ब्रेकिंग न्यूज | हसनपुर कटौली में आम के साथ गूलर प्रजाति की लकड़ी की भी अवैध कटाई का आरोप हसनपुर कटौली। आम के सीजन के बीच ब्रेकिंग न्यूज | हसनपुर कटौली में आम के साथ गूलर प्रजाति की लकड़ी की भी अवैध कटाई का आरोप हसनपुर कटौली। आम के सीजन के बीच क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ ठेकेदारों द्वारा रात के समय आरा मशीन चलाकर आम के साथ-साथ गूलर प्रजाति की लकड़ी की भी अवैध कटाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई रात्रि के अंधेरे में की जाती है ताकि किसी को जानकारी न हो सके। आरोप है कि ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की मनमानी कटाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को सूचना देने के बावजूद मौके पर समय से कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने पर केवल “बाद में देख लिया जाएगा” कहकर मामले को टाल दिया जाता है, जिससे अवैध कटाई करने वालों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि रात्रि में चल रही आरा मशीनों की जांच कर आम व गूलर प्रजाति की अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। UP ग्राम क्रांति न्यूज़ तहसील रिपोर्टर – यज्ञ राज मौर्य कैमरामैन – चमन मौर्य
ब्रेकिंग न्यूज | हसनपुर कटौली में आम के साथ गूलर प्रजाति की लकड़ी की भी अवैध कटाई का आरोप हसनपुर कटौली। आम के सीजन के बीच ब्रेकिंग न्यूज | हसनपुर कटौली में आम के साथ गूलर प्रजाति की लकड़ी की भी अवैध कटाई का आरोप हसनपुर कटौली। आम के सीजन के बीच क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार कुछ ठेकेदारों द्वारा रात के समय आरा मशीन चलाकर आम के साथ-साथ
गूलर प्रजाति की लकड़ी की भी अवैध कटाई की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई रात्रि के अंधेरे में की जाती है ताकि किसी को जानकारी न हो सके। आरोप है कि ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों की मनमानी कटाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रशासन को सूचना देने के बावजूद मौके पर समय से कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना
देने पर केवल “बाद में देख लिया जाएगा” कहकर मामले को टाल दिया जाता है, जिससे अवैध कटाई करने वालों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि रात्रि में चल रही आरा मशीनों की जांच कर आम व गूलर प्रजाति की अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। UP ग्राम क्रांति न्यूज़ तहसील रिपोर्टर – यज्ञ राज मौर्य कैमरामैन – चमन मौर्य
- रामपुर में अंबेडकर जयंती पर गूंजा “जय भीम”, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उमड़ा जनसैलाब रामपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रामपुर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए और बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे पूरा माहौल “जय भीम” के नारों से गूंज उठा। लोगों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। स्थानीय संगठनों की ओर से रैली और सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का माहौल रहा। आयोजकों ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणा है और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। 📌 यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में जयंती को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। 📰 यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल ✍️ रिपोर्टर: यज्ञ राज मौर्य 🎥 कैमरामैन: चमन मौर्य2
- रामपुर धोबिया हार (बहराइच)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर धोबिया हार गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फौजदार रावत (55) पुत्र राम आसरे के घर में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित के अनुसार, घर का दरवाजा बंद था लेकिन ताला नहीं लगा था। इसी का फायदा उठाकर चोर घर के अंदर घुस गए और कमरे में रखे एक छोटे बक्से को उठा ले गए। बताया जा रहा है कि बक्से में करीब 47 हजार रुपये की नगदी के साथ सोने के आभूषण और चांदी के जेवरात रखे हुए थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे घटना की जानकारी उस समय हुई जब फौजदार रावत की पत्नी नींद से उठी और घर का सामान बिखरा देखा। परिजनों ने जब आसपास तलाश की तो घर से कुछ दूरी पर खेत में बक्सा पड़ा मिला, जिसका ताला और कुंडी टूटी हुई थी और उसमें रखा सारा सामान गायब था। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक चंद्रेश्वर मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है।1
- Post by Salim Ansari1
- झुकना नहीं सीखा1
- Noida... नोएडा में चल रहे श्रमिक आंदोलन को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिया समर्थन !! उन्होंने कहा - "मजदूरों की मजदूरी बहुत कम है.. 12 हजार रुपए सम्मानजनक मजदूरी नहीं है.. इसमें आदमी जी भी नहीं सकता.." बृजभूषण शरण सिंह गरीब और कमजोर लोगों के साथ खड़े दिखते हैं.. बेबाक और खरी-खरी बोलते हैं. नोएडा में सैलरी को लेकर हुए बवाल के बाद जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो बोले, "मजदूर गांव छोड़कर जाते हैं.. अगर 11/12 हजार रुपया उनको मिलता है तो 3/4 हजार का कमरा हो जाता है.. बहुत सामान्य भोजन करें तो 3/4 हजार रुपए इसमें चले जाते हैं. सौ दो सौ रुपया बचता है, अगर बीमार हो जाए तो सब खत्म." बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "ऐसा लगता है इनकी मजबूरी का फायदा उठाया जा रहा है." पत्रकार ने पूछा कौन हो सकता है इसके पीछे तो बोले, "देखिए भाई, मैं बहुत ज्यादा बवाल में पड़ने वाला व्यक्ति नहीं हूं.. हम जानते हैं कि मजदूरी कम है.. जो बाहर जाकर मजदूरी कर रहे हैं, उनकी मजदूरी थोड़ा बढ़ना चाहिए.." उनका ये बयान देश के हजारों गरीबों और मजदूरों की पीड़ा कुछ तो दूर करेगा...1
- लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अंबेडकर जयंती के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीणों ने बिना अनुमति डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी, जिसका एक महिला ने विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब प्रतिमा हटाने की कोशिश की, तो वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। इसी दौरान हुई धक्का-मुक्की में प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। गुस्साए लोगों ने विरोध करने वाली महिला के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी। हालात तब और बिगड़ गए जब भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। कई जगह तोड़फोड़ की गई और वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। कुछ सरकारी गाड़ियों में आगजनी की भी सूचना है, जिनमें सीओ, नायब तहसीलदार और चौकी इंचार्ज संसारपुर के वाहन शामिल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया गया। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।1
- सार्वजनिक घोषणा | भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार, धौरहरा मैं, भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार धौरहरा का पिछले 3 वर्षों से तहसील अध्यक्ष, पूरे होशो-हवास में यह स्पष्ट ऐलान करता हूं कि— यदि किसी भी कार्यकर्ता, अधिकारी या कर्मचारी ने पवन पाठक को चाय पिलाई हो या किसी भी प्रकार का लेन-देन (रुपए आदि) किया हो, तो वह तत्काल भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार लखीमपुर के वरिष्ठ गुरुजनों एवं जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह सिंधू जी के समक्ष इसकी जानकारी प्रस्तुत करे। 👉 अन्यथा, मैं उसी दिन महान किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत साहब के झंडे में लिपटकर अपने पद व सम्मान का त्याग करने को तैयार रहूंगा। 🖊️ पत्रकार बन्धुओं से अपील किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब-असहाय लोगों के न्याय की धुरी पत्रकारिता है। कृपया अपने अधिकार का प्रयोग निस्वार्थ भाव और न्याय की दृष्टि से करें, ताकि हर पीड़ित को न्याय मिल सके। 🙏 मैं महान किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत साहब की पावन आत्मा को नमन करता हूं 🙏 📺 यूपी ग्राम क्रांति न्यूज़ चैनल ✍️ रिपोर्ट — यज्ञ राज मौर्य1
- *बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह भी आयीं सामने ! बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने साफ़ कह दिया कि- “नोएडा में जो हुआ वो पुलिस, प्रशासन और इंटेलिजेंस सिस्टम का complete failure है।” बयान के आख़िर में नोएडा के विधायक पंकज सिंह को ऐसी घटनाओं के प्रति आगाह करते हुए चिट्ठी भी लिखी गई है !! 2027 का चुनाव दस्तक दे रहा है !! शालिनी सिंह की दावेदारी गौतमबुद्ध की नगरी में अपने हिस्से का सिंहासन मांग रही है !!1
- Post by Raju Kumar Bansal Patrakaar1