नीमगांव बेहजम में जाम का झाम, पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीने मितौली खीरी । थाना क्षेत्र के नीम गांव के कस्बा बेहजम में रक्षाबंधन पर्व से पहले गुरुवार को भीषण जाम लगने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई। बताया गया कि रक्षाबंधन को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं दुकानों के सामने राखी और मिठाई की अस्थायी दुकानें लगने से सड़क का काफी हिस्सा घिर गया। इसके चलते सड़क संकरी हो गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को व्यवस्थित कराया और काफी प्रयासों के बाद यातायात को सुचारु कराया जा सका। त्योहारी सीजन में कस्बे के मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम को लेकर स्थानीय लोगों ने स्थायी यातायात व्यवस्था और अस्थायी दुकानों को सड़क से दूर व्यवस्थित कराने की मांग की है, ताकि आपातकालीन वाहनों को भी आवागमन में परेशानी न हो।

- पलिया में लापता सूरज के घर पहुंचे भाजपा नेता रवि गुप्ता, रक्षाबंधन से पहले पीड़ित पत्नी व माँ को प्रदान की राहत सामग्री पलिया के टेहरा शहरी से लापता सूरज कुमार के पीड़ित परिवार से मिलने आज उसके आवास पर पहुंचे समाजसेवी व भाजपा नेता रवि गुप्ता! रवि गुप्ता ने लापता सूरज की पत्नी की समस्याएं सुनकर हरसंभव मदद और न्याय का दिया भरोसा। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए पीड़ित परिवार को राशन, मिठाई, राखी और नगद धनराशि सौंपकर परिवार के आंसू पोंछने का काम किया है रवि गुप्ता ने। रवि गुप्ता ने कहा वह पलिया विधानसभा के अपने बेटे हैं कोई बाहरी नहीं इसलिए पीड़ित परिवार इस संकट की घड़ी में खुद को अकेला न समझे। पुलिस-प्रशासन से वार्ता कर लापता सूरज की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी हो इसका वह पूरा प्रयास करेंगे।4
- सीतापुर के पूर्णागिरि मोहल्ले में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी महोदय द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी एवं जल बहाव की समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा प्रभावित क्षेत्र में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- त्योहारों पर महंगाई का असर दुकानों पर नहीं आ रहे हैं ग्राहक दुकानदार परेशान1
- *लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल* *लखीमपुर खीरी जिले के निघासन-ढखेरवा मार्ग पर एक ई-रिक्शा में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर फर्राटा भरने का वीडियो वायरल*1

- सीतापुर सिटी में स्थित मोहल्ला पूर्णागिरि नगर के लोग जल भराव से परेशान सीतापुर सिटी के श्याम नाथ रोड तिवारी चौराहा के पास बसा हुआ मोहल्ला पूर्णागिरि नगर जल भराव से परेशान हो चुका है 4 घंटे की बारिश ने लोगों के घरों तक दस्तक दे दिया है घर के लोग आने जाने को तरस रहे हैं रोड पर कमर से ऊपर कहानी घुटनों से ऊपर पानी भरा हुआ है1
- चांदी से श्री श्यामनाथ मंदिर तक डाक कांवड़ यात्रा, भारी संख्या में जुटे शिवभक्त1
- सीतापुर श्यामनाथ रोड के पास पूर्णागिरि मोहल्ले की तस्वीर सीतापुर सिटी में श्याम नाथ रोड के पास पूर्णागिरि मोहल्ले की तस्वीर यह है जिसमें बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है इस बारिश के पानी भरे हुए रोड पर लोग इसमें निकालने के लिए मजबूर है इसके लिए प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है कई बार इसके लिए प्रार्थना पत्र शिकायत है दर्ज कराई गई है1
- नमस्कार दोस्तों यह जो गाड़ी खड़ी हुई है अभी जिसे हमने वीडियो बनाया है यह हरियाणा में गाड़ी से चलकर आ रहे थे पहले तो मानेसर में बिगड़ी उसके बाद आगरा एक्सप्रेस द्वारका एक्सप्रेस गुड़गांव में1