लखीमपुर खीरी सिंगाही पुलिस मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक सिंगाही, खीरी। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति’ फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत सोमवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंगहा कलां, थाना सिंगाही, जनपद खीरी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से बालिकाओं को गुड टच-बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें इस अवसर पर विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर शामिल हैं कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं एवं बालकों को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना तथा समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना सिंगाही पुलिस जागरूकता अभियान तेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर कृष्ण कुमार तिवारी एस एसआई कांस्टेबल जितेंद्र कुमार महिला कांस्टेबल मनीषा गौतम महिला कांस्टेबल कविता विभिन्न प्रकार की बालिकाओं व बालको को जानकारी दी

- थाना हरगांव पुलिस चौकी झरेखापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत नैनियार की युवति ने फोन करके युवक को।रामजीवन पुत्र राजपाल निवासी ग्राम कैथाभारी पोस्ट हरगांव थाना हरगांव का मूल निवासी था जिसको गत दिनांक 30.3.2026 को समय लगभग 5:00 बजे अपने गांव नौनीयार के पश्चिम तालाब के किनारे बुलाया था। घर पर पीड़ित के परिजन का कहना है हमारे लड़के को मार के लटका दिया गया है। जिससे साफ प्रतीत होता है की जमीन में पैर लगे हुए हैं यह फांसी की घटना नहीं है इससे देखने में लग रहा है की मर्डर करके फिर पेड़ से लटका दिया गया है। पीड़ित का कहना यह है की मोबाइल की जांच हो जिससे स्पष्ट हो सके क्या प्रकरण था। किस कारण मृत्यु हुई है। पीड़ित ने इसी मामले को लेकर सीतापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर लगाई न्याय की गुहार ऐसे में देखना है कि पुलिस विभाग क्या लेता है संज्ञान स्वतंत्रता एक्सप्रेस लखनऊ मंडल ब्यूरो चीफ कमल किशोर की खास खबर2
- लखीमपुर खीरी। जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जंगलों में अवैध कच्ची शराब का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग बेखौफ होकर कच्ची शराब बनाते और उसकी पैकिंग करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लुधौरी वन रेंज के लालबोझी जंगल का है, जहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब तैयार की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, जंगलों के अंदर धधक रही इन भट्ठियों पर न तो पुलिस का डर दिख रहा है और न ही आबकारी व वन विभाग की कार्रवाई का कोई असर। शराब माफिया खुलेआम बेधड़क इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। इस पूरे मामले ने निघासन कोतवाली पुलिस, आबकारी विभाग और वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भी इसको लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग इन अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कस पाएंगे या फिर इसी तरह माफिया खुलेआम कानून को चुनौती देते रहेंगे।2
- लखीमपुर खीरी में बकरा चोर गैंग सक्रिय, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप, लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी स्थित बुखारी टोला में बकरा चोर गैंग के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश एक बकरा लादकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते कस्बे में खुलेआम चोरी की घटनाएं हो रही हैं।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर खीरी। दिनांक 29 मार्च 2026 को सायंकाल स्थानीय सुभाष पार्क में सुभाष सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। साथ ही समिति के कोषाध्यक्ष श्री अशोक ढल को नगर पालिका परिषद का नामित सभासद बनाए जाने पर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री अमरनाथ मिश्रा ने की, जबकि संचालन महामंत्री श्री कुंमुदेश शंकर शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री अजय सिंह, संजीव बाथम, पिंटू रामकृष्ण, ओम प्रकाश शर्मा, घनश्याम, रमाशंकर मिश्रा, कमलेश गुप्ता, गोपाल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा रामश चंद मिश्रा, शास्त्री नगर सभासद रावत जी, मनीष मेहरोत्रा, मधुर बाजपेयी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। बैठक का समापन सभी अतिथियों के आभार प्रकट करने के साथ हुआ।1
- देखिए क्या है 100 के नोट पर छपी हुई रानी के वाव के पीछे का रहस्य1
- लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी स्थित बुखारी टोला में बकरा चोर गैंग के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश एक बकरा लादकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस की लापरवाही के चलते कस्बे में खुलेआम चोरी की घटनाएं हो रही हैं।1
- निकाल लाठी....सालेक..... मार इकी.... नाली के विवाद में नाली में लिटा लिटा कर चले जमकर लाठी डंडे और पत्थर, यूपी- नाली के विवाद में नाली में लिटा लिटा कर चले जमकर लाठी डंडे और पत्थर, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मारपीट में कई लोग घायल हैं अयोध्या की कोतवाली बीकापुर के जेरुआ गांव की घटना का वीडियो है1