*राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमार सक्सेना को भावभीनी विदाई, 33 वर्षों की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त* *राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमार सक्सेना को भावभीनी विदाई, 33 वर्षों की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त* तहसील परिसर में शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमार सक्सेना के सेवानिवृत्त होने पर भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ठाकुरद्वारा एवं तहसीलदार ठाकुरद्वारा ने उन्हें माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी श्री सक्सेना का सम्मान किया। समारोह में उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे और सभी ने उनके लंबे एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। चैनल को दिए अपने साक्षात्कार में कुलदीप कुमार सक्सेना ने बताया कि उन्होंने जनवरी 1993 में लेखपाल के पद से अपनी सरकारी सेवा की शुरुआत की थी। उनकी पहली नियुक्ति तहसील सदर, मुरादाबाद में हुई। इसके बाद वर्ष 2005 में उनका स्थानांतरण तहसील ठाकुरद्वारा हुआ तथा 2006 में तहसील कांठ भेजा गया। वर्ष 2010 में वे पुनः तहसील सदर, मुरादाबाद आए, जहां उन्होंने लगभग सात वर्ष तक सेवाएं दीं। वर्ष 2017 में उनका स्थानांतरण तहसील बिलारी हुआ। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में उन्हें राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नति के बाद उनकी पहली तैनाती तहसील सदर, मुरादाबाद में हुई और बाद में उनका स्थानांतरण तहसील ठाकुरद्वारा कर दिया गया। यहीं से उन्होंने 31 जुलाई 2026 को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। अपने सेवाकाल को याद करते हुए श्री सक्सेना ने कहा कि उन्होंने राजस्व विभाग में एक बड़े परिवर्तन का दौर देखा है। जब उन्होंने सेवा शुरू की थी, तब सभी राजस्व अभिलेख, खसरा और खतौनी हस्तलिखित हुआ करते थे, जबकि आज संपूर्ण व्यवस्था का डिजिटलीकरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तनकारी दौर का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है और वे पूरी संतुष्टि के साथ सेवा से विदा ले रहे हैं। विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

- ईओ दिनेश कुमार ने कंठ रोड पहुंचकर गौशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें खामियां पाई गई संबंधित को कारण बताओं नोटिस देते हुए कार्रवाई की बात की है।प्रातः 7.30 बजे पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा संचालित नगर के कांठ रोड पर स्थित *अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल* का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण मे कमिया पाए जाने पर गौशाला प्रबंधन मे लगे कार्मिको का नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- Dilari:नंगला ताहर में अवैध चरस गांझा की बिक्री से ग्रामीण परेशान शिकायत के बाद भी नहीं कार्यवाई1
- मुंडा पांडे बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष तीन महिला घायल1