भव्य 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में कलेक्टर ने 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और ज्ञान के प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट किए। इस वर्ष पलारी के जिज्ञासु वर्मा (12वीं) ने 98.60% अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान (State Topper) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कलेक्टर ने खरगोश और कछुआ की कहानी का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन की यह 5 से 7 साल की यात्रा चुनौतियों से भरी होगी, लेकिन निरंतरता और जुनून आपको हर बाधा से पार ले जाएगा। सम्मानित होने वाले जिले के चमकते सितारे कक्षा 12वीं के होनहार: जिज्ञासु वर्मा (सरस्वती शिशु मंदिर पलारी): 98.60% (स्टेट टॉपर) नितेश कुमार देवांगन (कटगी): राज्य में 9वां स्थान रूपेश कुमार साहू (डमरू): जिले में प्रथम सूर्यप्रकाश (दतरेंगी): जिले में द्वितीय गौरी त्रिवेदी (भाटापारा): जिले में तृतीय अनिशा साहू (कसडोल): जिले में चतुर्थ लक्की चौधरी (कसडोल): जिले में पंचम कक्षा 10वीं के लाडले: ईशा सोनवानी (गुरुकुल बलौदाबाजार): जिले में प्रथम विभा वर्मा (सण्डी): द्वितीय स्थान अनम फातिमा (भाटापारा): तृतीय स्थान सुरभि वर्मा (लवन): चतुर्थ स्थान मधु (कोयदा) एवं गीतिका वर्मा (बलौदाबाजार): पंचम स्थान गर्व से भर आए अभिभावकों के चेहरे समारोह में जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल और जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे भी मौजूद रहे। डीईओ ने बताया कि इस वर्ष जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम 75.53% और 12वीं का 78% रहा। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कलेक्टर सर के साथ बैठकर भोजन करना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था। इस मुलाकात ने उनके आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया है। अब वे अपने लक्ष्यों को पाने के लिए और भी अधिक ऊर्जा के साथ मेहनत करेंगे। "जिले के इन बच्चों की मेहनत ही हमारे प्रशासनिक प्रयासों की सफलता है। ये सिर्फ छात्र नहीं, बलौदाबाजार का भविष्य हैं।" — श्री कुलदीप शर्मा, कलेक्टर1
- स्टिंग ऑपरेशन में बड़ा खुलासा | समाधान कॉलेज बेमेतरा में अवैध वसूली का सच बेमेतरा के समाधान कॉलेज में स्टिंग ऑपरेशन के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोप है कि छात्रों से शॉर्ट अटेंडेंस के नाम पर हजारों रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। वीडियो में सामने आए तथ्यों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि पैसे लेने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। 👉 क्या है पूरा मामला? देखें इस स्टिंग ऑपरेशन की पूरी रिपोर्ट। 📌 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें। 🔎 sting operation bemetara news cg news solution college sting college scam expose illegal fees college student scam india cg viral news chhattisgarh news education scam india bemetara college news breaking news cg college corruption expose short attendance scam1