भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की सुपुत्री के आसमायिक निधन पर जताया शोक सीधी. भारतीय जनता पार्टी की प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेने आए प्रदेश के लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री के आसमायिक निधन का समाचार प्राप्त होते ही अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। सादगीपूर्ण वातावरण में प्रबंध समिति की बैठक के पूर्व, जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। शोकमय परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस दु:ख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किए। शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, सीधी विधायक रीती पाठक, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की सुपुत्री के आसमायिक निधन पर जताया शोक सीधी. भारतीय जनता पार्टी की प्रबंध समिति की बैठक में भाग लेने आए प्रदेश के लघु, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री के आसमायिक निधन का समाचार प्राप्त होते ही अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए। सादगीपूर्ण वातावरण में प्रबंध समिति की बैठक के पूर्व, जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने शोक संवेदना व्यक्त करते
हुए कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि खंडेलवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। शोकमय परिवारजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस दु:ख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। पार्टी
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किए। शोक श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, सीधी विधायक रीती पाठक, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
- सिंगरौली मोरबा में लापता मासूम पवन की बेरहमी से हत्या, जंगल में मिला शव परिजन ग्रामीणों में आक्रोश—दो आरोपी गिरफ्तार..1
- Post by पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह1
- चिरहुला मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह पृथक से बन रहा है अन्न क्षेत्र *चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण* रीवा। चिरहुलानाथ मंदिर में अन्य बड़े मंदिरों की तरह ही अलग से अन्न क्षेत्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य सड़क से मंदिर तक कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन सभी कार्यों के पूर्ण हो जाने पर चिरहुला मंदिर एवं परिसर और भी आकर्षक व भव्य हो जायेगा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने चिरहुला मंदिर परिसर के विस्तारीकरण कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चिरहुलानाथ मुख्य मंदिर के बगल में एक करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से प्रवचन हाल के साथ ही पुजारियों के आवास बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को आगामी 6 माह में कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर तक 58 मीटर लंबाई के कॉरिडोर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि चिरहुला तालाब से लगे क्षेत्र में रिटर्निंग बाल बनाकर कॉरिडोर बनाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर में हरियाली तथा अन्य आकर्षक सजावट कर इसे खूबसूरत बनाएं। चिरहुला मंदिर परिसर में नवनिर्मित दुकानों के ऊपर एक करोड़ की लागत से दो हाल बनाए जा रहे हैं जो अन्न क्षेत्र के उपयोग में आएंगे। कलेक्टर ने कहा कि मंदिर से हटकर अन्न क्षेत्र के बन जाने से मंदिर परिसर स्वच्छ रहेगा तथा श्रद्धालुओं को भी सुविधायुक्त अन्न क्षेत्र उपलब्ध हो सकेगा। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को व्यवस्थित ढंग से अन्न क्षेत्र निर्माण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन पार्किंग स्थल एवं चिरहुला मंदिर तक प्रस्तावित सड़क का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि पूर्व से निर्मित इस सड़क का अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा मार्ग बनाएं जिससे चिरहुला मंदिर तक के लिए एक अन्य मार्ग की भी उपलब्धता हो सके। उन्होंने कहा कि चिरहुला मंदिर के संपूर्ण परिसर को आकर्षक और भव्य एवं सुविधाजनक बनाने के लिए सभी प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निश्चित समय सीमा में पूर्ण करा लिए जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने चिरहुला मंदिर में दर्शन किए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी, सहायक यंत्री हाउसिंग बोर्ड हिमांशु वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- Post by Rajman Kushwaha1
- Mauganj News:- मऊगंज में रंजिश की आग बनी हत्या की वजह: ढाबा गौतमान में सामूहिक हमला, कई घायल – इलाज के दौरान रघुबीर पटेल की मौत, पुलिस ने 14 आरोपियों को दबोचा। दीपक सिंह गहरवार विस्तार न्यूज़ मऊगंज ✍️ मो.89650741302
- युवक की मौत से भड़का गुस्सा, भीड़ ने आरोपी के घर के पास खड़ी स्कॉर्पियो को आग के हवाले किया सिंगरौली जिले के मोरवा में 15 वर्षीय नाबालिग युवक की हत्या के बाद इलाके में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिला। आक्रोश इतना बढ़ गया कि गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के पास खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल,मोरवा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग लड़के का 2 दिन बाद शव मिलने पर जमकर बवाल हुआ. नाबालिग की हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने पहले तो मोरवा थाने के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. इसके बाद थाने के गेट के सामने तोड़फोड़ करते हुए जमकर पथराव किया. पथराव में पुलिस का सुरक्षा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. मौके को देखते हुए थाने के पास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया.युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि इस मामले में आरोपी की भूमिका संदिग्ध है और इसी गुस्से में भीड़ आरोपी के घर के पास पहुंच गई। आक्रोशित लोगों ने वहां खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर खाक हो गया।1
- Post by Omprakash Sharma1
- सीधी जिले से एक बार फिर बहुचर्चित छात्रा अनामिका बैगा का मामला सुर्खियों में है। नीट की तैयारी के लिए भोपाल भेजी गई अनामिका ने अब जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।1