खाने में जहर मिलाकर खिलाने और महिला को साथ ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज खाने में जहर मिलाकर खिलाने और महिला को साथ ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरदोई। जनपद के थाना बिलग्राम क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो रिश्तेदारों पर खाने में जहर मिलाकर खिलाने तथा पत्नी को साथ ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम भोलापुरवा, नेकपुर नेवादा निवासी संगम कुमार पुत्र उमेश कुमार ने 27 जुलाई 2026 को थाना बिलग्राम में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके साढ़ू मनोज एवं उमाशंकर ने उसकी पत्नी रिया के साथ मिलकर 7 जुलाई 2026 को उसके भोजन में कथित रूप से जहर मिला दिया। इसके बाद उसकी पत्नी उनके साथ चली गई। जहर खाने से संगम कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बिलग्राम पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई आगाज टाइम्स न्यूज़, हरदोई
खाने में जहर मिलाकर खिलाने और महिला को साथ ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज खाने में जहर मिलाकर खिलाने और महिला को साथ ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हरदोई। जनपद के थाना बिलग्राम क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो रिश्तेदारों पर खाने में जहर मिलाकर खिलाने तथा पत्नी को साथ ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम भोलापुरवा, नेकपुर नेवादा निवासी संगम कुमार पुत्र उमेश कुमार ने 27 जुलाई 2026 को थाना बिलग्राम में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके साढ़ू मनोज एवं उमाशंकर ने उसकी पत्नी रिया के साथ मिलकर 7 जुलाई 2026 को उसके भोजन में कथित रूप से जहर मिला दिया। इसके बाद उसकी पत्नी उनके साथ चली गई। जहर खाने से संगम कुमार की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हरदोई भेजा गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना बिलग्राम पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई आगाज टाइम्स न्यूज़, हरदोई
- ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: विधायक निधि से बने अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का 31 जुलाई को होगा लोकार्पण ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: विधायक निधि से बने अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का 31 जुलाई को होगा लोकार्पण भरखनी (हरदोई)। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए विकास खंड भरखनी के संविलयन विद्यालय कूण्डी में विधायक निधि से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षण कक्ष का भव्य लोकार्पण 31 जुलाई 2026 को होगा। इस अवसर पर सवायजपुर विधायक कुं. माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' मुख्य अतिथि के रूप में डिजिटल कक्ष का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'सेनानी', जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरदोई श्री प्रभात मिश्र तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी भरखनी डॉ. सुनील कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल शिक्षण कक्ष के माध्यम से विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, डिजिटल कंटेंट एवं ऑनलाइन शिक्षण जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने की अपील की है। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई1
- *आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा आगामी सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थिति सकाहा मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये। इस संबंध में महोदय द्वारा दी गयी बाइट* *आज दिनांक 28.07.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई द्वारा आगामी सावन माह/ महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थिति सकाहा मन्दिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा - निर्देश दिये गये। इस संबंध में महोदय द्वारा दी गयी बाइट*1
- नगर निगम में वाटर कूलर खराब हैं, जिससे भीषण गर्मी और उमस के बीच लोगों को पीने के ठंडे पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी की सुविधा न मिलने से आम जनता को बाजार से पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है।1
- अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था। अमरोहा की एक दूल्हा और तीन पत्नियों वाली कथित शादी का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी, बल्कि फॉलोवर्स और व्यूज़ बढ़ाने के लिए यह पूरा प्रैंक किया था। CWC के सामने लड़कियों ने बयान दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कथित शादी की कहानी रची गई थी।।1
- जनमद शाहजहांपुर थाना सदर बाजार-वार्ड नंबर 34मक्कू बजरिया के पास ककरा रोड जाने बाला रास्ता बिलकुल खराब अवस्था मे है साबन का महीना कल से शुरू होने बाला है सावन के महीने में मन्दिर में पूजा अर्चना करने मंदिरों मे महिलाओं भारी संख्या में मे आती है। मन्दिर के पास कोई सफाई नहीं हो रही है आने जाने मे बहुत परेशानी हो रही है नगर निगम और नेता चुप है क्या नेता जनता से सिर्फ वोट लेने के लिए ही बने है उनकी समस्या कौन देखेगा इस रोड का व्यापार भी ठप हो चुका है लोगों का. फिलहाल शिव मंदिर से पाल स्वीट की दुकान तक रास्ता ख़राब है सावन का महीना शुरू होने बाला है जनता सब देख रही है दुकानों तक जाना मुश्किल हो रहा है लोग कीचड़ मे गिर रहे है #योगी जी CM #उत्तर प्रदेश #सुरेशकुमार खन्ना जी #नगरनिगम अर्चना वर्मा जी ##DM #शाहजहांपुर UP #महमद हद्फ से ककरा रोड का रास्ता मे कही खोदी गई इन्टरलाकिंग कही पर फिसलन पूरा रास्ता खराब हो जाने से ई रिक्शा चालक महमद हद्फ से ककरा रोड तक रिक्शा चालक जाने से मना कर देता है जिससे स्कूली बच्चे बुजुर्ग महिलाएं काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।2
- HS TV मुझे छात्र विरोध प्रदर्शनों पर झूठ बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है HS TV मुझे छात्र विरोध प्रदर्शनों पर झूठ बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है1
- अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हरदोई। जनपद के विकासखंड भरावन क्षेत्र स्थित हयातगंज में अण्डा फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों की गंभीर समस्या को लेकर आज 29 जुलाई 2026 से भारतीय किसान यूनियन (धरतीपुत्र) के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया। धरने का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष रफीक लम्बू के निर्देशन में किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि फैक्ट्री से फैल रही मक्खियों के कारण क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है तथा स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जब तक प्रशासन इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करता और क्षेत्रवासियों को राहत नहीं मिलती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, किसानों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर जनहित के इस आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। धरने के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। रिपोर्टर : कृष्ण मोहन बाजपेई1
- मुख्य चौराहे पर महिला के कान से सोने के कुंडल झपटकर फरार, 24 घंटे पुलिस मौजूदगी पर उठे सवाल मुख्य चौराहे पर महिला के कान से सोने के कुंडल झपटकर फरार, 24 घंटे पुलिस मौजूदगी पर उठे सवाल1