ब्रेकिंग आजमगढ़: शिवाजीनगर हीरापट्टी घटना का खुलासा- शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार! चोरी का सामान व अवैध असलहा बरामद! पुलिस टीम पर फायरिंग के बीच पुलिस की साहसिक कार्रवाई- घेराबंदी, जवाबी फायरिंग व प्रभावी ऑपरेशन में अभियुक्त गिरफ्तार!! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। पूर्व की घटना/इतिहास एवं प्रारंभिक कार्यवाही-: दिनांक 25.03.2026 को शिवाजीनगर हीरापट्टी क्षेत्र में जियो कंपनी के एरिया मैनेजर के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए लैपटॉप व मोबाइल चोरी/छीनने की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्तों धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह, अंशुमान सिंह व राहुल राय का नाम प्रकाश में आया, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस मुठभेड़/गिरफ्तारी का विवरण-: दिनांक 28.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में शामिल अभियुक्त अवैध असलहे व चोरी का सामान लेकर मोहती घाट क्षेत्र में एकत्रित हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। स्वयं को घिरा देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दिए जाने के बावजूद फायरिंग जारी रखने पर आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अभिषेक सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को समय करीब 23:52 बजे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। अपराध का तरीका/पूछताछ-: ➡ अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों अंशुमान सिंह व राहुल राय के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। ➡ जियो कंपनी के एरिया मैनेजर से विवाद के चलते योजनाबद्ध तरीके से मारपीट कर उसका लैपटॉप व मोबाइल छीन लिया गया। ➡ घटना के बाद अभियुक्तगण लगातार ठिकाना बदलते रहे तथा चोरी किए गए सामान को बेचने की फिराक में थे। ➡ पुलिस से बचने एवं लोगों को डराने हेतु अवैध असलहे रखते हैं तथा पकड़े जाने की स्थिति में फायरिंग कर भागने का प्रयास करते हैं। बरामदगी-: ➡ 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर ➡ 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ➡ 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर ➡ 02 अदद 9MM खोखा कारतूस (पुलिस पार्टी) ➡ 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल (फर्जी नंबर प्लेट लगी) ➡ 01 अदद बैग (डेल कंपनी, काला रंग) ➡ 01 अदद लैपटॉप (एचपी, सिल्वर रंग) ➡ 01 अदद लैपटॉप चार्जर, हार्ड डिस्क, माउस ➡ 01 अदद मोबाइल (मोटोरोला, हरा रंग) ➡ जामा तलाशी से 150 रुपये गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-: प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, उ0नि0 अभिषेक कुशवाहा, उ0नि0 प्रदीप बाजपेयी, उ0नि0 शशि सिंह मय हमराह पुलिस बल, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़ द्वारा साहस, सतर्कता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उक्त कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न की गई!! आजमगढ़ संदीप यादव और लखनऊ से धीरज सिंह कि खास रिपोर्ट

- लखनऊ/पूर्णिया: Yogi Adityanath की माता जी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में यूपी STF ने आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया। बयान के बाद प्रदेश के कई जिलों में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठी। STF की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया, अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।1
- संभल के SP साहब की शादी में दिखा अलग अंदाज़, ठुमकों ने लूटी महफिल!” “वर्दी के बाहर भी जलवा बरकरार! SP साहब ने शादी में लगाए ठुमके” “संभल SP की शादी बनी चर्चा का विषय, डांस वीडियो वायरल” “ड्यूटी से हटकर मस्ती का मूड—SP साहब ने शादी में किया धमाकेदार डांस”1
- Mere Raja ne dayo Rupaiya Song :- Mere Raja Ne Diyo Rupaiya ❖Singer :- Lokesh Kumar ❖Artist :- Lokesh Kumar, Bobby Alwar ❖Label :- Nohara Music ❖Director :- Bharat Kasana 9783231082 ❖Music Publisher :- NOHARA MUSIC ENTERTAINMENT PRIVATE LIMITED1
- गुलाटी पिपल वाले की कमर्शियल दुकानों के पीछे आधा दर्जन से ज्यादा ए-सी एक साथ लगे होने के कारण अचानक मीटर में लगी आग, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया और संबंधित विभाग को दी गई सूचना, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, लेकिन राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूत्रों की माने तो दर्जनों एसी की गर्माहट गलियों में निकलती है और वहां पर रह रहे लोगों को हो रही है दिक्कतy1
- Post by Team Rohit Panday Rs Sharma patrakar Spn Sharma1
- ब्रेकिंग, लखनऊ नाका थाना क्षेत्र के सराय फाटक, पंजाबी मोहल्ला में टला बड़ा हादसा, गुलाटी पिपल वाले की कमर्शियल दुकानों के पीछे आधा दर्जन से ज्यादा ए-सी एक साथ लगे होने के कारण अचानक मीटर में लगी आग, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया और संबंधित विभाग को दी गई सूचना, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, लेकिन राहत की बात है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूत्रों की माने तो दर्जनों एसी की गर्माहट गलियों में निकलती है और वहां पर रह रहे लोगों को हो रही है दिक्कत1
- ब्रेकिंग लखनऊ थाना मड़ियांव घैला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ..! शिव पुरम कॉलोनी में रात CCTV की तस्वीरों में नज़र आया चोर..! क्षेत्रीय लोगों का कहना है इसी इलाक़े में कई बार चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे चुके है..! क्षेत्रीय पुलिस की रात्रि की गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल1
- *लखनऊ न्यूज* *इंदिरा नगर सेक्टर 13 में गैस सप्लाई ठप उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा* _राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-13 स्थित मेजर मेहरा भारत गैस सर्विस के बाहर आज उस समय हंगामा हो गया, जब बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस न मिलने से नाराज़ होकर इकट्ठा हो गए। _ लोगों का आरोप है कि बुकिंग कराने के बावजूद भी पिछले 10 दिनों से उनके घरों तक गैस सिलेंडर नहीं पहुंच रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है, लेकिन गैस की डिलीवरी नहीं हो रही। इस समस्या के चलते कई परिवारों को खाना बनाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने एजेंसी के बाहर प्रदर्शन करते हुए जल्द से जल्द गैस सप्लाई बहाल करने की मांग की। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है। *समीर नक़वी*1