Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक कोर्ट वारंटी गिरफ्तार भेजे गए जेल
Kameshwar sah
एक कोर्ट वारंटी गिरफ्तार भेजे गए जेल
More news from बिहार and nearby areas
- मोदी जी गया1
- एएसपी के निर्देश पर तारापुर पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर थाना अध्यक्ष सुबन्ता कुमारी ने बताया कि दिनांक 25/11/25 को तारापुर थाना क्षेत्र के छत्रहार मोड़ के समीप एक सीएनजी ऑटो से 63 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। कार्रवाई के दौरान ऑटो चालक को मौके पर गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। फरार आरोपी की पहचान बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के चकरतनी गांव निवासी सुजीत कुमार के रूप में की गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर तारापुर सब्जी मंडी के पास छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ के उपरांत अभियुक्त को मुंगेर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- भागलपुर जिले के सन्हौला चौक पर आज दिन दहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। सन्हौला/भागलपुर भागलपुर जिले के सन्हौला चौक पर आज दिन दहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीस वर्षीय एतवारी चौधरी की निर्मम हत्या कर दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह खूनी खेल थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ, और करीब हमलावर ने वारदात को अंजाम रहे थे । स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के दौरान चौक पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए, लेकिन समय रहते पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी।1
- एक्सीडेंट केस मकबा जोड़ारी के रास्ते में कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था हमलोग स्थान पर पहुंच कर पूरा जांच किया उसके बाद हमलोग डायल 112 के मदद से एक्सीडेंटल आदमी को हॉस्पिटल पहुंचाया ।। आगे वीडियो में जानिए2
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- “सुल्तानगंज में प्रस्तावित पुल का निर्माण कार्य अब तक गति नहीं पकड़ सका है। पुल निर्माण को लेकर कई बार घोषणाएं हुईं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं होने से आम लोगों में निराशा बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बन जाने से आवागमन आसान होगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा, लेकिन देरी के कारण रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है।”📍 सुल्तानगंज से प्रवेश कुमार की रिपोर्ट1
- Post by THE LIVE1
- सीएचसी चांदन में पांच दिनों से एक्स-रे कार्य बाधित होने की मामला सामने आयी है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएससी चांदन में बिजली मीटर लगाने आये मिस्त्री की लापरवाही से एक्स मशीन खराब होने की बात बताई जा रही है। घटना को लेकर एक्स-रे ऑपरेटर पंचलाल कुमार ने बताया बिना किसी सुचना के बिजली मीटर लगाने आये मिस्त्री द्वारा जरनेटर से चल रही सिस्टम को बिना विच्छेद किये बिजली सप्लाई कर देने एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है।जिसको लेकर कंपनी व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार को जानकारी दी गई है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार ने बताया एक्स-रे मशीन जल्द ठीक कराने को लेकर विभाग को जानकारी दे दी गई है। रोगियों को जल्द एक्स-रे का लाभ मिलेगा। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर1
- चांदन प्रखंड के चांदवारी पैक्स चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मतदाता सूची में विवाद के कारण चांदवारी पैक्स का चुनाव अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया।इस संबंध में बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के संयुक्त सचिव क्यूम अंसारी ने गुरुवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि मतदाता सूची को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण चुनाव स्थगित करने का निर्णय लिया गया।बरहाल प्राधिकार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी अजेश कुमार को निर्देश दिया है कि वे चांदवारी पैक्स चुनाव में शामिल सभी अभ्यर्थियों को पत्र लिखकर चुनाव स्थगन की सूचना दे देना है।ज्ञात हो कि चांदवारी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान पैक्स अध्यक्ष भोला यादव सहित तीन अभ्यर्थी मैदान में थे। प्रत्याशी व्यापक स्तर पर चुनाव प्रचार कर चुके थे, लेकिन चुनाव से महज 14 घंटे पहले स्थगन की सूचना मिलने से प्रत्याशियों में असंतोष देखा गया। इस संबंध में निर्वाची सह चांदन बीडीओ अजेेश कुमार ने मीडिया को बताया कि विभागीय आदेश के अनुसार चांदवारी पैक्स चुनाव को फिलहाल रद्द किया गया रिपोर्ट उमाकांत पोद्दार चांदन1