सड़क पर नाला का दुर्गंध युक्त पानी से ग्रामीण परेशान दैनिक उजाला ब्यूरो चीफ बेगूसराय/ चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने जल निकासी की समस्या बनी हुई है।पंचायत के मुखिया व पदाधिकारी की उदासीनता से स्थिति इन दिनों बेहद दयनीय बनी हुई है। बारिश के पानी से सड़क पर जलजमाव रहने के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। यह मार्ग चेरिया बरियारपुर प्रखंड एस एच 55 से चेरिया घाट को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है, जिससे प्रतिदिन छोटे -बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण राहगीरों,वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि पुरे बाजार का पानी हमारे घर में घुस रही है।नाला निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामग्री के उपयोग के कारण नाला कुछ ही महीनों में जगह-जगह टूटने और उखड़ने लगा।नतीजतन नाले का पानी निकासी का उद्देश्य पूरा नहीं हो सका और जल निकासी नहीं हो रही।बारिश में जलजमाव की स्थिति बनी रहती है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार चेरिया बरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उदासीनता से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लगभग 50 मीटर तक सड़क पर जलजमाव और कीचड़ रहने से राहगीरों को फिसलकर चोट लगने की घटनाएं होती रहती हैं।जलजमाव के कारण आसपास गंदगी फैल गई है,जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि इस नाला की बदहाली का असर सामाजिक जीवन पर भी पड़ रहा है।शादी- विवाह जैसे आयोजनों में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।इस संबंध में पुर्व मुखिया रामदेव पौद्दार, ग्रामीण मनोज कुमार चौधरी व सोनू कुमार ने प्रशासन से अविलंब सड़क और नाला की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा नाला की मरम्मत कराने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

- बिहार के बांकीपुर उपचुनाव का पेरिस मतदान परसेंट कम होने पर बेगूसराय कांग्रेस नगर अध्यक्ष बृजेश कुमार प्रिंस ने बांकीपुर उपचुनाव पर बड़ा बयान दिया 3 अगस्त को रिजल्ट आना बाकी है उससे पहले नेताओं का बयान.2
- बेगूसराय में# बरौनी एक युवक रेलवे ट्रेक नमो भारत व सवारी ट्रेन. #मचा ह्ड़कंप. लोगों ने कहा युवक है विक्षिप्त.,,,1
- चेरिया बरियारपुर प्रखंड मुख्यालय के सामने जल निकासी की समस्या1
- बुरा बुरा बुराई करे सभी का निज बुराई पर नहीं ध्यान। पर सुख देख हाेहिहें दुखियारी बुरा लोग पर पोषक श्वान।।1
- Aisa video dekhne ke liye comment ek shayari hello friend banaya ek like Karen bhai Subhash Yadav jindabad1
- बाबा की भक्ति में पैदल निकल रहे हैं डाक बम? रास्ते में बेगूसराय का यह निशुल्क सेवा शिविर आपका इंतजार कर रहा है! पता : टंकेश्वर सुईया पहाड़ । Mobile Tv News चैनल को यूट्यूब फेसबुक पर भी फॉलो करें |1
- सुपौल में NDRF का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! तालाब में डूब रहे युवक को बचाने के लिए NDRF की टीम ने सिर्फ 15 मिनट में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। देखिए यह पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। आपकी क्या राय है NDRF की इस तत्परता पर? कमेंट्स में हमें जरूर बताएं। Mobile Tv News चैनल को यूट्यूब फेसबुक पर फॉलो ज़रूर करें |1