हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से सड़कों पर होगी पैनी निगरानी हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से सड़कों पर होगी पैनी निगरानी, महराजगंज पुलिस ने शुरू की नई पहल महराजगंज। सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा यातायात व्यवस्था को तकनीक के माध्यम से सुदृढ़ करने की दिशा में महराजगंज पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सोमवार को पुलिस कार्यालय परिसर से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर पुलिस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन स्पीड रडार, ब्रीथ एनालाइजर, एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरा तथा लाइव मोबाइल डेटा टर्मिनल जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इन उपकरणों की सहायता से राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों तथा संदिग्ध एवं वांछित वाहनों की प्रभावी निगरानी की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इंटरसेप्टर वाहन के संचालन से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। साथ ही तकनीक आधारित निगरानी के माध्यम से अपराधियों और संदिग्ध वाहनों पर भी त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। महराजगंज पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा, सुगम यातायात और आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

- महराजगंज ब्रेकिंग DM मर्मस्पर्शी वीडियो. निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन मासूमों के मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर शोकसंतप्त परिजनों का ढांढस बढ़ाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी की भी आंखें हुई नम, मर्मस्पर्शी वीडियो में डीएम का यह मानवीय और भावुक रूप घटना के गहरे दर्द और अकल्पनीय क्षति को कर रहा बयां अत्यंत दुखद घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये का दिया गया आर्थिक सहायता महराजगंज के नगर पंचायत सिसवा में निर्माणाधीन अमृतसरोवर में डूबकर हुई थी तीन मासूमों की मौत.2
- सोहरौना में जलभराव से दुर्घटना का खतरा, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन विशुनपुरा-कुशीनगर विकास खंड विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम सभा सोहरौना में खिरकिया–बांसी मुख्य मार्ग पर जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तारिक के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा सोहरौना से होकर गुजरने वाला लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का मार्ग पडरौना से खिरकिया, बांसी होते हुए बिहार तक जाता है। इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सड़क के नीचे जल निकासी के लिए डाली गई पाइप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण नालियों का पानी मुख्य सड़क पर जमा हो जाता है। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण स्कूली बच्चों, राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पर गंदे पानी के जमाव से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढों के कारण टेम्पो, मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहनों के पलटने की संभावना लगातार बनी रहती है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई और इस दौरान कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद तारिक के साथ नसीब अंसारी, तौफीक, मोइन अशरफ, एहसान अली, सुल्तान अंसारी, सेराफ, रिजवान, साबिर, आदिल, तूफानी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- हम ठेका पट्टा नहीं करेंगें,चुनाव जीतने के बाद बोलें प्रशांत कुमार! #Bihar #bakipur #Election #commission #MLA #chunav #PrashantKumar #excellent #BJP4IND हम ठेका पट्टा नहीं करेंगें,चुनाव जीतने के बाद बोलें प्रशांत कुमार! #Bihar #bakipur #Election #commission #MLA #chunav #PrashantKumar #excellent #BJP4IND1
- कुशीनगर - सावन के पहले सोमवार कुबेरनाथ शिव मंदिर पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब कुशीनगर - सावन के पहले सोमवार कुबेरनाथ शिव मंदिर पर भक्तों का उमड़ा जनसैलाब सावन के पहले सोमवार को कुशीनगर के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ पर भक्तों जन सैलाब उमड़ पड़ा,रात 2 बजे से ही भक्त भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के लिये लाइन में लग गए थे,वही मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई थानों के पुलिस बल व सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा भी तैनात किये गए थे,त्रेता युग से जुड़े और कर्क रेखा पे स्थित इस मंदिर के गर्भ गृह में एक साथ तीन शिवलिंग है,मान्यता है कि जो भी भक्त भगवान शिव पर जलाभिषेक करता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है,कुबेरनाथ में स्थित शिवलिंगों का दर्शन काशी विश्वनाथ व परशुपति नाथ मंदिर के फल दायित्व ही माना जाता है क्योंकि इस मंदिर का इतिहास इन दोनों मंदिरों से जुड़ी हुई बताई जाती हैं,सावन के महीनो में हर वर्ष यहां हजारों के संख्या में भक्त आते है और भगवान कुबेरनाथ पर जलाभिषेक करते है ।3
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनौली में बड़ा हादसा टला 🚨 📍 महराजगंज (सोनौली): पारिवारिक विवाद और संपत्ति के तनाव से परेशान एक युवक बंद पड़े बीएसएनएल 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनौली में बड़ा हादसा टला 🚨 📍 महराजगंज (सोनौली): पारिवारिक विवाद और संपत्ति के तनाव से परेशान एक युवक बंद पड़े बीएसएनएल मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सकुशल नीचे उतार लिया। 👮 थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से एक अनमोल जान बच गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 🙏 जीवन अनमोल है। किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं, बल्कि बातचीत और सहयोग है। #BreakingNews #Maharajganj #Sonauli #SonauliPolice #UPPolice #PoliceRescue #LifeSaved #MobileTower #FamilyDispute #UttarPradesh #PublicMaharajganj #MaharajganjNews #LatestNews1