logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुरुग्राम के थाना डीएलएफ सेक्टर-29 के प्रबंधक के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताकर फोन किया और मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने का दबाव बनाया। आरोपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में रौब दिखाते हुए डीजीपी स्तर का हवाला देकर पुलिस टीम पर कार्रवाई करने का दबाव डाला। मामले में संदेह होने पर थाना प्रबंधक ने तत्काल पुलिस टीम भेजकर जांच करवाई। जांच में खुलासा हुआ कि फोन करने वाला व्यक्ति कोई पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि दक्षिण दिल्ली के नेब सराय का रहने वाला 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है, जिसकी बिजली मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। उसी बिजली को दोबारा चालू करवाने के लिए उसने फर्जी पुलिस अफसर बनकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करने पर आरोपी के खिलाफ थाना डीएलएफ सेक्टर-29 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करण कुमार सकूजा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।

12 hrs ago
user_Surendra
Surendra
कादीपुर सेंट, गुरुग्राम, हरियाणा•
12 hrs ago

गुरुग्राम के थाना डीएलएफ सेक्टर-29 के प्रबंधक के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताकर फोन किया और मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने का दबाव बनाया। आरोपी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में रौब दिखाते हुए डीजीपी स्तर का हवाला देकर पुलिस टीम पर कार्रवाई करने का दबाव डाला। मामले में संदेह होने पर थाना प्रबंधक ने तत्काल पुलिस टीम भेजकर जांच करवाई। जांच में खुलासा हुआ कि फोन करने वाला व्यक्ति कोई पुलिस अधिकारी नहीं, बल्कि दक्षिण दिल्ली के नेब सराय का रहने वाला 30 वर्षीय करण कुमार सकूजा है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है, जिसकी बिजली मॉल प्रबंधन ने काट दी थी। उसी बिजली को दोबारा चालू करवाने के लिए उसने फर्जी पुलिस अफसर बनकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम और पद का गलत इस्तेमाल करने पर आरोपी के खिलाफ थाना डीएलएफ सेक्टर-29 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी करण कुमार सकूजा को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।

More news from दिल्ली and nearby areas
  • दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के मद्देनज़र मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शालामार गांव पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बारिश की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार के सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। हॉटस्पॉट्स पर पूर्ण समन्वय और तत्परता के साथ जल निकासी का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों की सुरक्षा, निर्बाध आवागमन और सामान्य जनजीवन बनाए रखने को सरकार ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
    1
    दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के मद्देनज़र मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने शालामार गांव पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बारिश की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार के सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। हॉटस्पॉट्स पर पूर्ण समन्वय और तत्परता के साथ जल निकासी का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों की सुरक्षा, निर्बाध आवागमन और सामान्य जनजीवन बनाए रखने को सरकार ने अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    10 hrs ago
  • गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 लोगों के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा संवेदनशील इलाकों में चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम के पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 और मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें संबंधित पुलिस थानों में ले जाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट और अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार भविष्य में भी असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने की अपील की है और इस तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या निकटतम पुलिस थाना व चौकी में सूचित करने को कहा है।
    1
    गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 लोगों के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा संवेदनशील इलाकों में चेकिंग की। इस दौरान गुरुग्राम के पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 और मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें संबंधित पुलिस थानों में ले जाकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।

गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट और अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार भविष्य में भी असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने की अपील की है और इस तरह की गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या निकटतम पुलिस थाना व चौकी में सूचित करने को कहा है।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • Govardhan
    1
    Govardhan
    user_Manish Singh
    Manish Singh
    Circus मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • करगिल दिवस के अवसर पर पूरे देश ने शहीदों को नमन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीओके के अलावा पाकिस्तान से अब कोई बातचीत नहीं होगी। रक्षा मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी कहा कि कोई भी ताकत आतंकवाद का डर नहीं दिखा सकती।
    1
    करगिल दिवस के अवसर पर पूरे देश ने शहीदों को नमन किया। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीओके के अलावा पाकिस्तान से अब कोई बातचीत नहीं होगी।

रक्षा मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह भी कहा कि कोई भी ताकत आतंकवाद का डर नहीं दिखा सकती।
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    South West Delhi, Delhi•
    16 hrs ago
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश में एक नई बहस छिड़ गई है। इस घटनाक्रम पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि "यह संघर्ष का अंत नहीं..."। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सोनम वांगचुक के इस बयान के बाद इस पूरे मामले को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    1
    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश में एक नई बहस छिड़ गई है। इस घटनाक्रम पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि "यह संघर्ष का अंत नहीं..."। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सोनम वांगचुक के इस बयान के बाद इस पूरे मामले को लेकर नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    user_S BHARAT
    S BHARAT
    Local News Reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    19 hrs ago
  • कांवड़ यात्रा के दौरान मोदीनगर निवासी आशा और उनके पति सचिन की अनोखी शिवभक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण चलने में असमर्थ अपने पति सचिन की इच्छा पूरी करने के लिए पत्नी आशा उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर 180 किलोमीटर पैदल चलकर हरिद्वार पहुंची हैं। हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाला यह दंपति लगातार दूसरे साल इस कठिन यात्रा को पूरा कर रहा है। कंधों पर दिव्यांग पति और दिल में अटूट आस्था लेकर हरिद्वार पहुंची आशा ने प्रेम और भक्ति की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
    1
    कांवड़ यात्रा के दौरान मोदीनगर निवासी आशा और उनके पति सचिन की अनोखी शिवभक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण चलने में असमर्थ अपने पति सचिन की इच्छा पूरी करने के लिए पत्नी आशा उन्हें अपने कंधों पर बैठाकर 180 किलोमीटर पैदल चलकर हरिद्वार पहुंची हैं।

हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाला यह दंपति लगातार दूसरे साल इस कठिन यात्रा को पूरा कर रहा है। कंधों पर दिव्यांग पति और दिल में अटूट आस्था लेकर हरिद्वार पहुंची आशा ने प्रेम और भक्ति की एक अनूठी मिसाल पेश की है।
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • नारी का सम्मान, स्वाभिमान और सामर्थ्य ही विकसित दिल्ली की सबसे बड़ी शक्ति है। दिल्ली के द्वारका में बेटियों की शिक्षा से लेकर सुरक्षित आवागमन और मातृशक्ति के सम्मान तक हर स्तर पर ध्यान दिया जा रहा है। सरकार जीवन के हर पड़ाव पर महिलाओं के सपनों को नई शक्ति दे रही है, जिससे महिला उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकें और सशक्त नारी के माध्यम से समृद्ध दिल्ली का निर्माण हो सके।
    1
    नारी का सम्मान, स्वाभिमान और सामर्थ्य ही विकसित दिल्ली की सबसे बड़ी शक्ति है। दिल्ली के द्वारका में बेटियों की शिक्षा से लेकर सुरक्षित आवागमन और मातृशक्ति के सम्मान तक हर स्तर पर ध्यान दिया जा रहा है।

सरकार जीवन के हर पड़ाव पर महिलाओं के सपनों को नई शक्ति दे रही है, जिससे महिला उद्यमी आत्मनिर्भर बन सकें और सशक्त नारी के माध्यम से समृद्ध दिल्ली का निर्माण हो सके।
    user_पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल
    Court reporter द्वारका, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    17 hrs ago
  • दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में आयोजित प्रेसवार्ता में जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन से जुड़े मामले पर जानकारी दी गई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों, सामाजिक तत्वों और राजनेताओं द्वारा की गई भड़काऊ बातों और AI द्वारा बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसे दिल्ली पुलिस ने चिंता का विषय बताया है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की तमाम टीमें इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने मीडिया के सामने उन वायरल वीडियो को चलाकर दिखाया और लोगों से अपील की कि वे ऐसे वीडियो अपलोड न करें। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर गलत AI वीडियो या अन्य भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में आयोजित प्रेसवार्ता में जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन से जुड़े मामले पर जानकारी दी गई। प्रदर्शन के दौरान छात्रों, सामाजिक तत्वों और राजनेताओं द्वारा की गई भड़काऊ बातों और AI द्वारा बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है, जिसे दिल्ली पुलिस ने चिंता का विषय बताया है।

इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस की तमाम टीमें इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने मीडिया के सामने उन वायरल वीडियो को चलाकर दिखाया और लोगों से अपील की कि वे ऐसे वीडियो अपलोड न करें। दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर गलत AI वीडियो या अन्य भ्रामक वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_अनुभवी आंखें न्यूज़
    अनुभवी आंखें न्यूज़
    Media house कापसहेड़ा, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    20 hrs ago
  • वी ने 'वोग वर्ल्ड: हॉलीवुड' में पहुंचकर लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लिया और भीड़ के बीच नजर आए। अपने शानदार फैशन मोमेंट्स के लिए पहचाने जाने वाले वी ने इस दौरान बेहद स्टाइलिश अंदाज बरकरार रखा, जो रनवे के बिल्कुल काबिल नजर आ रहा था।
    1
    वी ने 'वोग वर्ल्ड: हॉलीवुड' में पहुंचकर लाइव परफॉर्मेंस का आनंद लिया और भीड़ के बीच नजर आए। अपने शानदार फैशन मोमेंट्स के लिए पहचाने जाने वाले वी ने इस दौरान बेहद स्टाइलिश अंदाज बरकरार रखा, जो रनवे के बिल्कुल काबिल नजर आ रहा था।
    user_Aman Malik
    Aman Malik
    नजफगढ़, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दिल्ली•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.