मेजा में धड़ल्ले से हो रही हरे पेड़ों की कटाई, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप मेजा, प्रयागराज। मेजा क्षेत्र में पर्यावरण को खुलेआम नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सिरसा पेट्रोल पंप के पास अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि इस पूरे खेल में वन विभाग के कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से पेड़ों की कटान कराई जा रही है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में आम समेत कई हरे-भरे पेड़ों की खुलेआम कटाई की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कटाई में लगे ठेकेदार खुलेआम यह दावा कर रहे हैं कि वे हर महीने चौकी सिरसा और मेजा थाना में पैसा देते हैं, इसी वजह से कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता। इतना ही नहीं, ठेकेदारों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि वन विभाग के अधिकारी भी हरे पेड़ों की कटाई के बदले पैसे ले लेते हैं। अवैध कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। वीडियो सामने आने के बाद भी अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे वन विभाग और पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पर्यावरणीय नुकसान के साथ-साथ प्रशासन की साख पर भी बड़ा सवाल खड़ा होगा। फिलहाल वायरल फोटो, वीडियो की पुष्टि शुरू ऐप नहीं करता है।

- मेजा, प्रयागराज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में फाइलेरिया (हाथीपांव) रोग की रोकथाम और उन्मूलन के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष दवा वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मरीजों और क्षेत्रीय नागरिकों को फाइलेरिया रोधी दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन सीएचसी रामनगर के अधीक्षक डॉ. सुरेश कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को दवा सेवन की सही विधि, आवश्यक सावधानियों तथा फाइलेरिया रोग के लक्षणों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि फाइलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। समय पर और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से इस गंभीर बीमारी से बचाव संभव है। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र से फाइलेरिया के संक्रमण को पूरी तरह समाप्त करना है, जिसके लिए अधिक से अधिक लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दवा अभियान शरीर में मौजूद हाथीपांव के परजीवियों को नष्ट कर संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए चलाया जाता है, न कि पहले से सूजे हुए अंगों को ठीक करने के लिए। दवा सेवन के बाद यदि चक्कर आना, सिरदर्द, पेट दर्द या उल्टी जैसे हल्के दुष्प्रभाव दिखाई दें, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह संकेत परजीवियों के नष्ट होने के कारण होते हैं और कुछ समय में स्वतः समाप्त हो जाते हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को सलाह दी कि दवा खाली पेट न लें, बल्कि नाश्ते के बाद ही सेवन करें। साथ ही फाइलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने और पूरे शरीर को ढककर रखने की भी अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। सभी पात्र लोगों को दवा का सेवन कर अभियान को सफल बनाना चाहिए।1
- प्रयागराज यमुनापार के कौंधियारा क्षेत्र के लोटाढ़ निवासी दीपक का शव टोंस नदी में उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान लोटाढ़ निवासी शैलू हरिजन के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो बीते एक सप्ताह से लापता था। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार दीपक कुमार 3 फरवरी की शाम करीब पांच बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, मगर सफलता नहीं मिली। अंततः 8 फरवरी 2026 को शैलू हरिजन ने थाना कौंधियारा पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंस नदी स्थित पिपरहटा पंप केनाल घाट के पास स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव नदी में उतराता देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान दीपक कुमार के रूप में की। परिजनों के अनुसार दीपक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और दो भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसकी मानसिक स्थिति को लेकर परिवार पहले से ही चिंतित रहता था। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया। सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि तीन दिन पूर्व दीपक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर पिपरहटा घाट पर शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है, हालांकि परिवार पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। युवक की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है।1
- Post by Amar ji and sence company Harrai Karchhana prayagraj1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- प्रयागराज में योगी सरकार में भी गुंडा टैक्स देना होगा व्यापारियों से वसूली रंगदारी मांग रहे है प्रयागराज में गुंडागर्दी और रंगदारी का नंगा नाच: क्या अब व्यापारी सुरक्षित नहीं? #नैनी स्टेशन के सामने भोजनालय चलाने वाले राजेश तिवारी के साथ कल रात जो हुआ, वह कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती है। कुलदीप मिश्रा और अनिल भारतीय ने अपने एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर न केवल राजेश तिवारी के साथ मारपीट की, बल्कि उनसे ₹2000 प्रति सप्ताह की रंगदारी की मांग भी करने के आरोप व्यापारी द्वारा लगाया गया हद तो तब हो गई जब इन अपराधियों ने खुलेआम धमकी दी कि यदि पैसे नहीं मिले या पुलिस में शिकायत की, तो वे राजेश तिवारी को SC-ST एक्ट के झूठे #मुकदमे में फंसा देंगे। एक व्यापारी को इस तरह डराना और कानून का दुरुपयोग करने की धमकी देना समाज के लिए घातक है। यह सीसीटीवी फुटेज इन गुंडों की करतूतों का पुख्ता प्रमाण है। मैं #प्रयागराज पुलिस और शासन-प्रशासन से पुरजोर मांग करता हूँ कि इन पर तत्काल कठोरतम कार्रवाई कर मिसाल पेश की जाए। किसी भी मेहनती व्यक्ति को इस तरह प्रताड़ित करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। #JusticeForRajeshTiwari #PrayagrajPolice #UPPolice #YogiAdityanath #BrahminJustice #NainiPrayagraj #LawAndOrder #UPPolice #Gaya Darpan news Hindi Dainik # cheap editor #somraj swarnkar3
- गाव का गरीब कलाकार गजब का टैलेंट viral video1
- बिना रास्ते वाली आंगनबाड़ी देखिए आपको बता दे कि जनपद प्रयागराज के विकासखंड भेजो अंतर्गत ग्राम सभा बंद हुआ के खड़ा में निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र बना शो पीस देखा जाए तो आंगनबाड़ी तो में रोड पर बनाई गई लेकिन रास्ता न होने की वजह से ताला जड़ा रहता है जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्राथमिक विद्यालय खारा में अपना कार्य का अध्ययन किया करती हैं2
- कौंधियारा थाना पुलिस ने छिनैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छिना गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई अपाचे RTR 180 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, थाना कौंधियारा में दर्ज मुकदमा संख्या 25/2026 के तहत वादी बृजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जनवरी 2026 को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उनका मोबाइल छीन लिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर 11 फरवरी 2026 को सड़वा नहर पुलिया के पास से आरोपी रावेन्द्र निषाद उर्फ गोलू (23 वर्ष), निवासी ग्राम कंजासा थाना घूरपुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर पैसों के लालच में मोबाइल छीनकर बेचने की योजना बनाई थी। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस आरोपी के अन्य साथी की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- Post by Amar ji and sence company Harrai Karchhana prayagraj1