logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने किया जनसंवाद महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य महुली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना महुली पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल भ्रमण कर जनसंवाद किया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों की जानकारी ली गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन पुलिस सहायता, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। जनसंवाद के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। महिलाओं से अपनी समस्याओं को बिना किसी संकोच के पुलिस के समक्ष रखने की अपील की गई। थाना महुली पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ ही पुलिस और आमजन के बीच विश्वास कायम करना है। महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाये

11 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
11 hrs ago

मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने किया जनसंवाद महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य महुली। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना महुली पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पैदल भ्रमण कर जनसंवाद किया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों की

जानकारी ली गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन पुलिस सहायता, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। जनसंवाद के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। महिलाओं से अपनी समस्याओं को

b0188533-e694-4535-8f1f-d7e095520255

बिना किसी संकोच के पुलिस के समक्ष रखने की अपील की गई। थाना महुली पुलिस का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ ही पुलिस और आमजन के बीच विश्वास कायम करना है। महिला पुलिसकर्मियों की सक्रिय भागीदारी से क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाये

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुख्यमंत्री ने नारायणी नदी के तटबंध कटान स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा *आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने नारायणी नदी के तटबंध कटान स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा* *एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी की टीमें तैनात; पीड़ितों के लिए 5,000 सूखा राशन किट (प्रत्येक 50 किग्रा) की व्यवस्था* *जनहानि पर ₹4 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण हेतु आवास योजना का मिलेगा लाभ* *फसल क्षति का त्वरित सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के सख्त निर्देश* *नारायणी नदी की ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन की बनेगी कार्ययोजना; तटबंधों का कराया जाएगा स्थायी सुदृढ़ीकरण* कुशीनगर।आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद में आगमन पश्चात सर्वप्रथम बंधा कटान स्थल का हवाई सर्वेक्षण उपरांत सड़क मार्ग से प्रभावित क्षेत्र के ग्राम जवही दयाल के पंचायत भवन /राहत शिविर में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का कुशल क्षेम पूछा गया, तथा संचालित राहत व बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत चार दिनों से प्रदेश, देश के विभिन्न हिस्सों तथा नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश के चलते नारायणी नदी का जलप्रवाह सामान्य 3 से 4 लाख क्यूसेक से बढ़कर अचानक 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। इस अप्रत्याशित जलप्रवाह के दबाव से तटबंध क्षतिग्रस्त हुए और कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। *राहत एवं बचाव कार्यों की प्रमुख घोषणाएं एवं दिशा-निर्देश* राहत सामग्री एवं बचाव व्यवस्था, एनडीआरएफ की 02 टीमें, एसडीआरएफ की 02 टीमें और पीएसी की फ्लड यूनिट युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी हैं। प्रभावित परिवारों के लिए 5,000 सूखा राशन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। 50 किलोग्राम वजन वाले प्रत्येक पैकेट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 2 किलो दाल, तेल, मसाले, नमक, लाई, चना व बाल्टी सहित 35 प्रकार की आवश्यक दैनिक सामग्री शामिल है। बेघर व जलमग्न क्षेत्रों के नागरिकों को सुरक्षित राहत शिविरों में ठहराया जाए, जहां गुणवत्तापूर्ण भोजन, शुद्ध पेयजल तथा जनरेटर के माध्यम से 24 घंटे निर्बाध प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो। *आर्थिक सहायता व पुनर्वास* मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को तत्काल ₹4 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूरी तरह नष्ट हुए मकानों के पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु भी नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। *किसानों को फसल क्षतिपूर्ति* धान, गन्ना व सब्जी की फसलों को हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को 15 दिन के अंदर प्रभावित स्थलों का तत्काल पारदर्शी सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को राहत राशि अंतरित करने में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *स्वास्थ्य सुरक्षा एवं चिकित्सा प्रबंध* बाढ़ का पानी घटने के साथ ही जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावित क्षेत्रों में आगामी 5-6 दिनों तक नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC/CHC) पर एंटी स्नेक वेनम (Anti Snake Venom) और एंटी रेबीज वैक्सीन (Anti Rabies Vaccine) की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। *ड्रेजिंग व तटबंधों का स्थायी सुदृढ़ीकरण* सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त तटबंधों की तात्कालिक मरम्मत के साथ-साथ भविष्य की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। नारायणी नदी के दीर्घकालिक समाधान हेतु जल शक्ति मंत्री एवं प्रमुख सचिव (सिंचाई) को नदी की व्यापक ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे नदी की गहराई बढ़े, जलप्रवाह सुगम हो और गाद (सिल्ट) का समुचित उपयोग हो सके । मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि मौसम के साफ होने के साथ ही स्थिति तेजी से सामान्य होगी और शासन-प्रशासन का पूरा तंत्र अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए धरातल पर सक्रिय रहेगा। विदित हो कि मुख्यमंत्री को कल रात में हीउक्त बंधे की कटान के सम्बंध में जानकारी होने पर तत्काल मंडलायुक्त एवं एडिजी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल मौके पर उपस्थित हो कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में उक्त सभी प्रसाशनिक अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर प्रभावी कार्यवाही एवं आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक डॉ. असीम कुमार राय, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक पी.एन. पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राजेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई, आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर इंद्र विक्रम सिंह, एडिजी रामकुमार, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
    1
    मुख्यमंत्री ने नारायणी नदी के तटबंध कटान स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा
*आपदा की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है सरकार: मुख्यमंत्री*
*मुख्यमंत्री ने नारायणी नदी के तटबंध कटान स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा*
*एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी की टीमें तैनात; पीड़ितों के लिए 5,000 सूखा राशन किट (प्रत्येक 50 किग्रा) की व्यवस्था*
*जनहानि पर ₹4 लाख की तत्काल आर्थिक सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों के पुनर्निर्माण हेतु आवास योजना का मिलेगा लाभ*
*फसल क्षति का त्वरित सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा देने के सख्त निर्देश*
*नारायणी नदी की ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन की बनेगी कार्ययोजना; तटबंधों का कराया जाएगा स्थायी सुदृढ़ीकरण* 
कुशीनगर।आज प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद में आगमन पश्चात सर्वप्रथम बंधा कटान स्थल का हवाई सर्वेक्षण उपरांत सड़क  मार्ग से प्रभावित क्षेत्र के ग्राम जवही दयाल के पंचायत भवन /राहत शिविर में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का कुशल क्षेम पूछा गया, तथा संचालित राहत व बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वितरण स्थल पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित नागरिकों से संवाद किया और उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का विश्वास दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत चार दिनों से प्रदेश, देश के विभिन्न हिस्सों तथा नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश के चलते नारायणी नदी का जलप्रवाह सामान्य 3 से 4 लाख क्यूसेक से बढ़कर अचानक 5.5 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। इस अप्रत्याशित जलप्रवाह के दबाव से तटबंध क्षतिग्रस्त हुए और कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रत्येक पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है।
*राहत एवं बचाव कार्यों की प्रमुख घोषणाएं एवं दिशा-निर्देश* राहत सामग्री एवं बचाव व्यवस्था, एनडीआरएफ की 02 टीमें, एसडीआरएफ की 02 टीमें और पीएसी की फ्लड यूनिट युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी हैं। प्रभावित परिवारों के लिए 5,000 सूखा राशन पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। 50 किलोग्राम वजन वाले प्रत्येक पैकेट में 10 किलो चावल, 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 2 किलो दाल, तेल, मसाले, नमक, लाई, चना व बाल्टी सहित 35 प्रकार की आवश्यक दैनिक सामग्री शामिल है। बेघर व जलमग्न क्षेत्रों के नागरिकों को सुरक्षित राहत शिविरों में ठहराया जाए, जहां गुणवत्तापूर्ण भोजन, शुद्ध पेयजल तथा जनरेटर के माध्यम से 24 घंटे निर्बाध प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो।
*आर्थिक सहायता व पुनर्वास* मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में जनहानि होने पर पीड़ित परिवार को तत्काल ₹4 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूरी तरह नष्ट हुए मकानों के पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नया पक्का आवास उपलब्ध कराया जाएगा। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु भी नियमानुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
*किसानों को फसल क्षतिपूर्ति* धान, गन्ना व सब्जी की फसलों को हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को 15 दिन के अंदर  प्रभावित स्थलों का तत्काल पारदर्शी सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को राहत राशि अंतरित करने में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*स्वास्थ्य सुरक्षा एवं चिकित्सा प्रबंध* बाढ़ का पानी घटने के साथ ही जलजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु प्रभावित क्षेत्रों में आगामी 5-6 दिनों तक नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC/CHC) पर एंटी स्नेक वेनम (Anti Snake Venom) और एंटी रेबीज वैक्सीन (Anti Rabies Vaccine) की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।
*ड्रेजिंग व तटबंधों का स्थायी सुदृढ़ीकरण* सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त तटबंधों की तात्कालिक मरम्मत के साथ-साथ भविष्य की सुरक्षा के दृष्टिगत उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। नारायणी नदी के दीर्घकालिक समाधान हेतु जल शक्ति मंत्री एवं प्रमुख सचिव (सिंचाई) को नदी की व्यापक ड्रेजिंग एवं चैनलाइजेशन की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिससे नदी की गहराई बढ़े, जलप्रवाह सुगम हो और गाद (सिल्ट) का समुचित उपयोग हो सके । मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि मौसम के साफ होने के साथ ही स्थिति तेजी से सामान्य होगी और शासन-प्रशासन का पूरा तंत्र अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए धरातल पर सक्रिय रहेगा।
विदित हो कि मुख्यमंत्री को कल रात में हीउक्त बंधे की कटान के सम्बंध में  जानकारी होने पर तत्काल मंडलायुक्त एवं एडिजी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल मौके पर उपस्थित हो कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में उक्त सभी प्रसाशनिक अधिकारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर प्रभावी कार्यवाही एवं आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, क्षेत्रीय सांसद  शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक डॉ. असीम कुमार राय, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक पी.एन. पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राजेश्वर सिंह, प्रमुख सचिव सिंचाई, आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर इंद्र विक्रम सिंह, एडिजी रामकुमार, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी गण सहित अन्य जन प्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_G News Journalist Vikas Sharma
    G News Journalist Vikas Sharma
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुतला जलाने के लिए कांग्रेसियों ने दरोगा के साथ की झड़प, एक गिरफ्तार गोरखपुर में सोमवार को कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया। जिसको लेकर काफी देर तक कार्यकर्ताओं से नोकझोंक और झड़प हुई। आरोप है कि इसी दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर ड्यूटी में तैनात दरोगा को बल के साथ पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। कैंट दरोगा विनोद सिंह की तहरीर पर देर रात कांग्रेस के मुन्ना शाही, कोदई तिवारी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी मुन्ना शाही को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि यह पूरी तरह से पुलिस की अराजकता और तानाशाही है। सीधे तौर पर लोकतान्त्रिक प्रक्रिया को ध्वस्त करने की साजिश है। पूरे प्रदेश में हर जगह पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कोई अराजकता नहीं की। हम लोग गांधीवादी लोग हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों को मानते हैं। शांति से प्रदर्शन कर रहे थे।
    1
    पुतला जलाने के लिए कांग्रेसियों ने दरोगा के साथ की झड़प, एक गिरफ्तार

गोरखपुर में सोमवार को कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया। जिसको लेकर काफी देर तक कार्यकर्ताओं से नोकझोंक और झड़प हुई।
आरोप है कि इसी दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में आकर ड्यूटी में तैनात दरोगा को बल के साथ पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। कैंट दरोगा विनोद सिंह की तहरीर पर देर रात कांग्रेस के मुन्ना शाही, कोदई तिवारी समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी मुन्ना शाही को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि यह पूरी तरह से पुलिस की अराजकता और तानाशाही है। सीधे तौर पर लोकतान्त्रिक प्रक्रिया को ध्वस्त करने की साजिश है। पूरे प्रदेश में हर जगह पुतला फूंका गया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कोई अराजकता नहीं की। हम लोग गांधीवादी लोग हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों को मानते हैं। शांति से प्रदर्शन कर रहे थे।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • आकाशवाणी🙏, 29-9-2026 ई0', ☑️ उत्तर प्रदेश के 137 बंद कंपिनयों को चालु करने के लिए नोटिस दिया गया ❗ कंपिनयों को चालु करने के लिए तीन विकल्प दिये गए हैं। 137 बंद इकाइयों को सीडा नोटिस भेज रहा है। ‼️ बंद कंपिनयों को चालु करना क्यों जरूरी है ❓ 6000 कर्मी बेरोजगार हुऎ हैं ,कंपिनयों को चालु करने पर अन 6000 लोगों को तुरंत रोजगार मिल जाएगा । अथवा उनके परिजनों को रोजगार मिलेगा । आसपास क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खुलएंगे। कंपिनयों को चालु करने के लिए 3 विकल्प दिये गए हैं :- (1) खुद कंपनी मालिक अपने कंपनी को चालु करें। (2) बन्द कंपनी को दूसरे को हस्तअंतरित करें! (3) 90% भुगतान करके कंपनी को बेच दिया जाए। उडदेशय :- इंडस्टरियल एरिया में कंपिनयों को पुनः चालु करके रोजगार के अवसर मोहीया कराए जाने का मूल उडदेशय है। 👉🏾 उत्तर प्रदेश राज्य सरकर का यह कदम सराहनीय है अति प्रशंसनीय नहीं है। इस उद्देशय की पूर्ति के लिए जनता में खुशी का माहौल है । जनता भूरि भूरि प्रशनसा कर रही है। 👈
    2
    आकाशवाणी🙏, 
29-9-2026  ई0', 
☑️ उत्तर प्रदेश के 137 बंद कंपिनयों को चालु करने के लिए नोटिस दिया गया ❗
कंपिनयों को चालु करने के लिए तीन विकल्प दिये गए हैं। 
137 बंद इकाइयों को सीडा नोटिस भेज रहा है। 
‼️ बंद कंपिनयों को चालु करना क्यों जरूरी है ❓
6000 कर्मी बेरोजगार हुऎ हैं ,कंपिनयों को चालु करने पर अन 6000 लोगों को तुरंत रोजगार मिल जाएगा । अथवा उनके परिजनों को रोजगार मिलेगा । आसपास क्षेत्रों में रोजगार के अवसर खुलएंगे। 
कंपिनयों को चालु करने के लिए 3  विकल्प दिये गए हैं :-
(1) खुद कंपनी मालिक अपने कंपनी को चालु करें। 
(2)   बन्द  कंपनी को  दूसरे को  हस्तअंतरित करें! 
(3) 90% भुगतान करके कंपनी को बेच दिया जाए। 
उडदेशय :-
इंडस्टरियल एरिया में कंपिनयों को पुनः चालु करके रोजगार के अवसर मोहीया कराए जाने का मूल उडदेशय है। 
👉🏾 उत्तर प्रदेश राज्य सरकर का यह कदम सराहनीय है अति  प्रशंसनीय नहीं है।   इस उद्देशय की पूर्ति के लिए जनता में खुशी का माहौल है । जनता भूरि भूरि  प्रशनसा कर रही है। 👈
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist Mehdawal, Sant Kabeer Nagar•
    17 hrs ago
  • गोरखपुर में 10वीं टॉपर की मौत पर पिता का बड़ा बयान, बोले- मेरे बेटे के साथ गलत हुआ गोरखपुर में 10वीं के टॉपर छात्र प्रिंस की मौत के मामले में पिता ने कैमरे पर सुनाई पूरी आपबीती। पांच दिन से लापता छात्र का शव चिलुआताल में मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। देखिए, मृतक के पिता का पूरा बयान। #Gorakhpur #GorakhpurNews #Chiluatal #UPNews #CrimeNews #StudentDeath #FatherStatement #HindiNews #UttarPradesh #DainikAdhyay
    1
    गोरखपुर में 10वीं टॉपर की मौत पर पिता का बड़ा बयान, बोले- मेरे बेटे के साथ गलत हुआ
गोरखपुर में 10वीं के टॉपर छात्र प्रिंस की मौत के मामले में पिता ने कैमरे पर सुनाई पूरी आपबीती। पांच दिन से लापता छात्र का शव चिलुआताल में मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। देखिए, मृतक के पिता का पूरा बयान।
#Gorakhpur #GorakhpurNews #Chiluatal #UPNews #CrimeNews #StudentDeath #FatherStatement #HindiNews #UttarPradesh #DainikAdhyay
    user_Shreyash Pandey
    Shreyash Pandey
    Local News Reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • UP: IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, अब राजनीति में एंट्री का ऐलान | नया राजनीतिक मंच बनाएंगी
    1
    UP: IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा, अब राजनीति में एंट्री का ऐलान | नया राजनीतिक मंच बनाएंगी
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बैंक सखी लोगों का इको गार्डन में प्रदर्शन आज 4 दिन से चल रहा है आप लोग इस वीडियो को लाइक और शेर और कमेंट करते हुए अधिक से अधिक शेयर करें जिससे यह खबर सभी जिम्मेदार अधिकारियों के पास पहुंच जाए
    1
    बैंक सखी  लोगों का इको गार्डन में  प्रदर्शन आज 4 दिन से चल रहा है आप लोग इस वीडियो को लाइक और शेर और कमेंट करते हुए अधिक से अधिक शेयर करें जिससे यह खबर सभी जिम्मेदार अधिकारियों के पास पहुंच जाए
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजी शराब से भरे 2 बैग मिले,गोरखपुर RPF ने जब्त की 132 टेट्रा पैक गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर सोमवार को लावारिस पड़े दो बैग से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर क्षेत्र और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों बैग को कब्जे में लिया। इनमें 23.760 लीटर अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 17,160 रुपये बताई गई है। RPF अधिकारी ने बताया कि सोमवार 28 सितंबर को अपराध गतिविधियों की निगरानी के दौरान उप निरीक्षक बृजेश कुमार आर्य, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक बृजराज यादव और सहायक उप निरीक्षक केपी भारती गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-9 के पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास दो बैग लावारिस हालत में पड़े मिले। टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, बैग के अंदर 132 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की बरामद हुई। प्रत्येक टेट्रा पैक 180 एमएल का था और इसकी कीमत 130 रुपये बताई गई। इस तरह शराब की कुल मात्रा 23.760 लीटर और कुल कीमत 17,160 रुपये आंकी गई। टीम ने शाम करीब 3:10 बजे शराब को जब्त कर लिया। मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारिता रखने वाले रेसुब पोस्ट गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में शराब को स्टेशन तक लाने और छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
    1
    रेलवे स्टेशन पर अंग्रेजी शराब से भरे 2 बैग मिले,गोरखपुर RPF ने जब्त की 132 टेट्रा पैक
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 पर सोमवार को लावारिस पड़े दो बैग से अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अपराध आसूचना शाखा गोरखपुर क्षेत्र और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों बैग को कब्जे में लिया।
इनमें 23.760 लीटर अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत 17,160 रुपये बताई गई है। RPF अधिकारी ने बताया कि सोमवार 28 सितंबर को अपराध गतिविधियों की निगरानी के दौरान उप निरीक्षक बृजेश कुमार आर्य, सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक बृजराज यादव और सहायक उप निरीक्षक केपी भारती गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-9 के पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास दो बैग लावारिस हालत में पड़े मिले।
टीम ने आसपास मौजूद यात्रियों से बैग के बारे में पूछताछ की, बैग के अंदर 132 टेट्रा पैक ऑफिसर चॉइस ओरिजिनल व्हिस्की बरामद हुई। प्रत्येक टेट्रा पैक 180 एमएल का था और इसकी कीमत 130 रुपये बताई गई। इस तरह शराब की कुल मात्रा 23.760 लीटर और कुल कीमत 17,160 रुपये आंकी गई। 
टीम ने शाम करीब 3:10 बजे शराब को जब्त कर लिया। मौके पर ही जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारिता रखने वाले रेसुब पोस्ट गोरखपुर को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में शराब को स्टेशन तक लाने और छोड़ने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर में मिली 10वीं टॉपर की ला*श,5 दिन से लापता था प्रिंस निषाद,कोचिंग को निकला था, फिर नहीं लौटा,लव अफेयर में ह*या की आशंका, परिजनों ने किया हंगामा! गोरखपुर में मिली 10वीं टॉपर की ला*श,5 दिन से लापता था प्रिंस निषाद,कोचिंग को निकला था, फिर नहीं लौटा,लव अफेयर में ह*या की आशंका, परिजनों ने किया हंगामा!
    1
    गोरखपुर  में मिली 10वीं टॉपर की ला*श,5 दिन से लापता था प्रिंस निषाद,कोचिंग को निकला था, फिर नहीं लौटा,लव अफेयर में ह*या की आशंका, परिजनों ने किया हंगामा!
गोरखपुर  में मिली 10वीं टॉपर की ला*श,5 दिन से लापता था प्रिंस निषाद,कोचिंग को निकला था, फिर नहीं लौटा,लव अफेयर में ह*या की आशंका, परिजनों ने किया हंगामा!
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • गोरखपुर व्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर में हाई स्कूल टॉपर 15 साल के छात्र का शव चिलुआताल में दिखा
    1
    गोरखपुर व्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर में हाई स्कूल टॉपर 15 साल के छात्र का शव चिलुआताल में दिखा
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.